• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब

जीवन के विविध रंगों की कहानियों का संग्रह है ‘कुछ पन्ने इश्क़’

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
December 12, 2022
in बुक क्लब, समीक्षा
A A
जीवन के विविध रंगों की कहानियों का संग्रह है ‘कुछ पन्ने इश्क़’
Share on FacebookShare on Twitter

एक कहानी संग्रह में जितने विविध विषयों की कहानियां हों, वह उतना ही पठनीय बन जाता है, बिल्कुल किसी कई रंग के फूलों वाले सुंदर गुलदस्ते की तरह. लेखिका इरा टाक का कहानी संग्रह कुछ पन्ने इश्क़ भी इसी श्रेणी में रखा जा सकता है. 

पुस्तक: कुछ पन्ने इश्क़
विधा: कहानी संग्रह
लेखिका: इरा टाक
प्रकाशक: हिंद पॉकेट बुक्स
मूल्य: रु 250/-
उपलब्ध: ऐमाज़ॉन

कहानी संग्रह कुछ पन्ने इश्क़ में कुल 11 कहानियां हैं. इन कहानियों में ज़िंदगी के कई अलग-अलग रंग मौजूद हैं. इन कहानियों की भाषा आम बोलचाल की भाषा है, जो पाठक को इन कहानियों से सहज ही जोड़ लेती है. मैंने इस कहानी संग्रह को अपनी व्यस्तताओं के चलते तीन अलग-अलग सिटिंग्स में लगभग तीन घंटे की अवधि में पढ़ा, लेकिन मेरा सुझाव है कि इस संग्रह की कहानियों को एक-एक कर कुछ समय के अंतराल पर पढ़ा जाना चाहिए, ताकि हर कहानी के भाव भीतर जज़्ब हो सकें.

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025

यहां ख़ासतौर पर उस कहानी का ज़िक्र किया जाना ज़रूरी है, जिसके नाम पर इस कहानी संग्रह का नाम रखा गया है. ‘कुछ पन्ने इश्क़’ यह इश्क़ को आज के नज़रिए से देखती हुई कहानी है, जो डायरी के कुछ पन्नों के माध्यम से इश्क़ की एक पूरी की पूरी उतार-चढ़ाव से भरी कहानी को बयां करती है. यह कहानी आपको सोचने का एक नया नज़रिया देती है, इश्क़ के युवा और नए अंदाज़ से रूबरू कराती है. इस कहानी को पढ़ने के बाद आपको प्यार के बारे में हमेशा से उठाए जा रहे इस सवाल कि क्या प्यार जीवन में केवल एक ही बार होता है, का आज की पीढ़ी का बड़ा सीधा और सरल जवाब मिल जाता है. यह कहानी जहां, इश्क़ को लेकर आज का नज़रिया बताती है, वहीं इश्क़ को लेकर आपके मन में पैठी सोच को झकझोरती है और आपके मन में इश्क़ से जुड़ी बातों का वाद-विवाद शुरू कर देती है. यही इस कहानी की सफलता है.

इस संग्रह की पांच कहानियों को आप इश्क़ से जुड़ी कहानियों की श्रेणी में रख सकते हैं, जबकि बची हुई छह कहानियां सामाजिक और हॉरर कहानियों की श्रेणी में आती हैं… और ये सभी कहानियां दिलचस्प हैं. अब कौन-सी कहानी किस श्रेणी में आती है, यह बता कर मैं इस कहानी संग्रह को पढ़ने के आपके रोमांच को ख़त्म नहीं करूंगी, लेकिन इस टिप्पणी के साथ अपनी बात समाप्त करूंगी कि यदि आप आज की पीढ़ी की कहानियां पढ़ना चाहते हैं तो आपको हिंद पॉकेट बुक्स, पेंगुइन रैंडम हाउस से आए लेखिका इरा टाक के इस ताज़ा-तरीन कहानी संग्रह को पढ़ने से नहीं चूकना चाहिए.

 

 

 

 

Tags: Era TakHind Pocket BooksKuch Panne IshqPenguinPenguin Random House IndiaStory Collectionइरा टाककहानी संग्रहकुछ पन्ने इश्क़पेंगुइनपेंगुइन रैंडम हाउस इंडियाहिंद पॉकेट बुक्स
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

ummeed-ki-tarah-lautna-tum
ज़रूर पढ़ें

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता
कविताएं

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum