• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

ईश्वर के नाम पर केवल वही लड़ सकता है, जो ईश्वर को नहीं मानता

अमरेन्द्र यादव by अमरेन्द्र यादव
July 2, 2022
in ज़रूर पढ़ें, धर्म, लाइफ़स्टाइल
A A
god-is-one
Share on FacebookShare on Twitter

अमूमन धर्मों के बीच अपने-अपने ईश्वर को लेकर लड़ाई होती रही है. इस लड़ाई में जाने-अनजाने, डायरेक्ट-इनडायरेक्ट मानसिक, आर्थिक, बौद्धिक, नैतिक सपोर्ट हमारा भी रहता है. तेज़ी से धार्मिक कट्टरता की राह लेती दुनिया में चर्चा की एक छोटी-सी खिड़की हम भी खोल रहे हैं.

दुनिया के अलग-अलग धर्मों के ज़्यादातर महान दार्शनिक, चिंतक और गुरु, वर्षों ईश्वर की खोज के बाद इस नतीजे पर पहुंचते रहे कि ईश्वर एक है. धर्म को ईश्वर तक पहुंचने का रास्ता माना जाता रहा है. कोई एक रास्ते पर चलता है, कोई दूसरे, पर उसे पहुंचना सर्वशक्तिमान ईश्वर तक है. तो फिर क्यों अलग-अलग धर्मों के लोग एक-दूसरे के ख़िलाफ़ लाठी-डंडा, चाकू-तलवार और आजकल सोशल मीडिया पोस्ट्स लेकर खड़े हो जाते हैं?

धर्मों के बीच झगड़ा केवल उसी कंडिशन पर हो सकता है, अगर आप ईश्वर के एक होने की अवधारणा को मानने से इनकार करते हैं. मेरी कमीज ज़्यादा सफ़ेद की तर्ज पर अगर हम अपने वाले ईश्वर को ही असली ईश्वर मानते हैं तो एक टेक्निकल दिक़्क़त आ सकती है. लगभग सभी प्रमुख मजहबी किताबों यानी धर्मग्रंथों में ईश्वर की महानता के वर्णन के साथ-साथ धरती और मनुष्य सहित इसके सभी जीव-जंतुओं के निर्माण की व्याख्या की गई है. सार यह होता है कि हमारे मजहब के ईश्वर ने दुनिया की रचना की है. जब आप ईश्वर को हमारे या तुम्हारे वाले तराजू में तौलने लगते हैं तो ज़ाहिर है आप अपने ईश्वर को दूसरे धर्म के ईश्वर से ज़्यादा शक्तिशाली यानी वज़नी पाएंगे. पर ऐसा करके आप डायरेक्टली यह स्वीकार करते हैं कि इस दुनिया में एक से ज़्यादा ईश्वर हैं. पर फिर यह सवाल उठता है, यदि ईश्वर एक से ज़्यादा हैं तो दुनिया एक ही क्यों है? क्योंकि सभी धर्मों के लोग तो यही मानते हैं कि दुनिया उनके ईश्वर ने बनाई है.
हक़ीक़त यह है कि सभी धर्मों के लोग अपने-अपने ईश्वरों के साथ एक ही दुनिया में रह रहे हैं, तो क्या यह मानने में ज़्यादा सहूलियत नहीं है कि सभी धर्मों के अनुयायी जिस सर्वोच्च शक्ति को भगवान कहते हैं, वह एक ही है? ‘सबका मालिक एक’ और ‘एक ओंकार’ की तरह! इस बात को समझने के लिए हम एक नदी का उदाहरण लेते हैं, जिसे ब्रह्मपुत्र कहा जाता है. तिब्बत (चीन) से उद्गम के समय इसे सांगपो कहा जाता है, अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करते ही इसका नाम दिहांग हो जाता है और असम में ब्रह्मपुत्र. यानी सांगपो, दिहांग और ब्रह्मपुत्र एक ही नदी के तीन नाम हैं. यानी अलग-अलग धर्मों में एक ही सर्वोच्च शक्ति (ईश्वर) के अलग-अलग नाम हैं. जब आपके और हमारे अल्टिमेट भगवान का नाम लेकर, भगवान के लिए लड़ने का क्या अर्थ है? तो क्यों न हम ईश्वर के नाम पर लड़ाई बंद कर दें!

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

ज़ाहिर है, अगर यह छोटा-सा तर्क धर्म के हथियार से ईश्वर के लिए लड़ी जा रही इस लड़ाई को रोक सकता, तो हम आज यह दिन न देख रहे होते. तो बात पक्की है, हम एक भगवान वाली अवधारणा को मानते ही नहीं. पर लॉजिक कहता है कि एक दुनिया और अनेक ईश्वर वाली थीयरी सिर्फ़ और सिर्फ़ उसी स्थिति में सही मानी जा सकती है, अगर धरती पर ईश्वर का आगमन इंसान के बाद हुआ हो. पर इस थीयरी को मानना किसी भी धर्म के अनुयायी के लिए संभव नहीं होगा, क्योंकि इस तरह तो सभी धर्मों में बताई गई धरती और जीवजंतुओं के बनने की कहानी झूठी साबित हो जाएगी. दूसरे शब्दों में आपको यह स्वीकार करना होगा कि ईश्वर ने मनुष्य को नहीं, बल्कि धरती पर आने के बरसों बाद मनुष्यों ने ईश्वर की रचना की. अब आप चाहे किसी भी धर्म को माननेवाले हों, आप इस तर्क को तो स्वीकार नहीं करेंगे कि इंसान ने भगवान को बनाया. तो पहले वाला तर्क ही मान लीजिए कि ईश्वर एक है और उसी ने इंसान को बनाया. इंसान अपनी-अपनी सुविधा और ज़रूरत के मुताबिक़ संगठित हुआ. दिनों-दिन बड़े हो रहे संगठन को एक-साथ बनाए रखने के लिए धर्म बनाए.
हर धर्म ने ईश्वर को अलग-अलग नाम दिया और उस तक पहुंचने के लिए अलग-अलग राह बनाई, कर्मकांड बनाए. इस प्रकार हर धर्म के अपने-अपने ईश्वर हो गए, पर अंतिम सत्य यह है कि ईश्वर का अपना कोई धर्म नहीं है. ईश्वर की आपके धर्म में, आपकी रीतियों-कुरीतियों में कोई इंट्रेस्ट नहीं है. तो आप बेवजह क्यों हलकान हुए जा रहे हैं. तो अगर सचमुच आस्तिक हैं, तो ईश्वर के नाम पर लड़ना बंद करें. क्योंकि ईश्वर के नाम पर केवल वही लड़ सकता है, जो ईश्वर को नहीं मानता.

Tags: Hindu MuslimOne GodReligionsईश्वर एक हैधर्म और ईश्वरधार्मिक कट्टरताहिंदू मुस्लिम
अमरेन्द्र यादव

अमरेन्द्र यादव

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum