• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home लाइफ़स्टाइल करियर-मनी

ऑफ़िस स्ट्रेस से उबरने के प्रैक्टिकल तरीक़े

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 30, 2021
in करियर-मनी, ज़रूर पढ़ें, लाइफ़स्टाइल
A A
ऑफ़िस स्ट्रेस से उबरने के प्रैक्टिकल तरीक़े
Share on FacebookShare on Twitter

आपको यूं भी ऑफ़िस के काम को घर लाने की आदत थी, ऑफ़िस के काम से जुड़े फ़ोन कॉल्स, ईमेल्स सभी को आप खाना खाते-खाते भी हैंडल किया करते थे/करती थीं और अब वर्क फ्रॉम होम ने तो कामकाज के और निजी जीवन के काम के घंटों के बीच के फ़ासले को मिटा ही दिया है. आप समझ ही नहीं पाते/पातीं कि जब आपको ऑफ़िस का काम करना होता है तो कब आप घर के कामों में शामिल हो जाते हैं और जब घर पर ध्यान देनेवाला समय कब ऑफ़िस के कामों में गुज़रने लगा है. यदि आपको लग रहा है कि ये आपकी कहानी है तो जान लीजिए कि ये अधिकांश कामकाजी लोगों की कहानी है. यही वजह है कि हम आपको बता रहे हैं वो तरीक़े जो ऑफ़िस के काम के बोझ को दिन-रात लादे रहने के आपके व्यवहार पर अंकुश लगाएंगे, ताकि आप अपना जीवन खुलकर जी सकें.

हम ऊपर कही हुई बात को दोहराएंगे नहीं, लेकिन यदि ऊपर हमने जिस गाथा का ज़िक्र किया है, वो आपकी ही है तो यक़ीन मानिए यहां हम जो उपाय बताने जा रहे हैं, वो आपके लिए बेहद कारगर होंगे. ऑफ़िस के काम के बाद भी और बीच में भी इनमें से कई टिप्स आपके काम आएंगे, क्योंकि ये बहुत व्यावहारिक हैं.

सबसे पहले कामों की सूची बनाएं: दिन की शुरुआत में ही आपके पास वो सूची होनी चाहिए, जिन कामों को आप निपटाना चाहती/चाहते हैं. इस सूची को घर और आफ़िस के कामों में बांटकर अलग-अलग बनाया जा सकता है. और आपकी कोशिश होनी चाहिए कि आप इस सूची में उतने ही काम रखें, जो एक दिन में आसानी से किए जा सकते हों. ऑफ़िस के कामों को ऑफ़िस के घंटों में ही निपटाएं. घर के काम ऑफ़िस के घंटों के बाद या फिर पहले करें.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

तनाव हो तो गहरी सांस लें: कई बार काम में हम इतने डूब जाते हैं कि ठीक से सांस लेना भी याद नहीं रहता. अत: जब भी आपको तनाव हो या आप छोटा-सा ब्रेक ले रही/रहे हों तो लंबी, गहरी और लयबद्ध सांस लेने और छोड़ने की कोशिश करें. इससे आपको बहुत राहत मिलेगी, ऑक्सिजन का प्रवाह सही हो जाने से आप बहुत तरोताज़ा भी महसूस करेंगी/करेंगे.

सहज रहने का प्रयास करें: चाहे आप घर के काम कर रहे हों या फिर ऑफ़िस के, अपने कामों को सहजता से निपटाने की कोशिश करें. इसके लिए बहुत अधिक तनाव न लें. साथ ही, लोगों से फ़ोन पर बातचीत करते समय या ईमेल लिखते समय भी अपने दिमाग़ को ठंडा रखें. इससे आपके काम कम समय में और सही तरीक़े से पूरे होंगे.

समय पर काम शुरू करें और समय पर ख़त्म: चूंकि वर्क फ्रॉम होम में काम करने के घंटों की समय सीमा परिभाषित नहीं रह गई है, यह भी एक वजह है कि हमें दिन-रात यह एहसास होता रहता है कि जैसे हम काम से ही लदे हुए हैं. अत: बहुत ज़रूरी है कि आप अपनी ओर से पहल करते हुए समय पर काम शुरू करें और समय पर ही उसे ख़त्म करें. अपने कलीग्स को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें.

दिन के अंत में कामों की सूची जांच लें: जब ऑफ़िस का काम ख़त्म हो जाए तो अपनी कामों की सूची को जांचें और बचे हुए काम कल की सूची में डालें. जिन कामों को आपने ख़त्म कर लिया है, उनके आगे सही का निशान लगाते समय आपको किसी अचीवर जैसा महसूस होगा और यह बात आपको ऊर्जा देगी कि आज आपने कितने सारे कामों को ख़त्म कर लिया है.

स्नान करें: जब आप ऑफ़िस का काम ख़त्म करें तो उसके बाद स्नान करें. यह चिंता और तनाव को भगाने का एक अचूक तरीक़ा है, जो बहुत कारगर रहेगा. यदि आप स्नान नहीं करना चाहते/चाहतीं तो घर में पहने जानेवाले आरामदेह कपड़े पहन लें, ये भी आपके मूड को हल्का बनाने का काम करेंगे.

अपनी हॉबी पर ध्यान दें: काम के तनाव को हटाने के लिए रोज़ाना अपनी हॉबी को नियम से थोड़ा समय दें. इस तरह आपका ध्यान ऑफ़िस के अलावा दूसरी ओर भी बंटेगा और मन ख़ुश रहेगा. इससे काम का तनाव कम होगा. और यूं भी नहीं लगेगा, जैसे पूरे समय आपने केवल ऑफ़िस का ही काम दिमाग़ पर लाद रखा है.

तनाव मुक्त रहने के लिए गाने सुनें: गाने तो तनाव को दूर करने के लिए ही जाने जाते हैं. आप अपने पसंदीदा और आपको तनावमुक्त कर देनेवाले गानों की प्ले लिस्ट बना सकते/सकती हैं और ऑफ़िस के काम के बाद इसे सुन सकते हैं. मन को शांति देनेवाले गाने तो आप सुबह ऑफ़िस का काम करने से पहले भी सुन सकते/सकती हैं. ये आपके मूड को फ्रेश कर देंगे.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: BathBlurring line between work and leisureDeep breathingHobbiesHobbylistening to songsmaking a to-do listOffice workOn-line during workOn-line workOnlineticking the completion of the taskWorkWork from HomeWork-life balanceWorkloadऑन लाइन कामऑन लाइन काम के दौरानऑनलाइनऑफ़िस का कामकामकाम और आराम के बीच धुंधली होती रेखाकाम का बोझकाम पूरे होने के टिक लगानाकामों की सूची बनानागहरी सांस लेनागाने सुननावर्क फ्रॉम होमवर्क-लाइफ़ बैलेंसशौक़स्नानहॉबी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum