• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़ायका

सब्ज़ियों वाली, स्वादिष्ट सिंधी कढ़ी

पौष्टिक वीगन कढ़ी

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 30, 2022
in ज़ायका, रेसिपी
A A
सब्ज़ियों वाली, स्वादिष्ट सिंधी कढ़ी
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप कढ़ी खाने के शौक़ीन हैं और इसका एक अलग ही वर्शन खाना चाहते/चाहती हैं तब और यदि आप वीगन हैं और कढ़ी का लुत्फ़ उठाना चाहते/चाहती हैं तब भी सब्ज़ियों वाली सिंधी कढ़ी आपको बेहद पसंद आएगी. स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह बहुत न्यूट्रिशस भी होती है. आप इसे चावल, रोटी या परांठे के साथ खा सकते/सकती हैं. तो आइए, जान लेते हैं बिना दही के बनने वाली इस लज़ीज़, वीगन, सिंधी कढ़ी की रेसिपी.

 

सामग्री
2 टेबलस्पून बेसन
2 बड़े टमाटर, कटे हुए
1 हरी मिर्च, कटी हुई, यदि तीखा खाते हैं तो ज़्यादा ले सकते हैं
4-5 करी पत्ते
1 टीस्पून हरा धनिया
¼ कप फूल गोभी, थोड़े बड़े टुकड़ों में कटा हुआ
¼ कप गाजर, थोड़े बड़े टुकड़ों में कटा हुआ
¼ कप बीन्स, थोड़े बड़े टुकड़ों में कटा हुआ
¼ कप आलू, थोड़े बड़े टुकड़ों में कटा हुआ
¼ कप बैंगन, थोड़े बड़े टुकड़ों में कटा हुआ
(इनमें से जो सब्ज़ी आप न खाते हों, उनकी जगह दूसरी सब्ज़ियां ली जा सकती हैं या फिर अपने पास उपलब्ध सब्ज़ियां ले लें)
2 टीस्पून तेल, तड़के के लिए और थोड़ा अतिरक्त सब्ज़ियां तलने के लिए
½ इंच अदरक, कद्दूकस किया हुआ
½ टीस्पून हल्दी पाउडर
½ टीस्पून धनिया पाउडर
¼ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
½ टीस्पून जीरा
1 चुटकी हींग
नमक, स्वादानुसार
¾ लीटर पानी या आवश्यकतानुसार

इन्हें भीपढ़ें

spinach-cream-rice

पालक क्रीम राइस

January 8, 2024
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

December 19, 2023
मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

December 4, 2023
desi-drinks

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

October 26, 2023

विधि
1. टमाटर और हरी मिर्च को ब्लेंड कर के अलग रख लें.
2. एक पैन में तेल गर्म करें और सभी सब्ज़ियों को एक-एक कर सुनहरा-भूरा होने तक तल लें. इन्हें अलग रख दें.
3. इसी पैन में थोड़ा तेल और डालें. जीरा डाल कर चटकने दें. करी पत्ते, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हींग डालें. अच्छी तरह मिलाएं और बेसन डाल कर ख़ुशबू आने तक (बेसन का हल्का सा रंग बदलने तक, लगभग आधा मिनट तक) पकाएं.
4. इसमें पानी डालें. कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें और उबाल आने तक पकाएं. उबाल आने के बाद आंच धीमी करें और लगभग पांच मिनट और पकाएं.
5. अब तली हुई सब्ज़ियां मिलाएं और उबाल आने दें. उबाल आने के बाद पांच-सात मिनट आंच धीमी कर के पकाएं.
6. फिर इसमें टमाटर व हरी मिर्च का पेस्ट डालें. लगभग 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
7. स्वादानुसार नमक डालें. पांच मिनट और पकाएं. हरा धनिया डालें और रोटी या चावल के साथ सर्व करें.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: कढ़ीटमाटर वाली कढ़ीबिना दही की कढ़ीवीगन कढ़ीवीगन रेसिपीसब्ज़ियों वाली कढ़ीसिंधी कढ़ी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

kachagola
ज़रूर पढ़ें

काचागोला: स्वादिष्ट मिठाई जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं

August 5, 2023
cashew-cream-curry
ज़रूर पढ़ें

शाही स्वाद: काजू क्रीम करी

August 1, 2023
वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन
ज़रूर पढ़ें

वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन

July 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum