• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब कविताएं

आज लहरों में निमंत्रण: हरिवंशराय बच्चन की कविता

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 28, 2021
in कविताएं, बुक क्लब
A A
आज लहरों में निमंत्रण: हरिवंशराय बच्चन की कविता
Share on FacebookShare on Twitter

जब जीवन में चुनौतियां मिलती हैं तो आप चुपचाप खड़े होकर उनसे जीत नहीं सकते. आपको कमर कसकर उनका सामना करने के लिए मैदान में उतरना होगा. यह संदेश देनेवाली हरिवंशराय बच्चन की कविता ‘आज लहरों में निमंत्रण’ जितनी बार पढ़ी जाए, उतनी बार प्रेरित करती है.

तीर पर कैसे रुकूं मैं, आज लहरों में निमंत्रण!
रात का अंतिम प्रहर है, झिलमिलाते हैं सितारे,
वक्ष पर युग बाहु बांधे, मैं खड़ा सागर किनारे
वेग से बहता प्रभंजन, केश-पट मेरे उड़ाता,
शून्य में भरता उदधि-उर की रहस्यमयी पुकारें,
इन पुकारों की प्रतिध्वनि, हो रही मेरे हृदय में,
है प्रतिच्छायित जहां पर, सिंधु का हिल्लोल-कंपन!
तीर पर कैसे रुकूं मैं,आज लहरों में निमंत्रण!

विश्व की संपूर्ण पीड़ा सम्मिलित हो रो रही है,
शुष्क पृथ्वी आंसुओं से पांव अपने धो रही है,
इस धरा पर जो बसी दुनिया यही अनुरूप उसके
इस व्यथा से हो न विचलित नींद सुख की सो रही है,
क्यों धरणि अब तक न गलकर लीन जलनिधि में गई हो?
देखते क्यों नेत्र कवि के भूमि पर जड़-तुल्य जीवन?
तीर पर कैसे रुकूं मैं, आज लहरों में निमंत्रण!

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025

जड़ जगत में वास कर भी, जड़ नहीं व्यवहार कवि का
भावनाओं से विनिर्मित, और ही संसार कवि का,
बूंद के उच्छ्वास को भी, अनसुनी करता नहीं वह,
किस तरह होता उपेक्षा-पात्र पारावार कवि का,
विश्व-पीड़ा से, सुपरिचित, हो तरल बनने, पिघलने,
त्याग कर आया यहां कवि, स्वप्न-लोकों के प्रलोभन
तीर पर कैसे रुकूं मैं, आज लहरों में निमंत्रण

जिस तरह मरु के हृदय में, है कहीं लहरा रहा सर,
जिस तरह पावस-पवन में, है पपीहे का छिपा स्वर
जिस तरह से अश्रु-आहों से, भरी कवि की निशा में
नींद की परियां बनातीं, कल्पना का लोक सुखकर
सिंधु के इस तीव्र हाहाकार ने, विश्वास मेरा,
है छिपा रक्खा कहीं पर, एक रस-परिपूर्ण गायन!
तीर पर कैसे रुकूं मैं, आज लहरों में निमंत्रण

नेत्र सहसा आज मेरे, तम-पटल के पार जाकर
देखते हैं रत्न-सीपी से, बना प्रासाद सुन्दर
है खड़ी जिसमें उषा ले, दीप कुंचित रश्मियों का,
ज्योति में जिसकी सुनहरली, सिंधु कन्याएं मनोहर
गूढ़ अर्थों से भरी मुद्रा, बनाकर गान करतीं
और करतीं अति अलौकिक, ताल पर उन्मत्त नर्तन!
तीर पर कैसे रुकूं मैं, आज लहरों में निमंत्रण!

मौन हो गंधर्व बैठे, कर श्रवण इस गान का स्वर,
वाद्य-यंत्रों पर चलाते, हैं नहीं अब हाथ किन्नर,
अप्सराओं के उठे जो, पग उठे ही रह गए हैं,
कर्ण उत्सुक, नेत्र अपलक, साथ देवों के पुरन्दर
एक अद्भुत और अविचल, चित्र-सा है जान पड़ता,
देव बालाएं विमानों से, रहीं कर पुष्प-वर्णन।
तीर पर कैसे रुकूं मैं, आज लहरों में निमंत्रण!

दीर्घ उर में भी जलधि के, हैं नहीं खुशियां समाती,
बोल सकता कुछ न उठती, फूल वारंवार छाती,
हर्ष रत्नागार अपना, कुछ दिखा सकता जगत को,
भावनाओं से भरी यदि, यह फफककर फूट जाती,
सिन्धु जिस पर गर्व करता, और जिसकी अर्चना को
स्वर्ग झुकता, क्यों न उसके, प्रति करे कवि अर्घ्य अर्पण।
तीर पर कैसे रुकूं में, आज लहरों में निमंत्रण!

आज अपने स्वप्न को मैं, सच बनाना चाहता हूं,
दूर की इस कल्पना के, पास जाना चाहता हूं,
चाहता हूं तैर जाना, सामने अंबुधि पड़ा जो,
कुछ विभा उस पार की, इस पार लाना चाहता हूं,
स्वर्ग के भी स्वप्न भू पर, देख उनसे दूर ही था,
किन्तु पाऊंगा नहीं कर आज अपने पर नियंत्रण
तीर पर कैसे रुकूं मैं, आज लहरों में निमंत्रण,

लौट आया यदि वहां से, तो यहां नव युग लगेगा,
नव प्रभाती गान सुनकर, भाग्य जगती का जगेगा,
शुष्क जड़ता शीघ्र बदलेगी, सरल चैतन्यता में,
यदि न पाया लौट, मुझको, लाभ जीवन का मिलेगा,
पर पहुंच ही यदि न पाया, व्यर्थ क्या प्रस्थान होगा?
कर सकूंगा विश्व में फिर भी नए पथ का प्रदर्शन!
तीर पर कैसे रुकूं मैं, आज लहरों में निमंत्रण!

स्थल गया है भर पथों से, नाम कितनों के गिनाऊं,
स्थान बाकी है कहां पथ, एक अपना भी बनाऊं?
विश्व तो चलता रहा है, थाम राह बनी-बनाई
किंतु इनपर किस तरह मैं, कवि-चरण अपने बढ़ाऊं?
राह जल पर भी बनी है, रूढ़ि, पर, न हुई कभी वह,
एक तिनका भी बना सकता, यहां पर मार्ग नूतन!
तीर पर कैसे रुकूं मैं, आज लहरों में निमंत्रण!

देखता हूं आंख के आगे नया यह क्या तमाशा
कर निकलकर दीर्घ जल से हिल रहा करता मना-सा,
है हथेली-मध्य चित्रित नीर मग्नप्राय बेड़ा!
मैं इसे पहचानता हूं, हैं नहीं क्या यह निराशा?
हो पड़ी उद्दाम इतनी, उर-उमंगे, अब न उनको
रोक सकता भय निराशा का, न आशा का प्रवंचन
तीर पर कैसे रुकूं मैं, आज लहरों में निमंत्रण!

पोत अगणित इन तरंगों ने, डुबाए मानता मैं,
पार भी पहुंचे बहुत-से, बात यह भी जानता मैं,
किन्तु होता सत्य यदि यह भी, सभी जलयान डूबे,
पार जाने की प्रतिज्ञा आज बरबस ठानता मैं,
डूबता मैं, किंतु उतराता सदा व्यक्तित्व मेरा
हों युवक डूबे भले ही है कभी डूबा न यौवन!
तीर पर कैसे रुकूं मैं, आज लहरों में निमंत्रण!

आ रहीं प्राची क्षितिज से खींचने वाली सदाएं,
मानवों के भाग्य-निर्णायक सितारों! दो दुआएं,
नाव, नाविक, फेर ले जा, हैं नहीं कुछ काम इसका,
आज लहरों से उलझने को फड़कती हैं भुजाएं
प्राप्त हो उस पार भी इस पार-सा चाहे अंधेरा,
प्राप्त हो युग की उषा चाहे लुटाती नव किरन-धन!
तीर पर कैसे रुकूं मैं, आज लहरों में निमंत्रण!

Illustration: Pinterest

Tags: Aaj ki KavitaHarivanshrai BachchanHarivanshrai Bachchan Poetry Aaj laharon mein nimantran by Harivanshrai BachchanHindi KavitaHindi KavitayeinHindi KavitayenHindi PoemKavitaPoem Collection Madhushalaआज की कविताआज लहरों में निमंत्रणकविताकविता संग्रह मधुशालासंग्रह मधुशाला हरिवंशराय बच्चनहरिवंशराय बच्चनहरिवंशराय बच्चन की कविताहिंदी कविता
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

ummeed-ki-tarah-lautna-tum
ज़रूर पढ़ें

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता
कविताएं

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum