• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब कविताएं

मौन: स्वप्ना मित्तल की कविता

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 11, 2023
in कविताएं, बुक क्लब
A A
Swapna_mittal_Kavita
Share on FacebookShare on Twitter

जब सारे रास्ते बंद हो जाते हैं, तब मौन का रास्ता खुला हुआ मिलता है. दुनिया की सबसे सशक्त भाषा को मजबूरी का रास्ता भी कहा जाता है. इस रास्ते पर आख़िर कोई क्यों चल पड़ता है, बता रही है स्वप्ना मित्तल की कविता.

अगर मेरी उपस्थिति से कुछ नहीं समझे तुम
तो मेरे शब्दों को क्या समझोगे?
कहना उतना महत्वपूर्ण नहीं, जितना समझना है
में याचक तो नहीं, जो भिक्षा मांगू मुझे समझने की
किसी के मौन को समझना, हर किसी का साहस नहीं हो सकता
सोचना होगा तुम्हें ही कि जो मौन हो गया, किस दर्द से गुज़रा होगा
हर किसी की तरफ़ जब उम्मीद भरी आंखों से देखा होगा
और आंखों की प्रतिक्रिया से ही अपमान महसूस कर लिया होगा
तब मौन ही बेहतर लगता है…

शब्दों से सब शोर मचाते हैं
आज कुछ अपनेपन के शब्द बोलकर सर पर बैठा लिया
फिर शब्दों से ही खींच ली उसके पैरों के नीचे की ज़मीन
हैरान हो उसे कुछ कहने से मौन ही बेहतर लगता है
हर दिन व्यंग्य के बाणों से छलनी होते उस अंतरमन को
तब मौन ही बेहतर लगता है…

इन्हें भीपढ़ें

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026

कितना किसको समझाएं, किसको कितनी पीड़ा बताएं
किसको कितने क़िस्से सुनाएं
हर दिन की घुटन में, अब मौन ही बेहतर लगता है
जीवन की इस प्रतियोगिता में सब जीतना ही चाहते हैं
पर मुझे हारना ही बेहतर लगता है
जीतकर पा लेंगे फिर वही शोर ही
हां, वही अपनेपन का शोर
इस झूठे शोर से मुझे
अब मौन ही बेहतर लगता है…

कितनी पीड़ा अंदर लिए फिरते हैं सब
एक इंसान ढूंढ़ते हैं कहने को सब
चारों तरफ़ आंखें घुमा लेने के बाद
अंदर बैठा मौन ही ईश्वर लगता है
यूं मायूस होकर बैठने से
अब इस मौन को लिखना ही बेहतर लगता है

भगवान शिव की नगरी उज्जैन की स्वप्ना मित्तल एक योग टीचर हैं. इंग्लिश लिटरेचर में एमए हैं और मन की भावनाओं को हिंदी कविता के माध्यम से व्यक्त करती हैं. स्वप्ना को रीडिंग और कुकिंग का शौक़ है.

Illustration: Pinterest

Tags: Aaj ki KavitaHindi KavitaHindi PoemKavitaSwapna MittalSwapna Mittal Poem MaunSwapna Mittal Poetryआज की कविताकवितामौनस्वप्ना मित्तलस्वप्ना मित्तल की कविताहिंदी कविता
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum
ज़रूर पढ़ें

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता
कविताएं

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum