• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब

नाम को सार्थक करता हुआ कहानी संग्रह है-कोई ख़ुशबू उदास करती है

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
June 9, 2022
in बुक क्लब, समीक्षा
A A
Book-Review
Share on FacebookShare on Twitter

इस दौर में जब से महिलाओं ने लेखन के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को पुरज़ोर तरीक़े से दर्ज कराना शुरू किया है, महिलाओं की संवेदनाओं और सोच से जुड़े कई पहलू खुल कर सामने आ रहे हैं. इनमें उनकी भावनाएं, उनकी  छोटी-छोटी ख़ुशियां और दुख-दर्द सभी शामिल हैं. यदि आप भी इन पहलुओं को समझने का प्रयास करना चाहते हैं तो आपको कहानी संग्रह कोई ख़ुशबू उदास करती है को अपने इस प्रयास में शामिल ज़रूर करना चाहिए.

 

पुस्तक: कोई ख़ुशबू उदास करती है
विधा: कहानी संग्रह
लेखिका: नीलिमा शर्मा
प्रकाशक: शिवना प्रकाशन
मूल्य: रु 150/-

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025

नीलिमा शर्मा के लिखे कहानी संग्रह को पढ़ते हुए जो सोच सबसे पहले दिमाग़ में आती है, वो ये है कि इन दिनों जब से महिलाओं ने लेखन के मोर्चे पर अपनी ज़ोरदार उपस्थिति दर्ज कराना शुरू किया है, महिलाओं की सोच से जुड़े अनगिनत पहलू सामने आ रहे हैं. इस संग्रह की कहानियों को पढ़ते हुए लगता है, जैसे ये कहानियां हमने अपने आसपास घटती देखी हों, इनके किरदार हमारे बीच से ही निकल आए हों.

कोई ख़ुशबू उदास करती है, इस संग्रह में कुल 11 कहानियां हैं, जो आपको अतीत और वर्तमान की महिलाओं से मिलवाती हुई, उनकी ख़ुशबुओं से सराबोर करती हुई हमारी इसी दुनिया के उस छोर पर ले चलती हैं, जहां सबकी नज़रों से दूर महिलाएं अपनी उदासियों और ख़ुशियों को छुपाए रखती हैं.

ये कहनियां हमें हमारे समाज की स्त्रियों के उस यथार्थ से मिलवाती हैं, जिनकी उदासियों को महसूस करने के बावजूद, हम बदलते समाज की गति से ही उनमें बदलाव आता देख सकते हैं. चाह कर भी स्त्री के पक्ष में इन बदलावों की गति को तेज़ नहीं कर सकते. क्योंकि कोई भी समाज किसी के भी पक्ष में रातोंरात नहीं बदल सकता. उसके बदलाव की जो गति है, हमें उसे स्वीकार करना होता है. भले ही इसमें हमारी ज़िंदगी चुक जाए.

संग्रह की पहली कहानी है टुकड़ा-टुकड़ा ज़िंदगी. यह कहानी हाल में आई कोरोना महामारी की पृष्ठभूमि पर एक तरुणी की इच्छाओं का ऐसा दस्तावेज़ है, जो हमें सोचने के कई संजीदा दृष्टिकोण देता है.

संग्रह की कहानी उत्सव हमारे समाज में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर उनके आसपास, जान-पहचान के ही लोगों से उपजने वाली असुरक्षा को बयान करती है. इसे पढ़ कर शायद अधिकांश स्त्रियों को अपने साथ हुए ऐसे हादसे याद हो आएं, जो उनके साथ भी घटे हों. कहानी में सच्चाई झलकती है, लेकिन आज के समय में हमें अपनी बच्चियों को इस पीड़ा से नहीं गुज़रने देना है तो उन्हें ऐसी ज़्यादतियों को तुरंत सामने लाने की सीख देनी होगी, कहानी को पढ़ने के बाद यह भावना मन पर तारी हो जाती है.

संग्रह का नाम जिस कहानी पर रखा गया है, वह कहानी यानी कोई ख़ुशबू उदास करती है, धीमे-धीमे उस सच्चाई से मिलवाती है, जिसके बारे में जान कर पाठक को लगता है कि काश… समय में पीछे जाया जा सकता और किसी ख़ुशबू को यूं उदास होने से बचाया जा सकता. कहानी मन को छूती भी है और उदास भी करती है कि हम सभी को मिले इस एक जीवन में हम कितनी महत्वपूर्ण बातों को भ्रम, कयास या फिर अहं की बलि चढ़ जाने देते हैं.

संग्रह की अंतिम कहानी उधार प्रेम की कैंची है, पुराने समय में लिए चलती है. न जाने कब से हम महिलाएं अपने जीवन के पुरुषों- पिता, भाई और आगे पति की इच्छाओं के चलते अपनी ख़ुशियों को क़ुर्बान कर देते हैं. यह कहानी, इस कहानी के प्रेमी-जोड़े के न मिल पाने की कसक और पाठक की आंखों में नमी के साथ ख़त्म होती है. लेकिन पाठक के ज़हन में ये कहानी लंबे समय तक बसी रहती है.

संग्रह की सभी कहानियां पठनीय हैं और उनमें बसी पंजाब की ख़ुशबू बार-बार महसूस होती है. इस कहानी संग्रह में कई आम सी महिलाओं की, जो अपने घर की सबसे ख़ास होने के बावजूद अकेलेपन और उदासी को अपने अंतस के एक कोने में महसूस करती ही रहती हैं, आवाज़ें दर्ज हैं. यूं तो शिवना प्रकाशन से प्रकाशित नीलिमा शर्मा का यह कहानी संग्रह महिलाओं के जीवन की कई ख़ुशबुओं को बयान करता है, पर इसमें अपने नाम के अनुरूप उनके मर्मों को छूते हुए उदास करने वाली ख़ुशबू ज़्यादा गहरी है.

Tags: Koi Khushbu Udas Karti HaiNeelima Sharmareviewshivna publicationStory Collectionकहानी संग्रहकोई ख़ुशबू उदास करती हैनीलिमा शर्मारिव्यूशिवना प्रकाशनसमीक्षा
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

ummeed-ki-tarah-lautna-tum
ज़रूर पढ़ें

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता
कविताएं

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum