• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब कविताएं

ईश्वर से संवाद: स्वप्ना मित्तल की कविता

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 2, 2023
in कविताएं, बुक क्लब
A A
Swapna-Mittal_Poem
Share on FacebookShare on Twitter

ईश्वर से संवाद जीवन के सबसे गहनतम अनुभवों में एक होता है. दुनिया से विरक्ति का अनुभव करते हुए ही हम ईश्वर से मुखातिब हो पाते हैं. उज्जैन की स्वप्ना मित्तल विरक्ति और भक्ति की झूले में झूलते हुए, ईश्वर से कुछ गहन सवालों के जवाब चाह रही हैं.

देख रहे हो ना तुम
मैं जी रही हूं…..या यूं कहो बद्ध हूं जीने के लिए, हर दिन ही
कभी अपनी ही मस्ती में
तो कभी आंसुओं में डूबकर
कभी असीमित क्रोध में
तो कभी डर कर, अपने में ही सहम कर
कभी उफनती नदी की तरह विद्रोह करती हुई
कभी अपमान के घूंट पीकर,
कभी अपनों की उपेक्षा से तड़पकर
तो कभी अपनों से ही ख़ुद को छला हुआ देखकर
और कभी लगातार मिल रहे धोखों से छटपटाकर,
पर….
मैं जी रही हूं, और निरंतर प्रयासरत हूं जीने के लिए

थकी तो नहीं हूं मैं
पर सोचती हूं…
ये जीवन गंतव्य तक ले जाएगा
या फिर रास्ता इस हथेली में ही है
मुझे जानना है तुमसे ईश्वर..
ये जीवन कभी मंदिर की बजती घंटियों-सा बजता है
दूसरे ही पल उदास ढलती शाम की तरह क्यूं लगता है?
उदासी की सांझ कभी दीपक से प्रकाशित करती,
कभी तपते सूरज को बंद कर किवाड़ से अंधेरा करती
दिन कभी छोटे, कभी रात
जीवन की हिचकोले खाती तुच्छ सी बिसात..
जीवन के गंतव्य तक यही होना है, ये तो समझ चुकी…
किंतु पूछती हूं आज
इस यात्रा का अब मंतव्य क्या होगा?
मुक्ति का या फिर भुक्ति का?
दे देना जवाब अब जल्दी ही
कि मानस हो चुका विरक्ति का…

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025

भगवान शिव की नगरी उज्जैन की स्वप्ना मित्तल एक योग टीचर हैं. इंग्लिश लिटरेचर में एमए हैं और मन की भावनाओं को हिंदी कविता के माध्यम से व्यक्त करती हैं. स्वप्ना को रीडिंग और कुकिंग का शौक़ है.

Illustration: Pinterest

Tags: Aaj ki KavitaHindi KavitaHindi PoemKavitaSwapna MittalSwapna Mittal Poem Ishwar se SamvadSwapna Mittal Poetryआज की कविताईश्वर से संवादकवितास्वप्ना मित्तलस्वप्ना मित्तल की कविताहिंदी कविता
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum