• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

सेक्स एजुकेशन: पहले हमारा देश इस मुद्दे पर कहीं ज़्यादा प्रगतिशील था

सेक्स एजुकेशन और मैस्टर्बेशन के मुद्दे पर बात करती है फ़िल्म OMG 2

संगीत सेबैस्टियन by संगीत सेबैस्टियन
August 17, 2023
in ज़रूर पढ़ें, प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
सेक्स एजुकेशन: पहले हमारा देश इस मुद्दे पर कहीं ज़्यादा प्रगतिशील था
Share on FacebookShare on Twitter

हम हमेशा से कहते आ रहे हैं कि सेक्स एजुकेशन हमारे एजुकेशन सिस्टम का हिस्सा होना चाहिए. इसी मुद्दे को फ़िल्म OMG 2 में भी उठाया गया है. इस फ़िल्म के हवाले से संगीत सेबैस्टियन समझा रहे हैं कि क्यों इस बारे में हमें सही क़दम उठाने चाहिए. वे यह भी बता रहे हैं कि गुलामी से पहले का भारत “आधुनिक” कहे जाने वाले पश्चिम की तुलना में कितना ज़्यादा प्रगतिशील था. 

क्या आप जानते हैं कि बहुत से पुरुष जो बचपन में ग़लत तरीक़े से मैस्टर्बेशन करना सीखते हैं, कई बार वे अपने पार्टनर के साथ जीवनभर सेक्शुअल संबंध बनाने के क़ाबिल भी नहीं रह जाते यानी वे जीवनभर सेक्शुअल रिलेशन बनाने में असफल ही रह जाते है.
हमने अपने पहले बताया था किस तरह प्रोन पोज़िशन में मैस्टर्बेट करने की वजह से पुरुषों के पीनिस के बेस पर बहुत प्रेशर पड़ता है और बाद में सेक्शुअल संबंध बनाने में पुरुष नाकाम भी रह सकते हैं.

फिर भी मैस्टर्बेशन ऐसी चीज़ है, जिसे सिखाने की बात तो दूर, लोग इसके बारे में चर्चा तक नहीं करते हैं. लड़कों को अक्सर यह “घृणित” और “गंदा” काम करने के लिए डांटा जाता है, शर्मिंदा महसूस कराया जाता है और यहां तक कि स्कूलों से भी निकाल दिया जाता है.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

मुझे यक़ीन है, कि वे लोग, जो इस आलेख को पढ़ रहे हैं,उनमें से कई लोगों के पास भी अपने स्कूली जीवन की कम से कम एक ऐसी मैस्टर्बेशन कहानी होगी, जिसे वे याद कर सकते हैं.
केवल इंसान ही मैस्टर्बेट करते हैं, ऐसा नहीं है. चिंपांज़ी, जिन्हें हम अपना क़जन कह सकते हैं और जिनके साथ हमारा डीएनए भी 98.8 प्रतिशत तक मैच करता है, क्योंकि छह मिलयन वर्ष पहले, हमारे और उनके पुरखे एक ही थे, तो आपको बता दें कि वो भी मैस्टर्बेशन करते थे.

मैस्टर्बेशन एक मुफ़्त लाइफ़ स्किल ट्रेनिंग है, जो प्रकृति लड़कों को भावी साथी के साथ सेक्स के लिए तैयार करने के लिए स्वयं ही देती है. लेकिन समस्या यह है कि जब आप इसे पाप में बदल देते हैं, तो लड़के शर्म और अपराधबोध से अपने व्यवहार को छिपाना शुरू कर देते हैं और इसे ग़लत तरीक़े से सीखते हैं.

हम भारतीय हमेशा से मैस्टर्बेशन के बारे में जानते थे, यही कारण है कि मैस्टर्बेशन को संस्कृत में ‘हस्त-मैथुन’ यानी हाथ से किया जाने वाला संभोग कहा जाता था, न कि ‘ओनानिज़्म’ यानी अपूर्ण मैथुन- एक ऐसा काम जिसके लिए बाइबल के मुताबिक़ ईश्वर सज़ा देते हैं, जैसा कि अभी हाल ही तक वेस्टर्न देशों में माना जाता था… लेकिन भारत में ऐसा नहीं था. प्राचीन भारत की गुरुकुल शिक्षा प्रणाली के एक भाग के रूप में किशोर अवस्था के लड़केऔर लड़कियों दोनों को ही इसके बारे में जानकारी दी जाती थी.

फिर इसे इतना गन्दा और पापपूर्ण कैसे माना जाने लगा?

इस बात को जानने में इतिहास हमारी मदद कर सकता है. हम सभी इस बात से परिचित हैं कि ब्रिटिश राज ने दो सौ वर्षों में हमारे देश को बुरी तरह लूटा है. लेकिन वहीं ईसाई मिशनरियों द्वारा भारतीयों की सेक्शुऐलिटी और परंपराओं को शर्मसार करने में निभाई गई भूमिका पर बहुत कम चर्चा की जाती है. यह भी उनका एक एजेंडा ही था, जो कुलीन कही जाने वाले कॉन्वेंट की शिक्षा के नाम पर आज भी जारी है. हम आसानी से यह बात भूल जाते हैं कि चाहे लोग हों या संस्थाएं सभी के अच्छे और बुरे दोनों पक्ष होते हैं – फिर चाहे वह हिटलर हो, गांधी हो या वैटिकन.

ईसाई धर्म एक ऐसा धर्म है, जो लोगों को प्रजनन यानी प्रोक्रिएशन के अलावा अपने ही जीव विज्ञान से नफ़रत करना सिखाता है. (याद है न कि कैसे आपके बायोलॉजी के टीचर ने स्कूल में प्रजनन के उस पाठ को पढ़ाया ही नहीं था, छोड़ ही दिया था?) अधिकांश ईसाई एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन्स, और यहां तक कि गैर-ईसाई एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन्स भी, इसका बचाव करने के लिए किसी भी हद तक चले जाएंगे.

हमने इसे वर्ष 2009 में देखा था, जब भारत ने, विशेषकर अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के दबाव के कारण, स्कूलों में यौन शिक्षा को अस्वीकार कर दिया था. वर्ष 2009 में यौन शिक्षा विरोधी लोगों के शुभंकर गांधी थे. जिनके बारे में आप पढ़ेंगे तो आप पाएंगे कि वे एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो आज के #मीटू वाले युग में होते तो शायद सेक्शुअल हैरासमेंट के लिए बलात्कारी हार्वे विंस्टीन की तरह, सलाखों के पीछे होते.

ओएमजी 2 एक शानदार फ़िल्म है, जो भारत की बदलती सांस्कृतिक विचारधारा को दर्शाती है. साथ ही, यह लोगों को बताती है कि गुलामी से पहले का भारत “आधुनिक” कहे जानेवाले पश्चिम की तुलना में कहीं ज़्यादा प्रगतिशील था. यह एक ऐसी फ़िल्म भी है, जो भारत के एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स को चेतावनी देती है कि यदि वे इस बदलाव को समझकर, उसके मुताबिक़ बदलाव नहीं लाएंगे, तो वे विलुप्त होने के उसी रास्ते पर चले जाएंगे, जैसे कि डोडो पक्षी विलुप्त हो गया है.

फ़ोटो: फ्रीपिक

 

Tags: masturbationoh my god 2OMG 2sexsex educationsexual relationsओएमजी 2ओह माय गॉड 2मैस्टर्बेशनसेक्शुअल रिलेशनसेक्ससेक्स एजुकेशनहस्तमैथुन
संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन, भारत के पहले डिजिटल थेरैपी प्लैटफ़ॉर्म वीवॉक्स के संस्थापक हैं, जिसे उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के डाक्टर्स के साथ मिलकर ऐसे लोगों की मदद के लिए बनाया है, जो सेक्स संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं. यह एक निजी, किसी भी तरह की ग्लानि से मुक्त और वाजिब प्लैटफ़ॉर्म है, जहां आप अपनी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान पा सकते हैं.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum