• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़ायका

गराड़ू: जिसे खाए बिना मालवा के लोगों की सर्दियां नहीं कट सकतीं

कनुप्रिया गुप्ता by कनुप्रिया गुप्ता
January 8, 2022
in ज़ायका, फ़ूड प्लस
A A
Share on FacebookShare on Twitter

हर क्षेत्र का अपना ज़ायका होता है. जब बात खाने-खिलाने के लिए मशहूर मध्यप्रदेश के मालवा इलाक़े की हो तो यहां के ज़ायकों का क्या कहना. सर्दियों में मालवा का दिल आता है जिमीकंद प्रजाति के कंद गराड़ू पर. इस बार हमारी अपनी फ़ूडगुरु कनुप्रिया गुप्ता हमें गराड़ू की स्वाद-यात्रा पर ले चल रही हैं.

ठंड जब मौसम में हो और हर तरफ़ मीठे की बातें हो तो नमकीन के शौक़ीन लोग मुस्कुराकर कहते हैं,“भाई साहब ये मौसम बस आपको ख़ुश करने नहीं आता, इसका कनेक्शन हमसे भी है.’’ आख़िर यही तो मौसम है जब मंगोड़ों के लिए दाल गलाई जाती है, कड़ाहों में गर्मागर्म आलूबड़े और समोसे तले जाते हैं और तले जाते हैं गराड़ू….हां गराड़ू इन्हीं की तो हम बात करने वाले हैं आज, क्योंकि ठंड के मौसम में गराड़ू खाने का जो मज़ा है वो वही समझ सकता है जिसने इनका स्वाद लिया हो…
मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र में जैसे ही ठंड दस्तक देती है लोग गराड़ू के आने का इंतज़ार करने लगते हैं, हालांकि आजकल ये पूरे साल मिल जाता है पर इसकी फसल और इसे खाने का सही सीज़न दोनों ही अक्टूबर से मार्च के बीच होता है, जब मौसम में हल्की गुलाबी या बहुत तेज़ ठंड होती है, क्योंकि ये जिमीकंद प्रजाति का कंद है और शरीर को गर्मी प्रदान करता है इसलिए इसे खाने के लिए ठंड का मौसम सबसे मुफ़ीद वक़्त होता है.

गराड़ू की दुनिया
आप कहेंगे अब किसी कंद की क्या ही दुनिया होगी, पर सच ये है खाने की हर चीज़ की अपनी एक दुनिया होती है. गराड़ू की दुनिया इसलिए भी अलग है, क्योंकि ये हर जगह खाया नहीं जाता, कहा तो यहां तक जाता है की इसकी गर्म तासीर की वजह इसे हर कोई पचा भी नहीं सकता. वैसे गराड़ू मुख्य रूप से अफ़्रीका और एशिया में उगाया जाता रहा है. ये कंद की ही प्रजाति है. ये भूरा और बेहद कड़क चमड़ी वाला होता है और अंदर हल्का बैंगनी रंग लिए होता है. छिलका उतारकर पकाने के बाद ये नर्म हो जाता है. अफ़्रीका में लगभग ऐसा ही या कहा जाए तो यही कंद अलग ढंग से पकाया जाता है. वहां इसे उबालकर मसल लिया जाता है और मछली के तीखे सूप के साथ इसे खाया जाता है, जबकि भारत में यह मालवा में उगाया जाता है और इसे तेल में तलकर तेज़ मिर्च मसाले डालकर खाया जाता है. इसकी खेती कठिन खेतियों में से एक मानी जाती है, विशेष तरह की जलवायु इसके लिए ज़रूरी मानी जाती है और जलवायु परिवर्तन से इसके स्वाद में फ़र्क़ आता है. इसीलिए इसे मालवा के भी एक क्षेत्र विशेष में ही मुख्य रूप से उगाया जाता है.

इन्हें भीपढ़ें

spinach-cream-rice

पालक क्रीम राइस

January 8, 2024
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

December 19, 2023
मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

December 4, 2023
desi-drinks

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

October 26, 2023

कैसे बनाएं गराड़ू?
यूट्यूब पर आपको कई वीडियो मिलेंगे जो कहेंगे की गराड़ू को पहले हल्का उबाला जाता है फिर तला जाता है. आमतौर पर कंद के साथ यही किया जाता है इसलिए लोगों को ये सही भी लगता है. पर आप अगर सच में रतलाम, इंदौर वाले गराड़ू के मुरीद हैं तो ऐसा कभी मत करिए. सबसे पहले तो गरारी छीलने से पहले हाथ में थोड़ा तेल लगा लीजिए. फिर उन्हें अच्छे से छीलकर साफ़ कर लीजिए. अब इनके मोटे पर गोल पीस काट लीजिए और मीडियम आंच पर तेल में लगभग 75% जितना तल लीजिए. अब उन्हें बाहर निकालकर इनके छोटे-छोटे लगभग एक इंच मोटे पीस करिए और गर्म तेल में थोड़े कड़क होने तक तलिए. अब आपके गराड़ू तैयार हैं. इनपर गराड़ू मसाला डालकर खाइए.

गराड़ू मसाला नहीं है तो क्या करें?
हां ये बहुत बड़ा प्रश्न है, क्योंकि गराड़ू मसाला मालवा के अलावा आसानी से मिलता नहीं. तो ऐसा करिए की एक कटोरी में थोड़ा काला नमक, काली मिर्च पाउडर, अमचूर, जीरा पाउडर, सादा नमक और लाल मिर्च मिलाइए और इन्हें गर्मागर्म गराड़ू पर डालकर अच्छे से मिला दीजिए और अब नींबू रस डालकर गराड़ू का स्वाद लीजिए. याद रखिए लाल मिर्च आपके रोज़ाना स्वाद से थोड़ी ज़्यादा डालिए क्योंकि गराड़ू खाने का असली मज़ा तभी है जब जीभ जले और आंखों से पानी आ जाए:)

गराड़ू की यादें
सर्दियों की रातों में गराड़ू बहुत याद आता रहा है. इंदौर, रतलाम जैसे मध्यप्रदेश के शहरों में लोग ठेलों के आगे लम्बी लाइन लगाकर गराड़ू खाते हैं. जितनी ज़्यादा सर्दी, उतनी ज़्यादा गराड़ू की ख़पत वाला हाल होता है. इन्हें लोग इतना गर्मागर्म खाते हैं कि गराड़ू ने कड़ाही छोड़ी की सीधे प्लेट में और बस फिर सीधे मुंह में 🙂
अब रोज़ रोज बाहर खाने भी नहीं जा सकते तो इसे घरों में बहुतायत में बनाया जाता है…
आप ठंड के मौसम में मालवा गए और गराड़ू नहीं खाए तो समझिए कुछ अधूरा छोड़ आए हैं…
तो जब भी मौक़ा मिले ये स्वाद ज़रूर लीजिएगा और अभी दीजिए इजाज़त जल्द ही फिर मिलेंगे. हां, अगर आपको कुछ कहना है, पूछना है तो oye.aflatoon@gmail.com पर लिख भेजिए. आप नीचे कमेंट बॉक्स में भी अपने मन की बात लिख सकते हैं.

Tags: FoodFood ColumnGaraduGaradu RecipeHistory of GaraduKanupriya Guptaओए अफलातूनकनुप्रिया गुप्ता आर्टिकलकनुप्रिया गुप्ता का वीकली कॉलमगराड़ूगराड़ू का इतिहासगराड़ू की कहानीगराड़ू रेसिपीमालवा का खानपान
कनुप्रिया गुप्ता

कनुप्रिया गुप्ता

ऐड्वर्टाइज़िंग में मास्टर्स और बैंकिंग में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा लेने वाली कनुप्रिया बतौर पीआर मैनेजर, मार्केटिंग और डिजिटल मीडिया (सोशल मीडिया मैनेजमेंट) काम कर चुकी हैं. उन्होंने विज्ञापन एजेंसी में कॉपी राइटिंग भी की है और बैंकिंग सेक्टर में भी काम कर चुकी हैं. उनके कई आर्टिकल्स व कविताएं कई नामचीन पत्र-पत्रिकाओं में छप चुके हैं. फ़िलहाल वे एक होमस्कूलर बेटे की मां हैं और पैरेंटिंग पर लिखती हैं. इन दिनों खानपान पर लिखी उनकी फ़ेसबुक पोस्ट्स बहुत पसंद की जा रही हैं. Email: guptakanu17@gmail.com

Related Posts

kachagola
ज़रूर पढ़ें

काचागोला: स्वादिष्ट मिठाई जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं

August 5, 2023
cashew-cream-curry
ज़रूर पढ़ें

शाही स्वाद: काजू क्रीम करी

August 1, 2023
वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन
ज़रूर पढ़ें

वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन

July 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum