• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए हीरो

राम ने जब रोटी खाई तो क्यों हुई मेरी पिटाई?

डायरी के पन्ने: बीती बातों की ऐसी यादें, जो देश की शिक्षा व्यवस्था पर व्यंग्यात्मक तंज़ भी हैं

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
January 24, 2024
in ओए हीरो, ज़रूर पढ़ें, मेरी डायरी
A A
राम ने जब रोटी खाई तो क्यों हुई मेरी पिटाई?
Share on FacebookShare on Twitter

हमारे देश में शिक्षा के आंकड़े कागज़ों पर भले ही बढ़ते दिखाई दे रहे हों, लेकिन यहां की शिक्षा व्यवस्था की पोल हाल ही में आई एएसईआर यानी ऐनुअल स्टेट्स ऑफ़ एजुकेशन रिपोर्ट ने खोल दी है. जिसमें बताया गया है कि ग्रामीण भारत के 14 से 18 वर्ष तक के बच्चे तीसरी कक्षा के सवाल भी हल नहीं कर पाते हैं, वे अपनी मातृभाषा की दूसरी कक्षा की किताब तक नहीं पढ़ पाते और उन्हें स्केल से माप लेने जैसे बुनियादी काम भी नहीं आते हैं. ज़ाहिर तौर पर इसकी वजह हमारी शिक्षा व्यवस्था में मौजूद कमियां हैं. साथ ही, कम प्रशिक्षित शिक्षक भी इसके ज़िम्मेदार हैं. अनुराग अन्वेषी की डायरी के पन्नों में उभरा व्यंग्य भी कहीं न कहीं इस बात की पुष्टि करता है.

मैं ‘स्कूल’ को ‘इस्कूल’ लिखने लगा था, क्योंकि अविभाजित बिहार के जिस मिशनरी स्कूल में मैं पढ़ता था वहां के गुरु जी ने एक रोज़ कहा था ‘हिंदी ऐसी ‘भासा’ है कि ‘जइसे बोला जाता’ है ‘वइसने लिखा भी जाता’ है. ‘इंगलिस जइसा नई’ कि ‘कइसहूं’ लिख दिए और ‘कइसनों’ बोल दिए.’ बहरहाल यह तो मैं बाद में समझा कि हम बोलते ही गलत हैं तो लिखते भी गलत ही हैं.

वो पीट-पीटकर व्याकरण सिखाते थे. तो यहीं से ‘व्याकरण’ हमको कटहा कुत्ता जैसा लगने लगा था. समझ में ही नहीं आता था कि मूंछ पर ताव देने का अधिकार मर्दों को है तो फिर इ ससुरी मूंछ स्त्रीलिंग कैसे हो गई. बस और ट्रक दोनों में एक जैसा इंजन, फिर बस स्त्रीलिंग क्यों और ट्रक पुंल्लिंग क्यों? तब उन्हीं गुरु जी ने समझाया कि जो सुंदर दिखे, सौम्य दिखे, सुशील दिखे, कोमल दिखे – वे सारी चीज़ें स्त्रीलिंग और जो उज्जड, देहाती, गंवार, लम्पट जैसा लगे वे सारी चीज़ें पुंल्लिंग. तब मैंने उनसे पूछा, ‘‘तो यही वजह है कि आप पुंल्लिंग हैं?’’ इतना पूछना था कि तूफ़ान आ गया, जमकर मेरी मरम्मत हुई.

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

ख़ैर, जब मेरे गुरु जी हांफ गए तो मुझे सांस लेने की फ़ुर्सत मिली. तब ध्यान आया कि शायद मैं गलत बोल गया. हो सकता है कि सर स्त्रीलिंग हों… बस यह ख्याल आते ही मेरी आंखें चमक उठीं. शायद यह गुरु जी से अभी-अभी मिले आशीर्वाद का कमाल था कि मेरी बुद्धि जाग गई. तो मैंने शाबाशी की उम्मीद के साथ अपनी चूक स्वीकारी और गुरु जी को बोला, ‘’सॉरी गुरु जी, मैंने गलत जवाब दिया था. आप स्त्रीलिंग हैं न?’’ इतना सुनते ही मेरे हांफ रहे गुरु जी के बदन में बिजली सी गति आ गई. अपनी कुर्सी से एक झटके में उछले और पलक झपकते ही लास्ट बेंच तक पहुंच गए, जहां मैं बैठा था. फिर तो मेरा झोंटा उनके बाएं हाथ की मुट्ठी में कैद हो गया और उनका दाहिना हाथ अपनी पूरी ताक़त से ऊपर उठता और पूरी गति से नीचे पहुंचकर मेरे बदन को ‘सहला’ जाता.

आज का दौर होता तो शायद उनपर मेरे मां-बाप ने ‘इस्कूल’ और गुरु जी पर केस कर दिया होता. या दूसरी बार की मरम्मत के बाद मेरा ज्ञानचक्षु और खुल जाता और मैं कह बैठता, ‘’सॉरी गुरु जी, आप थर्ड जेंडर हैं… शायद…’’ इसके बाद मेरे गुरु जी ‘ब्रूस ली’ के अवतार में आ जाते.

वैसे, यह तो मेरी समझ से आज भी बाहर है कि शब्दों का लिंग निर्धारण कैसे हुआ. अगर रूप-गुण से तय होना है तो फूल यानी पुष्प से ख़ूबसूरत और कोमल क्या होगा, फिर भी इसे पुंल्लिंग बताया गया.

बहरहाल, एक रोज़ वो पढ़ा रहे थे और मैं ध्यानमग्न हो उनकी बात सुन रहा था. गुरु जी बता रहे थे कि ‘करता’ की ‘किरिया’ का असर जिसपर पड़े वो ‘करम’ कहलाता है. जैसे – राम ने रोटी खाई. इस वाक्य में खाने का असर किस पर पड़ रहा है, ‘करम’ कौन हुआ? अनुराग तुम बताओ?

मैंने अपनी कॉपी देखी जहां मैंने गुरु जी की बताई कर्म की परिभाषा तुरंत नोट कर ली थी. उसे एक बार पढ़ा और सवाल याद किया – राम ने रोटी खाई. मेरा तर्क जागा कि खाने का असर राम पर पड़ा कि उसका पेट भर गया, कि उसकी भूख मिट गई. मैंने उनसे कहा कि गुरु जी इस वाक्य में राम कर्म हुआ. गुरु जी ने खीजे स्वर में पूछा – कइसे? किरिया का असर किस पर पड़ा? मैंने राम पर असर पड़ने का उन्हें अपना तर्क बता दिया. उन्होंने कहा ‘तू ना सुधरेगा, ‘मवेसी’ का ‘मवेसी’ रहेगा.

सच बताता हूं कि उस रोज़ राम ने रोटी खाई थी और मैंने दम तक पिटाई. लेकिन शब्दों से खेलने की लत लग गई और व्याकरण खलने लगा. मेरे गुरु जी की यह घोषणा गलत साबित हुई कि अनुराग ‘मवेसी’ का ‘मवेसी’ रहेगा, मैं तो अब अनुराग अन्वेषी हो गया. है न?

फ़ोटो साभार: पिन्टरेस्ट

Tags: Anurag Anveshidiary pageseducation systemmemoirSatiresatirical memoirschoolstandard of educationteacherअनुराग अन्वेषीडायरी के पन्नेव्यंग्यव्यंग्यातमक संस्मरणशिक्षकशिक्षा व्यवस्थाशिक्षा व्यवस्था का स्तरशिक्षा व्यवस्था की पोलसंस्मरणस्कूल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum