• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

ये ‘सन्नाटा’ स्वादिष्ट और सेहतमंद भी है!

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 24, 2023
in ज़रूर पढ़ें, ज़ायका, रेसिपी
A A
sannata
Share on FacebookShare on Twitter

सन्नाटा का अर्थ होता है- शांति, चुप्पी या मौन, पर क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश में दही से बने एक पेय का भी नाम है ‘सन्नाटा’ और ये सन्नाटा स्वादिष्ट तो होता ही है, सेहतमंद भी होता है. कहते हैं इसे पी लिया जा तो उथल-पुथल भरे पेट में यानी पेट गड़बड़ हो तो पेट में भी सन्नाटा छा जाता है यानी वह गड़बड़ी ठीक हो जाती है. कुल मिलाकर बात यह है कि पेट के लिए मुफ़ीद होता है सन्नाटा और बनाने में बेहद आसान भी. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीक़ा.

सन्नाटा में लाल मिर्च कुछ अधिक मात्रा में डाली जाती है और बूंदी डालना वैकल्पिक यानी ऑप्शनल होता है. इसे भोजन के साथ या भोजन के बाद पीना पाचन के लिए अच्छा होता है. तो आइए, सन्नाटा की रेसिपी जान लीजिए.

सामग्री
2 कप दही, फेंटा हुआ
2 कप पानी (यदि और पतला करना चाहें तो आवश्यकतानुसार)
¼ कप बूंदी (वैकल्पिक)
¼ टीस्पून काला नमक
¼ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर (यदि तीखा बनाना चाहें तो मिर्च की मात्रा आवश्यकतानुसार बढ़ा लें)
½ टीस्पून हरा धनिया, बारीक़ कटा हुआ
1 चुटकी हींग
¼ टीस्पून जीरा
½ टेबलस्पून सरसों का तेल (यदि सरसों का तेल पसंद न हो तो कोई दूसरा एडिबल ऑइल ले सकते हैं)
नमक स्वादानुसार
1 मिट्टी का दीया, तड़का लगाने के लिए

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

विधि
• फेंटे हुए दही को एक बड़े बर्तन में डालें. इसमें पानी मिलाएं और इसे अच्छी तरह मथ लें, ताकि यह एकसार हो जाए.
• इसमें काला नमक, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया मिलाएं.
• अब मिट्टी के दीए को गैस पर रखकर दो मिनट तक गर्म होने दें.
• जब दीया अच्छी तरह गर्म हो जाए तो आंच बंद कर दें. इसमें सरसों का तेल डालें और गैस जला कर आंच को धीमा कर दें.
• अब तेल में जीरा डालकर तड़कने दें. हींग और थोड़ी लाल मिर्च डालें और आंच को बंद कर दें.
• तड़के वाले इस दीए को संसी की सहायता से पकड़ें और सावधानी से फेंटे हुए दही के बर्तन में डालकर बर्तन को अच्छी तरह ढंग दें.
• लगभग 10 मिनट बाद दीए को बाहर निकाल लें. यदि चाहें तो बूंदी मिलाएं.
• इसे भोजन के साथ या भोजन के बाद पिएं. दीए में तड़का लगाने से इसमें एक अलग स्मोकी फ़्लेवर आएगा, जो यक़ीनन आपको भी पसंद आएगा और आपके पेट को भी.

फ़ोटो साभार: पिन्टरेस्ट

 

Tags: masaledar sannatasannatasmokey sannataspicy sannataमसालेदार सन्नाटासन्नाटास्मोकी सन्नाटा
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum