• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब कविताएं

इस वैलेंटाइन्स डे: मीनाक्षी विजयवर्गीय की कविता

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 10, 2023
in कविताएं, बुक क्लब
A A
Valentines-Day_poem
Share on FacebookShare on Twitter

लिखना, महसूस करने की दूसरी सीढ़ी है. मीनाक्षी विजयवर्गीय की इस कविता में वैलेंटाइन्स डे के मौसम में एक पत्नी, अपने जीवनसाथी से प्यार का इज़हार लिखे हुए शब्दों में करने के लिए कह रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि वह चाहती है कि वह दोबारा प्यार के एहसास को पहले की तरह महसूस कर सके.

इस बार वैलेंटाइन्स डे पर तुम मुझे ख़त लिखना
जो प्रेम कहीं गुम सा गया है
उसका हर एहसास लिखना
रोज़ मिलते हो पर कह नहीं पाते
वह हर बात लिखना
गुलदस्ता नहीं चाहिए मुझे
बस वही खत के बीच में एक लाल गुलाब रखना

तुम लिखना इस ईमेल के ज़माने में ख़त मुझे
मेरी ख़्वाहिश को मज़ाक ना समझना
कई रंग है पर तुम सफ़ेद कागज पर नीली स्याही से लिखना
होंगे तुम्हें बहुत काम, कुछ कामों को छोड़कर
काम पहला यह करना
इस वैलेंटाइन्स डे मुझे खत लिखना

इन्हें भीपढ़ें

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026

तीखी नोकझोंक ना सही पर खट्टे-मीठे झगड़े की कोई याद लिखना
ज़्यादा ना सही पर कम से कम ढाई आखर प्रेम के लिखना
ख़त का जवाब ख़त से मिलेगा
इतना इत्मीनान रखना
इस वैलेंटाइन्स डे तुम मुझे खत लिखना

शादी के इतने सालों में बढ़ गई कहीं, कहने सुनने की दूरियां
तुम फिर से नज़दीक आने के बहाने लिखना
ज़िम्मेदारियों ने बहुत समझदार बना दिया होगा
पर फिर से तुम एक बार नादानियां लिखना
इस वैलेंटाइन्स डे तुम मुझे ख़त लिखना

ख़त भेजने के कई तरीक़े होंगे
पर तुम किसी दोस्त या मेरी सहेली के साथ भेजना
फिर से लौट आए वही प्यार भरा एहसास
महसूस हो प्यार की गर्माहट, शब्द हो ख़ास
तुम इस गुलाबी मौसम में छाए प्यार के खुमार को लिखना
इस प्यारे से प्यार के महीने के दिन पहले ही कम है
इसलिए ख़त को समय से लिखना
मेरी प्यार भरी मनुहार है फिर से
इस बार तुम मुझे वैलेंटाइन्स डे पर ख़त लिखना

Illustration: Pinterest

Meenakshi-Vijay

Tags: Aaj ki KavitaHindi KavitaHindi PoemKavitaMeenakshi VijayvargiyaMeenakshi Vijayvargiya Poem Is Valentines DayMeenakshi Vijayvargiya PoetryPoem for Valentines DayValentines Day KavitaValentines Day ke liye KavitaValentines Day poemValentines Day special Poemआज की कविताइस वैलेंटाइन्स डेकवितामीनाक्षी विजयवर्गीयमीनाक्षी विजयवर्गीय की कविताहिंदी कविता
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum
ज़रूर पढ़ें

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता
कविताएं

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum