• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब नई कहानियां

संबल ज़िंदगी के: पूनम अहमद की लघु कथा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 30, 2022
in नई कहानियां, बुक क्लब
A A
संबल ज़िंदगी के: पूनम अहमद की लघु कथा
Share on FacebookShare on Twitter

जब ज़िंदगी हमारे सामने अचानक कोई ऐसी कमी पैदा कर देती है, जिसकी भरपाई संभव न हो तो क्या बड़े और क्या बच्चे, सभी जीवन को जीने के लिए एक संबल तलाशते हैं. ताकि ज़िंदगी में दोबार उठ खड़े होने की इच्छा को पोषित कर सकें. यह लघुकथा एक छोटी बच्ची के अपने पिता को खो देने के बाद अपने तरीक़े से ज़िंदगी के संबल ढूंढ़ने की भावपूर्ण दास्तां है.

शोभा स्कूल से आई तो देखा फिर मीनू घर पर नहीं थी, उसे बहुत तेज़ ग़ुस्सा आया.
‘इस लड़की ने हद्द कर रखी है! आज आ जाए घर! ख़ूब डांटूंगी!’
शोभा मन ही मन ग़ुस्से में सोचते हुए अपने हाथ भी चलाती जा रही थी, ताकि काम निपटा सके.

कुछ ही दिन पहले शोभा के पति विपिन की डेथ हुई थी. दस साल की बेटी मीनू आजकल जब देखो, सामने वाले घर में रहने वाली अपनी सहेली आरती के घर बार बार भागती है. पहले-पहल तो शोभा ने कुछ नहीं कहा. सोचा, ‘जाने दो, मन नहीं लगता होगा, ज़्यादातर अकेली ही तो रहती है!’

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025

वह ख़ुद एक स्कूल में टीचर है. उसे तो स्कूल से आते आते दो बज ही जाते हैं. पर यह क्या बात हुई, जब देखो, आरती के घर? ज़माना इतना ख़राब है और मैं अपनी नौकरी करूं या घर में बैठ कर मीनू की देखभाल करूं? कितनी बार समझा चुकी हूं कि ऐसे किसी के घर इतना नहीं जाते!

फिर विपिन के बारे में सोचते हुए शोभा आंखें भर आईं. ऐसे अचानक कौन जाता है?

तभी गेट पर आवाज़ हुई, देखा, मीनू थी. आते ही मां के गले में झूल गई, “मम्मी, आप आ गईं? अब खाना लगा लें? बड़ी भूख लगी है!”
शोभा का कलेजा कुछ मोम-सा हुआ. जब तक शोभा स्कूल से नहीं आ जाती है, मीनू खाना नहीं खाती. उसका इंतज़ार करती है. छोटी सी बच्ची है, घबरा जाती होगी. पर समझाना भी तो ज़रूरी है! शोभा ने मीनू के साथ खाना लगा कर बैठते हुए कहा, “मीनू, कहां थीं?”
“मम्मी, बस आरती के घर ही तो जाती हूं!”
“इतनी बार नहीं जाते किसी के घर. अच्छा नहीं लगता. जबसे तुम्हारे पापा गए हैं, तभी से तुम उसके घर कुछ ज़्यादा ही जाने लगी हो. क्यों? अपने पापा के सामने तो उसके पास इतना नहीं जाती थीं.”
मीनू का चेहरा उतर गया, डरते डरते, धीरे धीरे बोली, “मम्मी, आरती से मिलने नहीं जाती हूं. मैं उसके पापा को देखने जाती हूं!”
शोभा चौंकी, “मतलब?”
“घर में अब अच्छा नहीं लगता, मम्मी. पापा याद आते रहते हैं, जब पापा की ज़्यादा याद आती है, आरती के घर भाग जाती हूं. अंकल घर पर होते हैं तो मेरे सर पर हाथ रखते हैं, मेरी पढ़ाई के बारे में पूछते हैं. आरती के और मेरे साथ भी खेलते हैं. मुझे उन्हें देखना, उनसे बातें करना अच्छा लगता है. अंकल ने कहा है कि मैं भी आरती की तरह उनकी बेटी हूं. अंकल भी पापा की तरह किताबों से कहानी पढ़ कर सुनाते हैं, पहेलियां पूछते हैं, कैरम खेलते हैं. आरती के साथ उन्हें देख कर मुझे पापा याद आते रहते हैं और मुझे लगता है जैसे पापा भी मेरे आसपास ही हैं!बस, जब भी पापा याद आते हैं न, अंकल को देखने भाग जाती हूं, मम्मी!”

शोभा की आंखों से अनवरत आंसुओं की धारा बह निकली. उसने मीनू को अपने सीने से लगा लिया और रो पड़ी, ‘‘मेरी बच्ची!’’
शोभा सोच रही थी,‘मीनू कैसे अपना दुःख भूलने की, अपने अकेलेपन से निपटने की अपनी तरह से कोशिश कर रही है. अकेली ही ज़िंदगी के संबल तलाश रही है. मुझसे अपने मन का अकेलापन कहा भी नहीं कभी, क्योंकि शायद जानती है कि मैं पहले से ही दुखी हूं.’
शोभा को रोते देख मीनू ने रुआंसी हो कर कहा, “मम्मी, आप मत रो, सॉरी! मैं नहीं जाऊंगी अब आरती के घर!”
“नहीं, मेरी बच्ची, उसके घर जाकर अच्छा लगता है तो चली जाना. अब तो हम दोनों को इस दुःख से निपटने के रास्ते ढूंढ़ने ही हैं. यह आसान नहीं है, पर जीना तो है ही!अपने दुःख को भुलाने के तुम्हारे इस रास्ते को मैं अभी ही जान पाई हूं,” शोभा का दुख में भीगा आत्मीय स्वर आया.

दोनों मां-बेटी एक दूसरे को भीगी आंखों से देख ही रही थीं कि इतने में आरती आ गई.
‘‘हेलो आंटी!’’ कहते हुए मीनू को एक किताब देते हुए बोली, “पापा ये एक किताब मेरे लिए लाए हैं और एक तेरे लिए. तुझे भी ये कॉमिक अच्छा लगता है न?” मीनू की आंखों की चमक देख शोभा के दिल को एक सुकून सा मिला.

शोभा सोच रही थी कि पिता जैसा पुरुष अपने आसपास देख मीनू को ख़ुशी मिलती है. उसका अकेलापन कम होता है तो ठीक है. उसने अपने दुःख को कम करने का यह रास्ता चुना है, इसमें कोई बुराई नहीं. छोटा हो या बड़ा हर किसी के दुःख से निपटने के अपने अलग तरीक़े हैं, ज़िंदगी जीने का संबल पाने के अलग ढंग हैं. और मीनू का तरीक़ा तो बहुत ही अलग है. शोभा ने अचानक अपनी बेटी को अपनी बाहों में भर कर उसका माथा चूम लिया.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: fictionPoonam AhmadSambal Zindagi keshort storystoryकहानीछोटी कहानीपूनम अहमदफ़िक्शनलघु कथाशॉर्ट स्टोरीसंबल ज़िंदगी केस्टोरी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

ummeed-ki-tarah-lautna-tum
ज़रूर पढ़ें

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता
कविताएं

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum