• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

सोलो ट्रैवलर लड़कियों के लिए तीन मंत्र

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 6, 2020
in ज़रूर पढ़ें, ट्रैवल, लाइफ़स्टाइल
A A
सोलो ट्रैवलर लड़कियों के लिए तीन मंत्र
Share on FacebookShare on Twitter

आज भी लड़कियां सोलो ट्रैवलिंग यानी अकेले यात्रा को लेकर उतनी सहज महसूस नहीं करतीं. हम आपको बता रहे हैं सोलो ट्रैवलिंग मज़ेदार होती है, बस आप इन तीन मंत्रों को याद रखें.

हमारे देश में आज भी हज़ारों बेटियों को यह सिखाते हुई बड़ा किया जाता है कि एक अकेली लड़की बना सकती है पूरे घर के लिए रोटियां, धो सकती है हफ़्ते भर के कपड़े, लगा सकती है महीने भर का हिसाब और छान-फटक सकती है साल भर का राशन… लेकिन एक अकेली लड़की नहीं लांघ सकती घर की दहलीज़, नहीं जा सकती शहर से बाहर, नहीं घूम सकती देश-विदेश अकेले. क्यों? क्योंकि घर के बाहर भटक जाने का ख़तरा है. ख़तरा है बहका दिए जाने का और ख़तरा है बेइज़्ज़त करके मार दिए जाने का. बेशक़ अपनी बुलबुलों की हिफ़ाज़त करना हमारी ज़िम्मेदारी है और अख़बार, टीवी और न्यूज़ चैनल्स के ज़रिए सुबह से शाम तक कानों में पड़ती दिल दहला देनी वाली ख़बरों के लिहाज़ से भी यह सोचना ग़लत नहीं कि घर के बाहर ख़तरा है, लेकिन ख़तरे के डर से अपनी बुलबुलों के पर बांध देना सही नहीं. क्योंकि भले ये दुनिया जितनी सफ़ेद होनी चाहिए थी, उतनी नहीं है लेकिन स्याहियां अभी इतनी भी गाढ़ी नहीं हुईं कि उजालों के सपने देखने छोड़ दिए जाएं. इसीलिए कोई स्याही हमेशा के लिए आपकी बेटी के मन पर लिख दे खाक हुए अरमानों की इबारत, क्यों न उसे पंख फड़फड़ा कर उड़ जाने दें सपनों के सफ़र पर. लेकिन हां, जब निकल रही हो आपकी बुलबुल अकेले सफ़र पर, तो उसके रुमाल में बांधना न भूलें ये तीन गांठें…

1. अपना सच घर पर छोड़कर, मन साथ ले जाना
हालांकि हमारे संस्कार हमें सच बोलना सिखाते हैं, लेकिन सफ़र में इस संस्कार को निभाना कई बार भारी पड़ सकता है. क्योंकि अकेले सफ़र करते हुए लड़कियां सबसे ज़्यादा जिस कारण से ग़लत लोगों का शिकार बनती हैं, वो सच है. शायद ये बात अजीब लग सकती है, लेकिन वाक़ई यह होता है. पहले ग़लत इरादेवाले व्यक्ति लड़कियों से नाम पूछते हैं और धीरे-धीरे उनके हाउस डिटेल्स, फ़ैमिली डिटेल्स, ऑफ़ि स डिटेल्स, गंतव्य, होटल का नाम, रूम नंबर आदि की जानकारी लेकर फिर उन्हें परेशान करते हैं. इसीलिए अगर कोई व्यक्तिगत जानकारी लेने की कोशिश करे भी, तो तोते की तरह सब कुछ सच-सच बताना बिल्कुल ज़रूरी नहीं है. बजाय इसके उसे यथासंभव टालने की कोशिश करें. या साफ़ कह दें कि मुझे पर्सनल डिटेल शेयर करने में दिलचस्पी नहीं, लेकिन घबराकर नहीं, पूरे आत्मविश्वास के साथ. क्योंकि घबराहटों भरा सफ़र कभी यादगार नहीं होता. यादगार सफ़र वो होता है जिसे पूरी आंख और मन की खिड़कियां खोलकर पूरी शिद्दत से किया और जिया जाता है. आख़िरकार हर सफ़र हमें ऐसे रास्तों से जोड़ता है, जहां जितना जोख़िूम है, उससे कहीं ज़्यादा सुंदरता और सुकून है.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

2. अपना डर घर पर छोड़कर, विवेक साथ ले जाना
तुलसीदास ने कहा था,‘निज हित, अनहित पशु पहचाना…’ तो फिर ऐसा क्या है, जो विवेक पर भारी पड़ जाता है और चांद का पता पूछने वाली लड़कियां अगले शहर का बस स्टॉप भी अकेले नहीं देख पातीं. मशहूर पुस्तक द अल्केमिस्ट के लेखक पाओलो कोएलो के मुताबिक़ इसका कारण है डर… ‘हां ये डर ही है, जो सपनों को सच करने से रोकता है.’ लेकिन ऐसे देखें तो ये डर कहां नहीं है? क्या घर की चारदीवारों के भीतर डर नहीं? क्या पड़ोस में डर नहीं, बाज़ार में डर नहीं, स्कूल और दफ़्तरों में डर नहीं? लेकिन डर की वजह से हम जीना तो नहीं छोड़ सकते. अपनी पुस्तक प्रथम और अंतिम मुक्ति में जे कृष्णमूर्ति भी यही कहते हैं कि ‘जैसा कि डर के बारे में सोचा और समझा जाता है वास्तविकता वैसी नहीं है. यह हमें डराता है, क्योंकि हम विवेक का साथ छोड़ देते हैं. और विवेक का साथ छोड़ने का अर्थ है असावधान हो जाना. इसलिए अकेले सफ़र पर जाती अपनी बेटी को डर का नहीं विवेक का पाथेय दें.

3. अपने कयास घर पर छोड़कर, विश्वास साथ ले जाना
अंग्रेजी के एक प्रसिद्ध लेखक ने एक बार कहा था कि ‘अगर आपकी कल्पना का फ़ोकस सही नहीं है, तो आपकी आंखें कभी सच नहीं देख सकतीं.’ अकेले सफ़र करने वाली लड़कियों के लिए ये कथन किसी सूत्र से कम नहीं. क्योंकि सच में जब हमारे मन पर अनर्गल बोझ पड़ा होता है, तो हमारी कल्पनाएं भी अविश्वसनीय ढंग से भयाभय हो उठती हैं और फिर सच भी सच जैसा नज़र नहीं आता. मनोवैज्ञानिकों के अनुसार दहशतभरी ख़बरें इन दिनों इस क़दर हमारे भीतर ठूस-ठूस कर भर गई हैं कि हमारे लिए सामने आनेवाला हर चेहरा दहशतगर्द हो उठा है, लेकिन ख़ुद पर और दूसरों पर विश्वास क़ायम रहे तो नज़ारे बदले भी जा सकते हैं. इसलिए बेहतर है कि जब भी अकेले सफ़र पर निकलें तो उससे कहें कि वो दहशत भरे कयास घर पर ही छोड़ जाए. बचपने की जगह विवेक को आगे रखे. पब्लिक ट्रांसपोर्ट ज़्यादा सुरक्षित ऑप्शन होता है, सो यथा संभव उसका उपयोग करे. घर के लोगों से संपर्क में रहें. अपनी लोकेशन शेयर करती रहें. पैसे बचाने के लिए सुरक्षा से समझौता न करें और ऐसे किसी व्यक्ति से नज़दीकी संवाद न क़ायम करें, जिस पर ज़रा-सा भी शक़ हो.

फ़ोटो: Henry Gillis/unsplash.com

Tags: अकेले यात्राट्रैवलट्रैसल टिप्सयात्रासोलो ट्रैवलर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum