• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब कविताएं

आ: धरती कितना देती है: सुमित्रानंदन पंत की कविता

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 26, 2023
in कविताएं, ज़रूर पढ़ें, बुक क्लब
A A
aa-dharti-kitna-deti-hai_Sumitranandan-pant
Share on FacebookShare on Twitter

सुमित्रानंदन पंत की सबसे ज़्यादा पढ़ी गई कविताओं में एक ‘आ: धरती कितना देती है’ मनुष्य के स्वार्थी और भाग्यवादी जीवन दर्शन पर प्रहार करती है. कवि अपने बचपन का उदाहरण देकर बताते हैं कि किस तरह उन्होंने छुटपन में छुपकर पैसे बोए थे, इस उम्मीद में कि पैसों के पेड़ उगेंगे. पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. वहीं जब अनजाने में सेम के बीज आंगन में गाड़ दिए तो उनसे लहराती हुईं सेम की बेलें निकल आईं. सेम की बेलें यह बताती हैं कि हम जैसा बीज बोते हैं, वैसा फल हमें मिलता है. यह धरती हमें सबकुछ दे सकती है, बस हमारी नियत और कर्म ठीक होने चाहिए.

मैंने छुटपन में छिपकर पैसे बोए थे
सोचा था पैसों के प्यारे पेड़ उगेंगे!
रुपयों की कलदार मधुर फसलें खनकेंगी
और, फूल फलकर मैं मोटा सेठ बनूंगा!
पर बन्जर धरती में एक न अंकुर फूटा,
बन्ध्या मिट्टी ने एक भी पैसा न उगला
सपने जाने कहां मिटे, कब धूल हो गए

मैं हताश हो, बाट जोहता रहा दिनों तक,
बाल कल्पना के अपलक पांवड़े बिछाकर
मैं अबोध था, मैंने ग़लत बीज बोए थे
ममता को रोपा था, तृष्णा को सींचा था

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

अर्धशती हहराती निकल गई है तबसे
कितने ही मधु पतझर बीत गए अनजाने
ग्रीष्म तपे, वर्षा झूलीं, शरदें मुसकाईं
सी-सी कर हेमन्त कंपे, तरु झरे, खिले वन

औ’ जब फिर से गाढ़ी ऊदी लालसा लिए
गहरे कजरारे बादल बरसे धरती पर
मैंने कौतूहलवश आंगन के कोने की
गीली तह को यों ही उंगली से सहलाकर
बीज सेम के दबा दिए मिट्टी के नीचे
भू के अन्चल मे मणि माणिक बांध दिए हों

मैं फिर भूल गया था छोटी सी घटना को
और बात भी क्या थी याद जिसे रखता मन
किन्तु एक दिन, जब मैं सन्ध्या को आंगन में
टहल रहा था-तब सहसा मैंने जो देखा
उससे हर्ष विमूढ़ हो उठा मैं विस्मय से

देखा आंगन के कोने में कई नवागत
छोटी-छोटी छाता ताने खड़े हुए हैं
छाता कहूं कि विजय पताकाएं जीवन की
या हथेलियां खोले थे वे नन्हीं, प्यारी
जो भी हो, वे हरे-हरे उल्लास से भरे
पंख मारकर उड़ने को उत्सुक लगते थे
डिम्ब तोड़कर निकले चिड़ियों के बच्चे से

निर्निमेष, क्षण भर मैं उनको रहा देखता
सहसा मुझे स्मरण हो आया कुछ दिन पहले
बीज सेम के रोपे थे मैंने आंगन में
और उन्हीं से बौने पौधौं की यह पलटन
मेरी आंखो के सम्मुख अब खड़ी गर्व से
नन्हे नाटे पैर पटक, बढ़ती जाती है

तबसे उनको रहा देखता धीरे-धीरे
अनगिनत पत्तों से लद भर गई झाड़ियां
हरे भरे टंग गए कई मखमली चन्दोवे
बेलें फैल गईं बल खा, आंगन में लहरा
और सहारा लेकर बाड़े की टट्टी का
हरे हरे सौ झरने फूट ऊपर को
मैं अवाक रह गया वंश कैसे बढ़ता है

यह धरती कितना देती है
धरती माता कितना देती है अपने प्यारे पुत्रों को
नहीं समझ पाया था मैं उसके महत्व को
बचपन में, छि: स्वार्थ लोभवश पैसे बोकर

रत्न प्रसविनि है वसुधा, अब समझ सका हूं
इसमें सच्ची समता के दाने बोने हैं
इसमें जन की क्षमता के दाने बोने हैं
इसमें मानव ममता के दाने बोने हैं
जिससे उगल सके फिर धूल सुनहली फसलें
मानवता की-जीवन क्ष्रम से हंसे दिशाएं
हम जैसा बोएंगे वैसा ही पाएंगे

Illustration: Pinterest

Tags: Aa Dharti kitna deti hai by Sumitranandan PantAaj ki KavitaHindi KavitaHindi KavitayeiHindi KavitayenHindi PoemKavitaPoet Sumitranandan PantSumitranandan PantSumitranandan Pant Poetryआ: धरती कितना देती हैआज की कविताकवि सुमित्रानंदन पंतकवितासुमित्रानंदन पंतसुमित्रानंदन पंत की कविताहिंदी कविताहिंदी कविताएं
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum