• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब कविताएं

मुझे मिला है एक बड़ा-सा उपहार: डॉ संगीता झा की कविता

डॉ संगीता झा by डॉ संगीता झा
March 21, 2024
in कविताएं, बुक क्लब
A A
मुझे मिला है एक बड़ा-सा उपहार: डॉ संगीता झा की कविता
Share on FacebookShare on Twitter

अपने बच्चे होने से ज़्यादा ख़ुशी बच्चों के बच्चे होने से मिलती है. हैदराबाद की जानी-मानी एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ संगीता झा ने दादी बनने की अपनी ख़ुशी इस कविता के माध्यम से व्यक्त की है.

मुझे मिला है
एक बड़ा-सा उपहार
अमूल्य अप्रतिम अलभ्य
साथ ही ख़ुशियां अपरंपार
देने वाले हैं मेरी पायल
और मेरा…अमन
ख़ुशियों से भर गया
है मेरे दिल का चमन

परी लेके आई है
तीन चार ब्रीफ़केस
जिसमें भरे हुए हैं
मेरी यादों के बचपन के खिलौने
बचपन के कपड़े
बचपने की यादें
मुझे जीना है फिर से
एक बार
पूरा बचपन
साथ होगी ये नन्हीं परी
पुरानी यादें फिर हो
जाएंगी हरी

इन्हें भीपढ़ें

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026

मैं अब एक डब्बा बनाऊंगी
उसमें बड़े प्यार से सजाऊंगी
इसकी स्वर्ण जैसी आभा
इसकी चांदी जैसी मुस्कुराहट
इसके हंसने की खनखनाहट
इन ब्रीफ़केस के साथ होंगे
छोटे बड़े कई डिब्बे
जिसमें बंद होंगी
मेरी नादानियां
मेरी खामियां
मेरा चुलबुलापन
मेरा बेबाकपन
मेरा पुराना अल्हड़पन
जिन्हें जब चाहे खोल कर
देख पाऊंगी मैं
एक बार फिर से अपने बचपन में खो जाऊंगी मैं

साथ ही होगा फिर
एक बहुत बड़ा बक्सा
जिसमें भरी होंगी
परी की ख़ुशियां
साथ ही उसके समकक्ष
रखूंगी वो पुराना बक्सा
जिसमें मैंने छुपा रखे थे
अपना दुःख
अपने ख़्वाब
अपना डर
अपने सारे राज़
अब सब उसी बक्से
में ही दफ़ना दूंगी
फिर से खोलूंगी
वो सारे बंद लिफ़ाफे
जिसमें बंद है स्मृतियां
जिसे दिया है
मेरे अम्मा बाबूजी
मुन्ना बल्ले ने
सखा-सहेलियों ने
कुछ रिश्तेदारों ने
ये परी मुझे
मुझे दिलाएगी याद
एक बार फिर
बड़े दिनों बाद
किस्से
कहानियां
और कहावतें मेरे अपने
शहर की
पायल और अमन को
ढेर सारा प्यार
देती हूं मैं बार-बार
यही तो है
जीवन का सार
हम सब लगाएंगे अब
तितली वाले वो
रंग बिरंगे पंख
आसमान में उड़ान
बजा कर शंख
बार-बार करती हूं
ईश्वर तेरा शुक्रिया
एक अजब सी ख़ुशी
ज्यों ही उसने मुझे छू लिया
लौट आया है बचपन मेरा
फिर एक बार
अब यही है मेरे
जीने का सार
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया

Illustration: Pinterest

Tags: Aaj ki KavitaDr Sangeeta JhaDr Sangeeta Jha PoetryHindi KavitaHindi PoemKavitaMujhe Mila Ek Bada Sa Uphar Dr Sangeeta Jhaआज की कविताकविताडॉ संगीता झाडॉ संगीता झा की कवितामुझे मिला है एक बड़ा-सा उपहारहिंदी कविता
डॉ संगीता झा

डॉ संगीता झा

डॉ संगीता झा हिंदी साहित्य में एक नया नाम हैं. पेशे से एंडोक्राइन सर्जन की तीन पुस्तकें रिले रेस, मिट्टी की गुल्लक और लम्हे प्रकाशित हो चुकी हैं. रायपुर में जन्मी, पली-पढ़ी डॉ संगीता लगभग तीन दशक से हैदराबाद की जानीमानी कंसल्टेंट एंडोक्राइन सर्जन हैं. संपर्क: 98480 27414/ sangeeta.jha63@gmail.com

Related Posts

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum
ज़रूर पढ़ें

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता
कविताएं

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum