• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए एंटरटेन्मेंट

वन टाइम वॉच है- ऐन ऐक्शन हीरो

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 1, 2023
in ओए एंटरटेन्मेंट, ज़रूर पढ़ें, रिव्यूज़
A A
an-action-hero
Share on FacebookShare on Twitter

ऐन ऐक्शन हीरो में आयुष्मान एक सुपरस्टार, मानव खुराना बने हैं, जिसका अपना स्वैग है, अपनी अकड़ है, नखरे हैं. बस दिक़्क़त यही है कि अपनी फ़िल्मों में सौ तरह की परेशानियों से जूझते भली इमेज वाले आयुष्मान के ऊपर ये सुपरस्टार वाला स्वैग कुछ अटपटा लगा. फ़िल्म में रोचकता क़दम क़दम पर है, पर आंखें जो देख रही हैं, मन उसे मानने में बिलकुल साथ नहीं देता. और अंत तक इस कदर नाटकीय है कि आप कितने ही बड़े मूवी बफ़ क्यों न हों अंत का अनुमान नहीं लगा सकते. इस आकलन के साथ अंजू शर्मा का कहना है कि यह मूवी वन टाइम वॉच तो है.

फ़िल्म: ऐन ऐक्शन हीरो
सितारे: आयुष्मान खुराना, जयदीप अह्लावत, मलाइका अरोरा, अक्षय कुमार, नोरा फ़तेही और अन्य.
लेखक: नीरज यादव
निर्देशक: अनिरुद्ध अय्यर
रन टाइम: 130 मिनट

आयुष्मान खुराना की फ़िल्में मैं एक ख़ास उम्मीद के साथ देखने लगी हूं. हमारे दौर के अमोल पालेकर बनने से उनकी शुरुआत हुई, पर हर फ़िल्म में एक ख़ास विषय मिला. किसी मुंबइया हीरो जैसे तामझाम से परे के हमारे आसपास घूमते युवाओं जैसे, आयुष्मान, राजकुमार राव, जीतेन्द्र कुमार (जादूगर फ़ेम) जैसे युवा सत्तर अस्सी के दौर के उसी मीनिंगफुल सिनेमा का दौर लौटा लाए हैं, जहां हृषिकेश मुखर्जी, बासु चटर्जी, बासु भट्टाचार्य हमारे जीवन की कहानियों को रुपहले पर्दे पर उतार रहे थे. इरफ़ान के जाने के बाद जिस शून्य को भरने की ज़रूरत थी, वह वाक़ई भरने लगा है.

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

ऐन ऐक्शन हीरो, नाम ही विचित्र से विरोधाभास से भरा है कि आयुष्मान खुराना और ऐक्शन हीरो? दरअसल आयुष्मान फ़िल्म में एक सुपरस्टार, मानव खुराना बने हैं जो ऐक्शन हीरो के रूप में प्रसिद्ध है. उनका अपना स्वैग है, अपनी अकड़ है, नखरे हैं. बस दिक़्क़त यही है कि अपनी फ़िल्मों में सौ तरह की परेशानियों से जूझते भली इमेज वाले आयुष्मान के ऊपर ये सुपरस्टार वाला स्वैग कुछ अटपटा लगा.

फ़िल्म में मानव के हाथों ग़लती से स्थानीय नेता भूरे के भाई विक्की की हत्या हो जाती है. इसके बाद वह विदेश भाग जाता है. भूरा खाप पंचायतों वाले उस समाज से संबंध रखता है, जहां जान का बदला जान है. अपनी जान भले ही चली जाए पर नाक नीची नहीं होनी चाहिए तो अपनी प्रतिष्ठा के बोझ तले दबे भूरे पर मानव को मारकर बदला लेना इस क़दर हावी हो जाता है कि उसे जीने मरने का प्रश्न बना लेता है. भूरे के किरदार में जयदीप अहलावत ने अपना बेस्ट दिया है. हालांकि, थोड़ा टाइपकास्ट हो रहे हैं वे.

पूरी फ़िल्म में भागते मानव को ख़ुद को बेगुनाह भी साबित करना है और भूरे से जान भी बचानी है. फ़िल्मों के ऐक्शन हीरो को क़दम क़दम पर जीवन में ऐक्शन दिखाना पड़ता है. यहां तक तो फ़िल्म प्रभावित करती है. लेकिन उसके बाद फ़िल्म में दाऊद इब्राहिम के रेप्लिका बने मसूद अब्राहम काटकर नाम के एक डॉन का प्रवेश होता है और कहानी पूरी नाटकीय बन जाती है. रोचकता क़दम क़दम पर है, पर आंखें जो देख रही हैं, मन उसे मानने में बिलकुल साथ नहीं देता. एक के बाद एक घटनाएं घट रही हैं. बार बार आयुष्मान और जयदीप का टकराव होता है. अंत तक इस कदर नाटकीय है कि आप कितने ही बड़े मूवी बफ़ क्यों न हों अंत का अनुमान नहीं लगा सकते.

गंगूबाई की तरह, फ़िल्म की ख़ासियत भी आयुष्मान हैं और कमज़ोर कड़ी भी, क्योंकि उनकी द बॉय नेक्स्ट डोर इमेज उनकी इस नई पहचान पर हावी की पूरी कोशिश करती प्रतीत होती है. फ़िल्म की एक ख़ास बात है फ़िल्मी दुनिया के मीडिया की दुनिया को मुंहतोड़ जवाब देने की कोशिश. मीडिया का इतना मज़ाक बना है इस फ़िल्म में कि बॉयकॉट, बॉलीवुड ड्रग्स केस जैसी तमाम बातों के बड़े ही मज़ेदार अंदाज़ में जवाब देने की कोशिश की गई है. चीख़ते अर्नब और तार्किकता से विचार करते रवीश आपको बार बार दिखेंगे. किसी भी मामले को भुनाने की मीडिया की सारी कवायदें यहां बेपर्दा हैं और आम जनता पर बनती बिगड़ती छवियों का प्रभाव भी स्पष्ट दिखाई पड़ता है.

ख़ैर वन टाइम वॉच है. कहानी को थोड़ा रीयलिस्टिक बनाया जाता तो फ़िल्म ज़रूर पसंद आती. अक्षय कुमार के कैमियो, बिना किसी हीरोइन और मलाइका और नोरा के आइटम नम्बर वाली इस फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. संगीत के बारे में यही कहना है कि शायद बॉलीवुड का संगीत वाला दौर बीत गया. आजकल पुराने गानों के रीमिक्स (आप जैसा कोई मेरी ज़िंदगी में आए) या पहले से प्रसिद्ध किसी ऐल्बम के गानों (जेड़ा नशा) से ही काम चलाया जा रहा है. नया आया भी तो उसमें से आधे गाने बाहर से उठाए हुए हैं. न केवल धुन, बल्कि जालमा कोका कोला पिला दे टाइप गाने जिनके बोल तक हूबहू रख दिए जाते हैं. दर्शकों को लौटाना है तो बॉलीवुड को इस पक्ष को नज़रंदाज़ करने से बचना चाहिए. दुआ है कई फ़िल्मों के कॉकटेल बनाने का यह दौर जल्दी बीते.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Akshay KumarAn Action HeroAyushmann KhurranaJaideep AhlawatMalaika Aroramovie reviewNora Fatehiअक्षय कुमारआयुष्मान खुरानाऐन ऐक्शन हीरोजयदीप अह्लावतनोरा फ़तेहीमलाइका अरोरामूवी रिव्यू
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum