• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब क्लासिक कहानियां

एक टोकरीभर मिट्टी: एक विधवा की दर्दभरी दास्तां (लेखक: माधवराव सप्रे)

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 10, 2022
in क्लासिक कहानियां, बुक क्लब
A A
Ek-Tokari-bhar-mitti
Share on FacebookShare on Twitter

हिंदी के शुरुआती दौर के साहित्यकारों में एक माधवराव सप्रे की यह कहानी दिल छू लेगी. घर से बेघर की जा रही एक विधवा की दर्दभरी दास्तां बहुत कुछ सोचने को मजबूर करती है.

किसी श्रीमान ज़मीनदार के महल के पास एक ग़रीब अनाथ विधवा की झोपड़ी थी. ज़मीनदार साहब को अपने महल का हाता उस झोपड़ी तक बढ़ाने की इच्छा हुई. विधवा से बहुतेरा कहा कि अपनी झोपड़ी हटा ले, पर वह तो कई ज़माने से वहीं बसी थी. उसका प्रिय पति और एकलौता पुत्र भी उसी झोपड़ी में मर गया था. पतोहू भी एक पांच बरस की कन्या को छोड़कर चल बसी थी. अब यही उसकी पोती इस वृद्धाकाल में एक मात्र आधार थी. जब कभी उसे अपनी पूर्वस्थिति की याद आ जाती, तो मारे दुःख के फूट-फूट कर रोने लगती थी, और जब से उसने अपने श्रीमान पड़ोसी की इच्छा का हाल सुना, तब से तो वह मृतप्राय हो गई थी. उस झोपड़ी में उसका ऐसा कुछ मन लग गया था कि बिना मरे वहां से वह निकलना ही नहीं चाहती थी. श्रीमान के सब प्रयत्न निष्फल हुए, तब वे अपनी ज़मीनदारी चाल चलने लगे. बाल की खाल निकालने वाले वक़ीलों की थैली गरम कर उन्होंने अदालत से उस झोपड़ी पर अपना क़ब्जा कर लिया और विधवा को वहां से निकाल दिया.
बिचारी अनाथ तो थी ही. पांड़ा-पड़ोस में कहीं जाकर रहने लगी. एक दिन श्रीमान उस झोपड़ी के आस-पास टहल रहे थे और लोगों को काम बतला रहे थे कि इतने में वह विधवा हाथ में एक टोकरी लेकर वहां पहुंची. श्रीमान ने उसको देखते ही अपने नौकरों से कहा कि उसे यहां से हटा दो. पर वह गिड़गिड़ा कर बोली कि ‘महाराज! अब तो झोपड़ी तुम्हारी ही हो गई है. मैं उसे लेने नहीं आई हूं. महाराज छिमा करें तो एक विनती है.’ ज़मीनदार साहब के सिर हिलाने पर उसने कहा कि ‘जबसे यह झोपड़ी छूटी है, तब से पोती ने खाना-पीना छोड़ दिया है. मैंने बहुत कुछ समझाया, पर एक नहीं मानती. कहा करती है कि अपने घर चल, वहीं रोटी खाऊंगी. अब मैंने सोचा है कि इस झोपड़ी में से एक टोकरी भर मिट्टी लेकर उसी का चूल्हा बनाकर रोटी पकाऊंगी. इससे भरोसा है कि वह रोटी खाने लगेगी. महाराज कृपा करके आज्ञा दीजिए तो इस टोकरी में मिट्टी ले जाऊं.’ श्रीमान ने आज्ञा दे दी.
विधवा झोपड़ी के भीतर गई. वहां जाते ही उसे पुरानी बातों का स्मरण हुआ और आंखों से आंसू की धारा बहने लगी. अपने आंतरिक दुःख को किसी तरह सम्हाल कर उसने अपनी टोकरी मिट्‌टी से भर ली और हाथ से उठाकर बाहर ले आई. फिर हाथ जोड़कर श्रीमान से प्रार्थना करने लगी कि, ‘महाराज कृपा करके इस टोकरी को जरा हाथ लगायें जिससे कि मैं उसे अपने सिर पर धर लूं.’ ज़मीनदार साहब पहिले तो बहुत नाराज़ हुए, पर जब वह बार-बार हाथ जोड़ने लगी और पैरों पर गिरने लगी तो उनके भी मन में कुछ दया आ गई. किसी नौकर से न कहकर आप ही स्वयं टोकरी उठाने को आगे बढ़े. ज्योंही टोकरी को हाथ लगाकर ऊपर उठाने लगे, त्योंही देखा कि यह काम उनकी शक्ति से बाहर है. फिर तो उन्होंने अपनी सब ताक़त लगाकर टोकरी को उठाना चाहा, पर जिस स्थान में टोकरी रखी थी, वहां से वह एक हाथ भर भी ऊंची न हुई. तब लज्जित होकर कहने लगे कि ‘नहीं, यह टोकरी हमसे न उठाई जाएगी.’
यह सुनकर विधवा ने कहा, ‘महाराज, नाराज न हों. आपसे तो एक टोकरी भर मिट्टी उठाई नहीं जाती और इस झोपड़ी में तो हजारों टोकरियां मिट्टी पड़ी है. उसका भार आप जनम भर क्यों कर उठा सकेंगे! आप ही इस बात का विचार कीजिये.’
ज़मीनदार साहब धन-मद से गर्वित हो अपना कर्तव्य भूल गये थे, पर विधवा के उपरोक्त वचन सुनते ही उनकी आंखें खुल गईं. कृतकर्म का पश्चात्ताप कर उन्होंने विधवा से क्षमा मांगी और उसकी झोपड़ी वापस दे दी.

Illustration: Pinterest

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
Tags: Bangla writersEk Tokari bhar mitti MitraFamous writers’ storyHindi KahaniHindi StoryHindi writersKahaniMadhavrao SapreMadhavrao Sapre ki kahaniMadhavrao Sapre ki kahani Ek Tokari bhar mitti MitraMadhavrao Sapre storiesएक टोकरीभर मिट्टीकहानीबांग्ला के लेखक माधवराव सप्रे की कहानी एक टोकरीभर मिट्टीमशहूर लेखकों की कहानीमाधवराव सप्रेमाधवराव सप्रे की कहानियांमाधवराव सप्रे की कहानीहिंदी कहानीहिंदी के लेखकहिंदी स्टोरी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

ummeed-ki-tarah-lautna-tum
ज़रूर पढ़ें

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता
कविताएं

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum