• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब क्लासिक कहानियां

बोलता लिहाफ़: जो सुनाता है एक दर्दभरी कहानी (लेखक: भीष्म साहनी)

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 1, 2022
in क्लासिक कहानियां, बुक क्लब
A A
बोलता लिहाफ़: जो सुनाता है एक दर्दभरी कहानी (लेखक: भीष्म साहनी)
Share on FacebookShare on Twitter

हम सबने सुना है कि चीज़ें बोलती हैं. क्या होता है, जब एक लिहाफ़ बोलने लगता है?

गहरी रात गए एक सौदागर, घोड़ा-गाड़ी पर बैठकर एक पड़ाव से दूसरे पड़ाव पर जा रहा था. बला की सरदी पड़ रही थी और वह ठिठुर रहा था.
कुछ समय बाद एक सराय के बाहर घोड़ा-गाड़ी रुकी. ठंड इतनी ज़्यादा थी कि मुसाफ़िर ने उसी पड़ाव पर रात काटने का फ़ैसला किया.
पर सराय के अन्दर जाने पर पता चला कि सराय के सभी कमरे खचाखच भरे हैं और सराय का मालिक उसे कहीं पर भी ठहराने की स्थिति में नहीं है, पर अब यात्री जाए तो जाए कहां? तभी सराय के मालिक ने सुझाव दिया,“हां, ऊपरवाली छत पर जहां सराय का सामान पड़ा रहता है, वहां मैं तुम्हारे लिए रात काटने का बन्दोबस्त कर सकता हूं.”
और वह उसे ऊपरवाली छत पर एक छोटे-से कमरे में ले गया. बिछौने के लिए और तो कुछ नहीं था, एक फटा-पुराना लिहाफ़ पड़ा था, वही देते हुए बोला, “आज रात इसी में काट लो, कल कोई बेहतर इंतज़ाम कर दूंगा.”
थका-मांदा सौदागर वहीं पसर गया. वह कुछ ही देर तक सो पाया होगा कि उसकी नींद टूट गई और उसे लगा जैसे कमरे में कोई बातें कर रहा है, आवाज़ें बच्चों की थीं. एक बच्चा दूसरे से कह रहा था, “भैया, क्या आपको बहुत ठंड लग रही है?”
कुछ देर बाद, इसके उत्तर में, दूसरा बच्चा कहता, “क्या तुम्हें भी बहुत ठंड लग रही है?”
अजीब चौंकानेवाला अनुभव था. पहले तो सौदागर ने सोचा, बाहर कहीं से आवाज़ें आयी होंगी और फिर से अपने को ढांपकर सोने की चेष्टा करने लगा पर कुछ ही देर बाद फिर से वही दो बच्चों की आवाज़ें सुनायी पड़ने लगीं.
“भैया, क्या आपको बहत ठंड लग रही है?”
“और तुम्हें भी बहुत ठंड लग रही है?”
दो-तीन बार जब ऐसा अनुभव हुआ तो सौदागर उठ बैठा और ध्यान से सुनने की कोशिश करने लगा.
आवाज़ें उसी के लिहाफ़ में से आ रही थीं, जो वह ओढ़े हुए था.
उसके बाद वह मुसाफ़िर सो नहीं पाया. जब नींद गहराने लगती तो बच्चों की आवाज़ें जगा देतीं. वह परेशान हो उठा, पर करे तो क्या करे! सौदागर को इस बात का भी डर लगने लगा था कि सराय के मालिक ने कोई जादुई ओढ़नी उसे जान-बूझकर न दे दी हो. उसने रात बड़ी परेशानी से काटी.
दूसरे दिन प्रातः वह बौखलाया हुआ सराय के मालिक के पास गया.
“तुमने मेरे साथ धोखा किया है. ऐसा लिहाफ़ मुझे दिया कि मैं रात-भर सो नहीं पाया. रात-भर जागता रहा.”
और उसने अपना अनुभव कह सुनाया.
उसकी कैफ़ियत सुनकर ख़ुद सराय का मालिक हैरान रह गया. उसे भी मालूम नहीं था कि लिहाफ़ में से आवाज़ें आती हैं. उसने वह लिहाफ़ एक कबाड़ी की दुकान पर से ख़रीदकर यहां पटक दिया था.
उस रोज़ बहुत बोलने-झगड़ने के बाद सौदागर ने तो अपनी राह ली और अगले पड़ाव की ओर निकल गया. पर सराय के मालिक ने यह जानने के लिए कि बोलता लिहाफ़ उसके पास कैसे पहुंच गया, वह उसी दोपहर, लिहाफ़ उठाए उस कबाड़ी की दुकान पर जा पहुंचा.
“यह कैसा लिहाफ़ तुमने मेरे मत्थे मढ़ दिया! इसे ओढ़कर तो कोई सो ही नहीं सकता. इसमें से आवाज़ें आती हैं.”
कबाड़ी लिहाफ़ का भेद जानता था.
“हां, मैं जानता हूं, आवाज़ें आती थीं पर मैंने सोचा, तुम अपनी सराय में ले जाओगे तो आवाज़ें आनी बन्द हो जाएंगी.”
फिर कबाड़ी बोला, “यह लिहाफ़ दो छोटे-छोटे बच्चों का था. इनमें वे सिकुड़े एक-दूसरे से चिपटे पड़े रहते थे. दोनों एक टूटी-फूटी कोठरी में रहते थे. उनके मां-बाप उन्हें छोड़कर कहीं चले गए थे, फिर लौटकर नहीं आए. दोनों बच्चे जैसे-तैसे अपने दिन बिता रहे थे कि एक दिन कोठरी का मालिक पहुंच गया. वह डराने-धमकाने और कोठरी का किराया तलब करने लगा. और फिर यह लिहाफ़ बग़ल में दबा लिया और दोनों बच्चों को कोठरी से धकेलकर बाहर निकाल दिया.… बच्चों से उनका एकमात्र सहारा लिहाफ़ तो छिन गया पर उनकी आवाज़ें लिहाफ़ को छोड़ नहीं पायीं.”

Illustration: Pinterest

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
Tags: Bhishm SahaniBhishm Sahani ki kahaniBhishm Sahani ki kahani Bolta lihafBhishm Sahani storiesBolta lihafFamous Indian WriterFamous writers storyHindi KahaniHindi StoryHindi writersIndian WritersKahaniकहानीबोलता लिहाफ़भीष्म साहनीभीष्म साहनी की कहानियांभीष्म साहनी की कहानीभीष्म साहनी की कहानी बोलता लिहाफ़मशहूर लेखकों की कहानीहिंदी कहानीहिंदी के लेखकहिंदी स्टोरी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल
कविताएं

कल चौदहवीं की रात थी: इब्न ए इंशा की ग़ज़ल

June 4, 2025
dil-ka-deep
कविताएं

दिल में और तो क्या रक्खा है: नासिर काज़मी की ग़ज़ल

June 3, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum