• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़ायका

लच्छे वाला आम का अचार

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 20, 2022
in ज़ायका, रेसिपी
A A
food
Share on FacebookShare on Twitter

हेल्थ कॉन्शस लोगों की नई जमात ने सदियों से भारतीय थाली में मौजूद रहे अचार को सेहत के लिए ख़तरनाक मान लिया था, क्योंकि इसमें नमक और तेल की मात्रा अधिक होती है. लेकिन उनकी यह सोच निराधार है. क्यों? इसके बारे में तो हम बताएंगे ही, लेकिन यहां हम आपको आम का लच्छे वाला अचार बनाने का तरीक़ा भी बता रहे हैं. चटपटा, लज़ीज़ और हर व्यंजन के ज़ायके को बढ़ाने वाला यह अचार आपको ज़रूर पसंद आएगा.

 

खाने का स्वाद बढ़ाने वाले आम के इस लच्छे वाले अचार को बनाने की विधि बताने से पहले आपको यह बता दें कि जानीमानी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर इस बात को सिरे से खारिज करती हैं कि अचार में मौजूद नमक या तेल आपकी सेहत को नुक़सान पहुंचाते हैं. समय-समय पर वे कहती रही हैं कि ब्लडप्रेशर या दिल की बीमारी का संबध आपकी लाइफ़स्टाइल से है. दूसरी बात वे ये कहती हैं कि घर पर बने अचार का इस्तेमाल करें, बाज़ार में मिलने वाले अचार के सेवन से बचें. जैसी कि हमारी परंपरा है अचार की सीमित एक या दो चम्मच मात्रा ही भोजन के साथ ली जाती है, अत: यदि आप अचार को सब्ज़ी की तरह खाएंगे तो नुक़सान होने की संभावना हो भी सकती है. इसलिए अचार खाते समय इसकी मात्रा का ध्यान रखें.
आपको बता दें कि अचार में कई तरह के मिनरल्स, विटामिन्स और गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो आपके पेट यानी गट को स्वस्थ रखने में भूमिका निभाते हैं. इसलिए घर पर बने अचार को अपने भोजन में ज़रूर शामिल करें. यह खाने स्वाद तो बढ़ाएगा ही और साथ में आपके पेट को भी टनाटन रखेगा.

इन्हें भीपढ़ें

spinach-cream-rice

पालक क्रीम राइस

January 8, 2024
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

December 19, 2023
मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

December 4, 2023
desi-drinks

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

October 26, 2023

सामग्री
500 ग्राम कच्चा आम, छिलका निकाल कर कद्दूकस किया हुआ
2 टेबलस्पून राई की दाल (जो अचार बनाने के लिए इस्तेमाल होती है)
2 टेबलस्पून सौंफ पाउडर
2 टेबलस्पून लाल मिर्च (कश्मीरी लाल मिर्च हो तो 3 टेबलस्पून लें)
1½ टेबलस्पून हल्दी पाउडर
2 टेबलस्पून नमक
2 टेबलस्पून विनेगर

छौंक के लिए
500 मिली सरसों का तेल
2 टीस्पून मेथी दाना
2 टीस्पून अजवाइन
½ टीस्पून हींग
2 टीस्पून सौंफ
2 टीस्पून राई

विधि
1. एक बोल में कद्दूकस किया हुआ आम डालें.
2. इसमें राई की दाल, सौंफ पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और लाल मिर्च डाल कर अच्छी तरह मिलाएं.
3. एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें. जब तेल तेज़ गर्म हो जाए तो आंच बंद कर दें.
4. इसमें छौंक के लिए बताए गए मसाले यानी मेथी दाना, सौंफ, राई, अजवाइन और हींग डालें.
5. जब ये मसाले अच्छी तरह भुन जाएं और तेल थोड़ा ठंडा हो जाए तो इस तेल को धीरे-धीरे आम के बोल में डालें और मिलाते जाएं.
6. अब विनेगर डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
7. इस अचार को दो दिनों के लिए ढंक कर रख दें. इन दो दिनों तक रोज़ अचार को अलटते-पलटते रहें.
8. तीसरे दिन अचार तैयार हो जाएगा. इसे किसी सूखे, कांच के मर्तबान में भर कर रख लें. यह अचार लंबे समय तक चलेगा और हर व्यंजन का स्वाद बढ़ाएगा.

Tags: grated mango picklemango picklepickleअचारआम का अचारलच्छे वाला आम का अचार
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

kachagola
ज़रूर पढ़ें

काचागोला: स्वादिष्ट मिठाई जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं

August 5, 2023
cashew-cream-curry
ज़रूर पढ़ें

शाही स्वाद: काजू क्रीम करी

August 1, 2023
वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन
ज़रूर पढ़ें

वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन

July 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum