• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब कविताएं

भाई दूज: डॉ संगीता झा की कविता

डॉ संगीता झा by डॉ संगीता झा
November 6, 2021
in कविताएं, बुक क्लब
A A
भाई दूज: डॉ संगीता झा की कविता
Share on FacebookShare on Twitter

बचपन में भाई और बहन के बीच नोकझोंक न हो तो वह बचपन ही क्या? भले ही बचपन में भाई-बहन एक-दूसरे को कभी-कभी शत्रु की तरह देखते हों, पर हर भाई-बहन के जीवन में एक समय आता है, जब वे बचपन की उस अदावत को मिस करते हैं. डॉ संगीता झा की कविता भाई दूज में एक मां, अपनी बेटी को भाई के साथ के इन हसीन लम्हों को जी लेने के लिए कहती है. मां जानती है, एक समय बाद बेटी-बेटे इस दिन के लिए तरसेंगे.

हुआ सबेरा अब जल्दी तुम उठ जाओ
नहा धो तैयार हो फिर तुरंत बाहर आओ
बाहर चहचहा रही है चिड़िया
अब तो उठ जाओ मेरी गुड़िया
आज है भाई-बहन के प्यार का दिन
साल के हर दिनों से होता है ये भिन्न
आज भाई साथ है जल्दी जा तू उठ
कल की लड़ाई पर ना उससे रूठ
बचपन की खट्टी-मीठी लड़ाई
जिसके योद्धा हैं केवल बहन भाई
बहन लगlती है आज भाई को टीका
भाई पास ना हो तो सबकुछ फीका
फिर न्योतती है उसकl हाथ
डालते हुए निरंतर हाथों में पानी
मांगती है यम से भाई की ज़िंदगानी
बोलती है सात बार डालते हुए पानी
जैसे गंगा जमुना यम के हाथ न्योते
मैं न्योतूं अपने प्यारे भाई के हाथ
ज्यों ज्यों गंगा जमुना की धारा बढ़े
ज़िंदगी में रहे हमेशा भाई का साथ
राखी कलाई पर बांधने पर जो भाई
खाता है जो बहन रक्षा की क़समें
आज हम मांगती है उसकी ज़िंदगी
ऐसी हैं भाई-बहन के प्यार की रस्में
ऐसा होता है भाई-बहन का प्यार
जिसके गुण गाता सारा संसार
मुझे देखो आज हाथ मेरे केवल
मिट्टी का बेजान नेगरवा कुमार
भाई मेरे जा बसे सात समुंदर पार
छोटी थी तो इठलाती थी
अकड़ भी मैं बहुत खाती थी
थी बड़ी बेवक़ूफ़ और नादान
जिंदगी के फ़लसफ़े से अनजान
बेख़बर कि रिश्तों में भी आती है दूरी
अब बेबस हूं सारी ख़ुशियां अधूरी
हाथ रह गई हैं वो यादें प्यारी
अब केवल देती गालियां ढेर सारी
फिर आयु दूज मैं देती जोड़
ये भी है ज़िंदगी का एक मोड़
इसलिए कहती हूं बेटी उठ जाग
इस अमोल ख़ुशी से ना भाग
फिर एक दिन तू भी मेरी तरह
हाथ मलते रह जाएगी
बचपन के भाई को ही
याद कर मन ही मन मुसकाएगी

Illustration: Pinterest

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
Tags: Aaj ki KavitaBhai Dooj Dr Sangeeta JhaDr Sangeeta JhaDr Sangeeta Jha PoetryHindi KavitaHindi PoemKavitaआज की कविताकविताडॉ संगीता झाडॉ संगीता झा की कविताभाई दूजभाई दूज डॉ संगीता झाहिंदी कविता
डॉ संगीता झा

डॉ संगीता झा

डॉ संगीता झा हिंदी साहित्य में एक नया नाम हैं. पेशे से एंडोक्राइन सर्जन की तीन पुस्तकें रिले रेस, मिट्टी की गुल्लक और लम्हे प्रकाशित हो चुकी हैं. रायपुर में जन्मी, पली-पढ़ी डॉ संगीता लगभग तीन दशक से हैदराबाद की जानीमानी कंसल्टेंट एंडोक्राइन सर्जन हैं. संपर्क: 98480 27414/ sangeeta.jha63@gmail.com

Related Posts

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum