• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब कविताएं

खांटी घरेलू औरत: ममता कालिया की कविताएं

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 3, 2022
in कविताएं, ज़रूर पढ़ें, बुक क्लब
A A
Mamta-Kalia_poems
Share on FacebookShare on Twitter

‘खांटी घरेलू औरत’ लेखिका-कवयित्री ममता कालिया की गृहणियों के लिए समर्पित कविताओं की श्रृंखला है. आम महिलाओं-गृणियों की ज़िंदगी आम होते हुए भी कितनी ख़ास होती है, ये कविताएं बताती हैं.

1.
कभी कोई ऊंची बात नहीं सोचती
खांटी घरेलू औरत
उसका दिन कतर-ब्योंत में बीत जाता है
और रात उधेड़बुन में
बची दाल के मैं पराठे बना लूं
खट्टे दही की कढ़ी
मुनिया की मैक्सी को ढूंढूं
कहां है साड़ी सितारों-जड़ी
सोनू दुलरुआ अभी रो के सोया
उसको दिलानी है पुस्तक
कहां तक तगादे करूं इनसे
छोड़ो
चलो आज तोडूं ये गुल्लक…

2.
मामी तेरी रोती थी रातों में
चुप-चुप
जैसे कुहरा टपका करता भिनसारे में
टुप-टुप
मैं जग जाती समझ न पाती
फिर भी कहती
‘मामी रात में नहीं रोते हैं
अपना कच्चा-पक्का सारा दिन में ही पीते हैं’
मामी कहती
‘दिन में सांस कहां मिलती है
पौ फटते ही
कुनबे की चक्की चलती है
मेरी अम्मा पारसाल परलोक सिधारी
तब से अब तक
मेरे मन में फड़फड़ करती
याद पुरानी नहीं बिसारी
गई नहीं मैं
मामा को थी कुछ लाचारी
बाबू की जल गई हथेली रोटी पोते
भले-बुरे सपनों में अक्सर चौंक जागते सोते-सोते’
और कई दुख मामी के थे नये-पुराने
‘जिस दिन से इस घर में आई
कभी नहीं मैं अपनी मर्जी जीने पाई
तेरे मामा जाते है रज्जो के द्वारे
पकी-पुरानी फितरत उनकी
मेरा पतझड़ कौन बुहारे
तोहमत-तेवर-ताने में कट गई ज़िन्दगी
ख़र्च हुए दिन कौन संवारे
उनको कोई नहीं टोकता
नहीं रोकता
कहते हैं सब
मरदों के लक्षण ये सब
मन होता है उठा सरौता दौड़ी जाऊं
बोटी-बोटी पर रज्जो की
उसका सारा रज्जोपन पी जाऊं’
तब मैं कहती
‘मामी तुम कैसी हाकिम हो
मामा जैसी ही जालिम हो
रज्जो तो तुम-जैसी दुखिया
उसके हिस्से भी तो आया
आधा-पौना जूठा मुखिया
मामा को दो सज़ा अगर इंसाफ़ चाहिए’
मामी मेरे कान ऐंठती
‘सिर्री है तू जो मुंह में आया बक देती
आएंगे जब मामा
करूंगी शिकायत
सीधी हो जाएगी तेरी सब पंचायत!’

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026

3.
कोई उनसे पूछे
क्यों करते थे वे प्रहार
बात से नहीं
हाथ से नहीं
लात से
बगैर सूचना
घात से
ख़ास उस दिन जब लीला सोचती
कि उसने सब्ज़ी स्वादिष्ट बनाई है।
साम्यवाद के समर्थक थे वे
क्यों नहीं कहा उन्होंने, किसी घनिष्ठ क्षण,
‘इधर आओ तुम्हारी लात की मार देखूं
वे तो चूसते रहे उसे
बोटी की तरह
मिलती रही जो उन्हें
दाल-रोटी की तरह’

4.
एक नदी की तरह
सीख गई है घरेलू औरत
दोनों हाथों में बर्तन थाम
चौके से बैठक तक लपकना
ज़रा भी लड़खड़ाए बिना

एक सांस में वह चढ़ जाती है सीढ़ियां
और घुस जाती है लोकल में
धक्का मुक्की की परवाह किए बिना
राशन की कतार उसे कभी लम्बी नहीं लगी
रिक्शा न मिले
तो दोनों हाथों में झोले लटका
वह पहुंच जाती है अपने घर
एक भी बार पसीना पोंछे बिना

एक कटोरी दही से तीन कटोरी रायता
बना लेती है खांटी घरेलू औरत
पाव भर कद्दू में घर भर को खिला लेती है
ज़रा भी घबराए बिना!

5.
उंगलियों पर गिन रही है दिन
खांटी घरेलू औरत

सोनू और मुनिया पूछते हैं
‘क्या मिलाती रहती हो मां
उंगलियों की पोरों पर’
वह कहती है ‘तुम्हारे मामा की शादी का दिन
विचार रही हूं
कब की है घुड़चढ़ी कब की बरात!’

घर का मुखिया यही सवाल करता है
तो आरक्त हो जाते हैं उसके गाल
कैसे बताए कि इस बार
ठीक नहीं बैठ रहा
माहवारी का हिसाब!

Illustration: Pinterest

Tags: Aaj ki KavitaHindi KavitaHindi KavitayeiHindi KavitayenHindi PoemKavitaKhanti Gharelu Aurat by Mamta KaliaMamta KaliaMamta Kalia PoetryPoet Mamta Kaliaआज की कविताकवि ममता कालियाकविताखांटी घरेलू औरतममता कालियाममता कालिया की कविताममता कालिया की कविता खांटी घरेलू औरतहिंदी कविताहिंदी कविताएं
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum