• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब

ग्लैमर, नशे और भटकाव की युवा दास्तां है ज़ायरा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
September 9, 2024
in बुक क्लब, समीक्षा
A A
ग्लैमर, नशे और भटकाव की युवा दास्तां है ज़ायरा
Share on FacebookShare on Twitter

यह उपन्यास हमारी समाज के ऐसे आयाम पर प्रकाश डालता है, जिसे हम छिपाना चाहते हैं। जबकि इसे बताकर हम आने वाली कई ज़िंदगियों को बचा सकते हैं। यह किताब आपको पहले से लेकर आखिरी पन्ने तक बांधकर रखती है। इसका सस्पेंस और घटना क्रम इसे एक बार में ही ख़त्म करने के लिए प्रेरित करते हैं। उपन्यास के समीक्षक आयुष दुबे का ये भी कहना है कि किताब को पूरा पढ़कर आप अपराध, रोमांच की वह यात्रा करते हैं, जो आज के युवा ग्लैमर के कारण करते हैं।

पुस्तक: ज़ायरा
विधा: उपन्यास
लेखिका: डॉ. विनीता ढोंडियाल भटनागर
प्रकाशक: लॉकशेली पब्लिशिंग एलएलपी
भाषा: अंग्रेज़ी

भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ह्यूमेनिटी की प्रोफ़ेसर, अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी डॉ. विनीता ढोंडियाल भटनागर द्वारा लिखित उपन्यास “ज़ायरा” रोमांच से भरा है। उपन्यास की कहानी एक युवा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी आदर्श (एक अभिनेत्री लैला) की तरह ही लोकप्रिय और प्रसिद्ध होना चाहती है। लेकिन अपनी पसंदीदा नायिका की मौत की सच्चाई का पता लगाते हुए, उसे ऐसे भयावह सच का पता चलता है, जिससे वह अंदर तक कांप उठती है।

इन्हें भीपढ़ें

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026

ज़ायरा को ड्रग्स के बड़े रैकेट की सच्चाई पता चलती है। उपन्यास पढ़ते हुए ऐसा लगता है कि जैसे ड्रग माफ़िया की जानकारियों को लेखिका ने बड़े ही शोध के साथ अपने उपन्यास में रेखांकित किया है। ड्रग माफ़िया को प्रतिबिंबित करने में यह उपन्यास काल्पनिक न लगकर, किसी सच्ची घटना की तरह लगता है। यह उपन्यास हमारी समाज के ऐसे आयाम पर प्रकाश डालता है, जिसे हम छिपाना चाहते हैं। जबकि इसे बताकर हम आने वाली कई ज़िंदगियों को बचा सकते हैं। ऐसी वास्तविकता से परिचय को ख़ास बनाता है।

“ज़ायरा” भोपाल की ज़ायरा नाम की एक कॉलेज छात्रा की यात्रा का अनुसरण करता हुआ उपन्यास है, जिसमें वह लोकप्रिय और प्रसिद्ध होने के अपने सपनों और अपने परिवार की सुसंस्कृत पारंपरिक अपेक्षाओं के बीच की जटिलता को समझती है। साथ ही यह किताब सामाजिक दबाव, बॉलीवुड के अंधेरे पक्ष और बॉलीवुड की भयावह दुनिया को भी दर्शाती है।

यह किताब आपको पहले से लेकर आखिरी पन्ने तक बांधकर रखती है। इसका सस्पेंस और घटना क्रम इसे एक बार में ही ख़त्म करने के लिए प्रेरित करते हैं। लेखिका ने हर एक किरदार को इस तरह से चित्रित किया है कि आप हर किरदार की कहानी को महसूस कर सकते हैं, उससे जुड़ सकते हैं। उपन्यास में ज़ायरा की उल्लेखनीय यात्रा की एक विशेषता यह भी है कि इसकी भाषा बेहद सरल है, इतनी सरल कि आम हिंदी भाषी व्यक्ति भी अंग्रेज़ी में लिखी गई इस किताब को आसानी से पढ़ सकता है। प्रवाह ऐसा है कि पाठक किताब से बंधकर रहता है।

यह किताब ज़ायरा और लैला के अलावा जय और राज्यवर्धन सिंह जैसे किरदारों के इर्द-गिर्द भी घूमती है। जय, जो ज़ायरा का एकमात्र दोस्त है। वो ज़ायरा को सहारा और स्थिरता प्रदान करता है। लैला, जिसे ज़ायरा पसंद करती है और राज्यवर्धन सिंह, लैला का प्रेमी और साथी। राज्यवर्धन सिंह, ज़ायरा की महत्वाकांक्षाओं से जुड़ी कहानी में जटिलता जोड़ता हैं और उसे ऐसे ख़तरे का सामना करना पड़ता है, जिसकी उसने कभी उम्मीद नहीं की थी। किताब को पूरा पढ़कर आप अपराध, रोमांच की वह यात्रा को करते हैं, जो आज के युवा ग्लैमर के कारण करते हैं।

Tags: BookBook ReviewDr. Vinita Dhondiyal BhatnagarLockshelly Publishing LLPNovelZairaउपन्यासज़ायराडॉ. विनीता ढोंडियाल भटनागरपुस्तकपुस्तक समीक्षाबुक रिव्यूलॉकशेली पब्लिशिंग एलएलपी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
ummeed-ki-tarah-lautna-tum
ज़रूर पढ़ें

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता
कविताएं

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum