• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़ायका

बनाने में आसान, कुरकुरा और खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है टोमैटो दोसा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 12, 2021
in ज़ायका, रेसिपी
A A
बनाने में आसान, कुरकुरा और खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है टोमैटो दोसा
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आपका मन दोसा खाने का करे तो ज़रूरी नहीं कि आपको पहले दाल, चावल भिगोना पड़े और फिर उसे पीसकर खमीर उठाने के लिए रातभर छोड़ना पड़े… आप झटपट टमाटर वाला दोसा यानी टोमैटो दोसा बना कर अपनी दोसा खाने की इच्छा को पूरा कर सकते हैं. इसे बनाना आसान है और यह बेहद पतला, कुरकुरा और स्वादिष्ट बनता है.

सामग्री
3 मध्यम आकार के टमाटर, कटे हुए
5-6 काली मिर्च
1 टीस्पून जीरा
2 साबुत लाल मिर्च
1 कप रवा
1 कप चावल का आटा
¼ कप गेहूं का आटा
2 टेबलस्पून हरा धनिया, बारीक़ कटा हुआ
4 टेबलस्पून प्याज़, बारीक़ कटी हुई
1 हरी मिर्च, बारीक़ कटी हुई
नमक, स्वादानुसार
पानी, आवश्यकतानुसार (पानी ज़्यादा लगेगा, क्योंकि टोमैटो दोसा का घोल पतला बनाया जाता है)
तेल या घी, आवश्यकतानुसार

विधि
1. टमाटर, काली मिर्च, लाल मिर्च, जीरा इन सभी को ब्लेंडर में डालकर चिकना पेस्ट बना लें.
2. एक बोल में रवा, चावल का आटा और गेहूं का आटा डालें. इसमें टमाटर का पेस्ट और तीन कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इस बात का ध्यान रखें कि इसमें गांठें न रहने पाएं.
3. इसमें स्वादानुसार नमक, प्याज़, हरा धनिया और हरी मिर्च मिलाएं. अब इसे 15 मिनट के लिए ढंक कर अलग रख दें.
4. पन्द्रह मिनट बाद इस मिश्रण को चेक करें. यदि यह गाढ़ा हो गया हो तो इसमें और पानी मिलाएं. यह मिश्रण मठा/छाछ/ताक के जितना पतला होना चाहिए, तभी इससे पतले और कुरकुरे दोसे बनेंगे.
5. तवे पर हल्का-सा तेल लगाएं और जब तवा अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इस पतले मिश्रण को कटोरी की सहायता से तवे पर पहले किनारों की ओर डालते हुए बीच तक आएं. यदि इस दौरान दोसे में बड़ी-बड़ी जालियां आएं तो उन्हें भरने की कोशिश न करें.
6. धीमी आंच पर टोमैटो दोसे को सिकने में चार से पांच मिनट लगेंगे. इसे केवल एक ही तरफ़ से सेका जाता है. जब दोसा सिक रहा हो तो ऊपर से थोड़ा तेल या घी छिड़कें.
7. जब लगने लगे कि दोसा गोल्ड ब्राउन हो गया है तो उसे निकालें और चटनी के साथ सर्व करें.

इन्हें भीपढ़ें

spinach-cream-rice

पालक क्रीम राइस

January 8, 2024
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

December 19, 2023
मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

December 4, 2023
desi-drinks

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

October 26, 2023

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: crisp and deliciouscrisp dosaDelicious DosaDosadosa without fermentationinstant dosaquick dosaquick recipetomato dosaइंस्टैन्ट दोसाक्रिस्प और स्वादिष्टक्रिस्प दोसाजल्दी बनने वाला दोसाझटपट रेसिपीटमाटर वाला दोसाटोमैटो दोसातुरंत बनने वाला दोसादोसाबिना खमीर उठाए बनने वाल दोसास्वादिष्ट दोसा
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

kachagola
ज़रूर पढ़ें

काचागोला: स्वादिष्ट मिठाई जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं

August 5, 2023
cashew-cream-curry
ज़रूर पढ़ें

शाही स्वाद: काजू क्रीम करी

August 1, 2023
वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन
ज़रूर पढ़ें

वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन

July 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum