• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

गुदगुदाता हुआ, मनोरंजक उपन्यास है मैमराज़ी

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
June 28, 2023
in ज़रूर पढ़ें, बुक क्लब, समीक्षा
A A
गुदगुदाता हुआ, मनोरंजक उपन्यास है मैमराज़ी
Share on FacebookShare on Twitter

उपन्यास ‘मैमराज़ी बजाएगी पैपराज़ी का बैंड’ एक अलग विषय पर बुना गया है. यह कहा जाए कि यह पाठक को एंटरटेन करने, तनाव मुक्त रखने वाली किसी पारिवारिक फ़िल्म-सा उपन्यास है तो बिल्कुल सही होगा. आज की फ़ास्ट लाइफ़ में इस तरह की तेज़ गति के, सहज भाषा वाले और पाठक को स्ट्रेस-फ्री कर देने वाले उपन्यास लिखे जाने चाहिए. ऐसे उपन्यास हिंदी के युवा के पाठकों में पढ़ने की रुचि जगाए रखने का काम करेंगे.

पुस्तक: मैमराज़ी बजाएगी पैपराज़ी का बैंड
विधा: उपन्यास
लेखक: जयंती रंगनाथन
प्रकाशक: हिंद युग्म
मूल्य: रु 249/-
उपलब्ध: ऐमाज़ॉन

हाल ही में हिंद युग्म से प्रकाशित हुआ जयंती रंगनाथन का उपन्यास ‘मैमराज़ी बजाएगी पैपराज़ी का बैंड’ एक ऐसा उपन्यास है, जो न सिर्फ़ पाठक को गुदगुदाता है, बल्कि ‘आगे क्या होगा’ यह जानने की ललक भी बरक़रार रखता है. यदि यह कहा जाए कि यह पाठक को एंटरटेन करने, तनाव मुक्त रखने वाली किसी पारिवारिक फ़िल्म-सा उपन्यास है तो बिल्कुल सही होगा.

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

छोटे से शहर भिलाई के भिलाई स्टील प्लांट की कॉलोनी में रहनेवाले लोगों और ख़ासतौर पर वहां रहने वाले परिवारों की महिलाओं के जीवन पर बुना गया यह उपन्यास आपको स्मॉल टाउन के लोगों के जीवन से, उनकी प्राथमिकताओं से, उनके परिवेश से, उनकी सोच से मिलवाता है. जिन लोगों ने ऐसा परिवेश देखा है, वे इस उपन्यास के ज़रिए उस माहौल को दोबारा जी पाएंगे और जिन्होंने ऐसा परिवेश नहीं देखा है, वे थोड़े हतप्रभ रह जाएंगे कि भई किसी के जीवन में क्या दूसरे लोगों की इतनी तांक-झांक इतना दख़ल संभव भी है! भले ही ऐसे माहौल को न देख पाने वालों को यह लगे कि ऐसा संभव नहीं है, लेकिन दरअसल यह उपन्यास इस तरह की कॉलोनीज़ की मज़ेदार सच्चाई पर ही बुना गया है.

एक जैसा जीवन जीने की आदी इस उपन्यास की महिलाओं के जीवन में रस ही इस बात से आता है कि वे दूसरों की बिन मांगे मदद करें. पर दूसरे के जीवन में यह घुसपैठ, जिसे वे मदद का नाम देती हैं, दरअसल किसी के जीवन का सिरदर्द या परेशानी का सबब बन सकता है इस बात का उन्हें कोई एहसास ही नहीं. सच पूछिए तो अपने कर्म-धर्म में लीन बड़ी निश्छल सी महिलाएं हैं ये. उपन्यास पढ़ते-पढ़ते आपको इन महिलाओं से इनकी नादानियों पर हंसी भी आती है और इनसे प्यार भी हो जाता है.

कहानी शुरू होती है भिलाई स्टील प्लांट में नए ट्रेनी इंजीनियर शशांक के जॉइन करने से. दिल्ली से आए इस बंदे को तब मॉरल और कल्चरल शॉक एक साथ लगता है, जब आधी रात को उसकी पड़ोसन स्वीटी भाभी, उसे नींद से जगाकर, बिना कोई औपचारिक जान-पहचान के अपने घर ले जाती है और अपने किचन की चोक हो गई नाली खुलवाती है. मज़े की बात ये है कि उसका अपना पति घर में होता है और सो रहा होता है. इसके बाद तो शशांक के जीवन में भिलाई की ये मैमराज़ियां इतनी घुसपैठ और इतनी उथल-पुथल मचा देती हैं कि उसका ब्रेकअप तक हो जाता है. दिलचस्प मोड़ों से गुज़रते हुए ये उपन्यास आपको सुखद अंत तक पहुंचाकर चेहरे पर मुस्कान खिला देता है.

उपन्यास के पात्र बड़े रोचक और अलहदा से हैं, जैसे- झुमकी, रौनी, डीडी, नंदू, विरल, झंडेलाल, कुणाल, सुंदरी वगैरह, जो उपन्यास पढ़ने के बाद भी पाठक के ज़ेहन में बने रहते हैं, उसे मुस्कुराने पर मजबूर कर देते हैं. आज की फ़ास्ट लाइफ़ में हिंदी में इस तरह की तेज़ गति के, सहज भाषा वाले और पाठक को स्ट्रेस-फ्री कर देने वाले उपन्यास लिखे जाने चाहिए. ऐसे उपन्यास हिंदी के युवा के पाठकों में पढ़ने की रुचि जगाए रखने का काम करेंगे. यदि आप एक प्रवाहमय और मन को मज़ेदार अनुभव देने वाला उपन्यास पढ़ना चाहते हैं तो मैं इस उपन्यास को ज़रूर रिकमंड करूंगी.

 

 

 

Tags: Book ReviewHind YugamJayanthi RanganathanMamarazziNovel Reviewजयंती रंगनाथननॉवेल रिव्यूबुक रिव्यूमैमराज़ीसमीक्षाहिंद युग्म
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum