• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए हीरो

क़िस्सा-ए-टमाटर और हाल-ए-सल्तनत

नीतियां सही न हों तो बनती हैं ऐसी स्थितियां

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
July 12, 2023
in ओए हीरो, ज़रूर पढ़ें, मेरी डायरी
A A
tomatoes
Share on FacebookShare on Twitter

टमाटर की बढ़ी क़ीमतों पर इन दिनों चारों ओर हल्ला है. जब टमाटर या प्याज़ या अदरक की क़ीमत खुदरा बाज़ारा में बढ़ती है तो हम अपनी जेब में होने वाले छेद पर चर्चा करते हैं, लेकिन हम उस स्थिति को याद नहीं करते जब सब्ज़ियां और टमाटर जैसी जल्द ख़राब होने वाली चीज़ों को उगाने वाले किसान अपने माल की लागत तक न निकल पाने के कारण इन चीज़ों को सड़क पर फेंकने को बाध्य हो जाते हैं. कमाल की बात यह है कि आज तक भी हम किसानों को इस स्थिति से बचाने का कोई माकूल तरीक़ा नहीं अपना पाएं हैं. यूं तो मेरी डायरी में दर्ज ये क़िस्सा सात साल पुराना है, पर हालात् आज भी जस के तस बने हुए हैं!


तो जनाब! बात आज से छह-सात बरस पहले की है. जून महीने की शुरुआत थी. मुंबई से नासिक, त्र्यंबकेश्वर जाना हुआ. जाते समय रास्ते के दोनों ओर ढेरों  टमाटर और ढेरों प्याज़ पड़ा हुआ था. इनसे लदे कई ट्रक भी खड़े थे. लौटते समय भी जब वही दृश्य दिखाई दिया तो हमने पतिदेव से कहा, ‘यहां से टमाटर ले लेते हैं. सस्ते मिल जाएंगे.’

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
ड्राइवर ने कैब रोकी और हमारे नीचे उतरते ही दो-तीन लोग आ गए. ‘मुझसे लीजिए, मुझसे लीजिए’ की आवाज़ें आने लगीं. हम एक किसान की ओर मुख़ातिब हुए तो उसने कहा, ‘मैडम कम से कम 50 रुपए के टमाटर लेने होंगे आपको.’ तब मुंबई में 20 रुपए किलो टमाटर मिला करते थे. हमने बिल्कुल शहरी अंदाज़ में कहा, ‘हां-हां बिल्कुल.’ बंदे ने कहा, ‘ये क्रेट देख लीजिए, इसी में से टमाटर गाड़ी में रखवाता हूं.’

कच्चे-पक्के टमाटर थे, जो देखने में ही एकदम ताज़े लग रहे थे. मैंने कहा, ‘ठीक है.’ वह बोला, ‘आप गाड़ी में बैठिए मैं डिक्की में रखवा देता हूं.’ पतिदेव और सुपुत्र गाड़ी में बैठ गए. मैं उत्सुकतावश डिक्की के पास ही खड़ी हो गई, यह सोचते हुए कि कितने रुपए किलो देगा ये तो पूछा ही नहीं. जब वह टमाटर रखने के लिए डिक्की के पास आया तो मैं अचरज में थी, ‘मैंने कहा इतने सारे? मुझे सिर्फ़ पचास रुपए के चाहिए.’ वह बोला, ‘पचास रुपए के ही दे रहा हूं मैडम.’

उसने 50 रुपए में मुझे 15 किलो टमाटर दिए. कहां तो मैं यह सोच कर ख़ुश थी कि थोड़े सस्ते टमाटर मिलेंगे, लेकिन 50 रुपए के इतने टमाटर लेकर अब कहां मैं रुआंसी हो आई थी. सस्ते टमाटरों की ख़ुशी काफ़ूर हो गई थी. मैं पूरे रास्ते दुखी थी, जो टमाटर हमें 20 रुपए किलो मिलता है, उसे उगाने वाले को अपनी मेहनत के लिए केवल प्रति किलो तीन या साढ़े तीन रुपए मिलते हैं? बस!!!

रास्तेभर मैं अपने पति से बात करती आई कि आज़ादी के इतने साल बाद भी हम किसानों को उनके हक़ के पैसे नहीं दे पाए? जल्दी ख़राब होने वाली सब्ज़ी जैसी चीज़ों (पेरिशेबल आइटम्स) के लिए सस्ते कोल्ड स्टोरेज क्यों उपलब्ध नहीं करवा पाए? जिस तरह फ़ूड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया के गोदाम हैं, जहां गेहूं, चावल वगैरह स्टोर किए जाते हैं. क्यों उन्हें अपनी मेहतन इस तरह सड़कों पर बिखेरनी पड़ती है? मेहनती लोगों को इतना कम पैसा और बीच के लोग जो सिर्फ़ माल को बाज़ार तक लाते हैं, उन्हें इतना मुनाफ़ा क्यों मिलता है? बिचौलिए सात-आठ गुना ज़्यादा कमाते हैं. फिर किसान ऐसी सब्ज़ियां क्यों उगाएं, जिनकी उन्हें लागत ही न मिले? भाव बढ़ें तो बढ़ते रहें!

हमने और हमारे पड़ोसियों व दोस्तों ने 50 रुपए के वो टमाटर सप्ताह भर तक खाए और यक़ीन मानिए कि हर दिन मेरा मन दुखी, बहुत दुखी ही रहा.

फ़ोटो साभार: पिन्टरेस्ट, eater.com

 

 

 

Tags: agricultural policiescold storagefarmersonionsTomatotomato pricesVegetablesकिसानकृषि नीतियांकोल्ड स्टोरेजटमाटरटमाटर के दामप्याज़सब्ज़ियां
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum