• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप एक्सपर्ट सलाह

क्या होता है हुकअप्स (कैशुअल सेक्स) का असर?

संगीत सेबैस्टियन by संगीत सेबैस्टियन
November 26, 2021
in एक्सपर्ट सलाह, ज़रूर पढ़ें, रिलेशनशिप
A A
क्या होता है हुकअप्स (कैशुअल सेक्स) का असर?
Share on FacebookShare on Twitter

यूं इस बात का कोई आंकड़ा तो मौजूद नहीं है, लेकिन जिस तरह सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा सुनाई देती रहती है, यूं लगता है जैसे भारतीय युवाओं के बीच कैशुअल सेक्स अब सामान्य-सी बात हो. हमारे देश के सांस्कृतिक परिवेश और युवाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को देखते हुए संगीत सेबैस्टियन ने एक्स्पर्ट्स से बातचीत कर के यह जानने की कोशिश की है कि आख़िर हुकअप्स या कैशुअल सेक्स का किसी व्यक्ति पर कैसा असर पड़ता है या पड़ सकता है?

कोरा पर एक सवाल मौजूद है, जिसमें पूछा गया है कि इन दिनों भारतीय युवा कैशुअल सेक्स, एक-दूसरे को लाभ पहुंचाने वाले रिश्तों और फ़्लिंग्स (छोटे समय के सेक्शुअल रिश्ते) में शामिल क्यों हैं और वे इसे लेकर बहुत सहज भी हैं.
हालांकि इस बात का कोई आधिकारिक आंकड़ा या रिसर्च मौजूद नहीं है, जो साबित कर सके कि आजकल के भारतीय युवाओं में कैशुअल सेक्स का चलन बढ़ा है, लेकिन सार्वजनिक प्लैटफ़ॉर्म्स पर इस बात की बढ़ती चर्चा इस वास्तविकता की ओर इशारा करती है कि यह वाक़ई आम-सी बात हो चली है. कोविड-19 वाले इस दौर में यह बात मानी जा सकती है कि लोग एक-दूसरे से वैक्सिनेशन सर्टिफ़िकेट की ज़्यादा मांग करेंगे, बजाय कंडोम के, लेकिन यह तो बिल्कुल ही नहीं माना जा सकता कि महामारी, कैशुअल सेक्स की चाह पर अंकुश लगा देगी.

घूम-फिर कर वही सवाल
सेक्स की इच्छा अलग-अलग लोगों में अलग-अलग तरह से उछाल मारती है. साइकोलॉजिस्ट्स का मानना है कि अनिश्चित और तनावभरे समय में ‘भाग लो’ या ‘भिड़ जाओ’ दोनों ही प्रतिक्रियाएं सामान्य हैं. लोग होम आइसोलेशन से पक चुके हैं, क्वारैंटाइन और नेट फ़्लिक्स से ऊब चुके हैं और सेक्स के बारे में कम सतर्क हो गए हैं. और जैसे-जैसे स्थिति सुधरेगी, ज़्यादा से ज़्यादा लोग कैशुअल सेक्स की ओर जाएंगे, यह बात हमें फिर उस सवाल पर ला खड़ा करती है: कैसा होता है हुकअप्स का असर? और क्या ये हेल्दी हैं?
इस सवाल का जवाब कुछ जैविक यानी बायोलॉजिकल और सांस्कृतिक सच्चाइयों को जानने, स्वीकारने और सही तरीक़े से समझने पर निर्भर करता है. पर सबसे ज़रूरी है इस बात को समझना कि- हुकअप्स का खेल कई विषमताओं से भरा है.

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026

पहले ये अंतर समझिए
कई महिलाएं ऐसी होंगी जो कैशुअल सेक्स के बाद इस एहसास के साथ बाहर नहीं आएंगी कि- यह एक बेहतरीन अनुभव था. इसकी वजह ये है कि यदि बात सेक्स की हो तो महिलाओं और पुरुषों के ऑर्गैज़्म के बीच ही बहुत बड़ा गैप है.
यहां तक कि एक सामान्य रोमैंटिक हेटरोसेक्शुअल (विषमलैंगिक) इंटरकोर्स में भी अक्सर पुरुष तो आर्गैज़्म तक पहुंच जाते हैं, पर महिलाएं नहीं पहुंच पातीं. और कैशुअल सेक्स में जहां मिलने का उद्देश्य और प्रेरणा केवल ‘आनंद’ है, यह गैप और भी बड़ा हो जाता है.
अमेरिका में 20,000 कॉलेज के छात्रों (जो सभी हेटरोसेक्शुअल थे) पर की गई एक स्टडी में केवल 40 प्रतिशत युवतियों ने माना कि वे ऑर्गैज़्म तक पहुंचीं, इसकी तुलना में ऑर्गैज़्म तक पहुंचने वाले युवकों का प्रतशित था 78. इसका सीधा मतलब है कि कैशुअल सेक्स के मामले में ‘आनंद’ का झुकाव पुरुषों की ओर ज़्यादा होता है.

व्यक्तिगत होते हैं अनुभव
इसके अलावा हर व्यक्ति की भावनात्मक और सेक्शुअल परिपक्वता का स्तर अलग होता है. कोई व्यक्ति जो अमेरिका में रहता है उसका कैशुअल सेक्स का अनुभव उस व्यक्ति से बिल्कुल अलग हो सकता है, जो भारत में रहता है, क्योंकि इसमें सांस्कृतिक और आर्थिक पक्ष भी तो शामिल होते हैं.
कैशुअल सेक्स से लोगों पर अलग-अलग संदर्भों में और अलग-अलग देशों, जैसे- अमेरिका और भारत के युवाओं पर किस तरह का असर पड़ता है, यह जानने के लिए हमने बात की अमेरिका के जानमाने सेक्स थेरैपिस्ट, हार्वर्ड से प्रशिक्षित डॉक्टर लॉरैंस आई सैंक और आइकान स्कूल ऑफ़ मेडिसिन, अमेरिका, से बोर्ड सर्टिफ़ाइड भारत की एकमात्र महिला सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर शर्मिला मजूमदार से. ये दोनों डॉक्टर्स वीवॉक्स के संस्थापक सदस्य भी हैं.

एक्स्पर्ट्स की राय
इस बारे में बात करते हुए डॉक्टर सैंक कहते हैं,‘‘कैशुअल सेक्स हम पर कैसा असर डालता है यह जानने का आदर्श तरीक़ा ये होगा कि हम एक ऐसे समाज में एक स्टडी करें, जहां सेक्शुअल रिश्तों के लेकर दोगली बातें न होती हों, जहां एक जैसे सेक्शुअल व्यवहार के लिए महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग तरीक़े से ‘जज’ न किया जाता हो. और यह काम तो यहां अमेरिका में भी बड़ा मुश्क़िल है! बतौर एक सेक्स थेरैपिस्ट मैं आपको 333 ऐसे अलग-अलग कारण गिना सकता हूं कि लोग कैशुअल सेक्स में क्यों शामिल होते हैं: कुछ नया पाने की चाहत, बदला लेने की इच्छा, अनुभव पाना, साथी का बेवफ़ा होना, उत्सुकता और यहां तक कि ख़ुद को शक्तिशाली महसूस करना भी इसका कारण हो सकता है. कई महिलाओं ने मुझसे कहा है कि जब वे किसी सेलेब्रिटी या फ़िल्मी सितारे के साथ सेक्स करती हैं तो वे ख़ुद को आकर्षक और शक्तिशाली महसूस करती हैं. इससे उन्हें अच्छा महसूस होता है. तो मेरे हिसाब से मूल मुद्दा कैशुअल सेक्स न रह कर ये हो जाता है कि लोग इसमें शामिल होने के बाद इस घटना की व्याख्या कैसे करते हैं.’’
वहीं इस सवाल के जवाब में डॉक्टर शर्मिला मजूमदार का कहना है,‘‘भारत में कैशुअल सेक्स दोधारी तलवार जैसा है. यह अनुभव और भी बुरा हो सकता है, यदि इसमें शामिल महिला आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर न हो. बतौर समाज ‘सेक्स’ के प्रति हमारा नज़रिया आज भी बहुत परिपक्व नहीं है. फिर कैशुअल सेक्स में शामिल दोनों ही पक्षों को इसके बारे में जागरूक होने की, शिक्षित होने की भी ज़रूरत है, क्योंकि इसका एक परिणाम अवांछित गर्भधारण यानी प्रेग्नेंसी भी हो सकता है. मैं मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे लोगों को तो कैशुअल सेक्स/हुकअप्स से दूर ही रहने की सलाह दूंगी, क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है.’’

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Casual SexEffect Of Casual SexHookupsintercoursesexsex lifesexual relationshipSide Effects Of Casual SexSide Effects Of hookupsआकस्मिक सेक्सइंटरकोर्सकैशुअल सेक्सकैशुअल सेक्स का असरकैशुअल सेक्स के साइड इफ़ेक्ट्ससेक्शुअल रिश्तेसेक्ससेक्स लाइफ़हुकअप्स
संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन, भारत के पहले डिजिटल थेरैपी प्लैटफ़ॉर्म वीवॉक्स के संस्थापक हैं, जिसे उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के डाक्टर्स के साथ मिलकर ऐसे लोगों की मदद के लिए बनाया है, जो सेक्स संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं. यह एक निजी, किसी भी तरह की ग्लानि से मुक्त और वाजिब प्लैटफ़ॉर्म है, जहां आप अपनी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान पा सकते हैं.

Related Posts

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum