• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब कविताएं

बापू: हूबनाथ पांडे की कविता

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 2, 2021
in कविताएं, ज़रूर पढ़ें, बुक क्लब
A A
बापू: हूबनाथ पांडे की कविता
Share on FacebookShare on Twitter

आज के भारत में महात्मा गांधी (बापू) की तलाश कर रही है हूबनाथ पांडे की कविता ‘बापू’.

मैं जब तक राजघाट पहुंचा
आप निकल चुके थे
बा और चारों बच्चों को लिए

पैदल ही पोरबंदर चल दिए
बेरोज़गार मज़दूरों के साथ

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

बाद में पता चला कि
पुणे के पास कहीं
थककर बा ने दम तोड़ दिए

उसी समय अख़बार में पढ़ा
कि कुछ लोगों ने आपको
फिर से गोली मार दी

बाद में पता चला कि
वह तो आपका पुतला था
आप तो अपने बेटों के साथ
कोविड सेंटर में
मरीज़ों की सेवा कर रहे थे

मैं वहां भी आया
तब तक आप काशी में
मुर्दों के अंतिम संस्कार में
व्यस्त हो गए

इस बुढ़ापे में एक जगह
स्थिर होकर बैठना था
तो जाकर बैठ गए
किसानों के साथ
राजधानी की सीमा पर

कड़कड़ाती ठंड में
जिस दिन मैं पहुंचा
सिंघु बॉर्डर पर
आपकी चिता जल रही थी
फिर से राजघाट पर

कुछ हताश निराश
सिर झुकाए सिसक रहे
तो कई अलाव की तरह
ताप रहे चिता आपकी

पर मैं जानता हूं
कल पकड़े जाओगे
नक्सलियों के बीच
जल ज़मीन जंगल के लिए

किसी अदालत में चलेगा
मुक़दमा राजद्रोह का
और क़ैद कर दिए जाओगे
सरकारी दीवारों पर टंगी
मुस्कुराती तस्वीरों में

नज़रबंद किए जाओगे
संग्रहालयों ग्रंथालयों में
सेमिनारों गोष्ठियों में
देश के दुर्भाग्य का ठीकरा
आपके ही सिर फूटेगा

बहुत रूप बदलते हो ना!
अब पूरी ज़िंदगी तड़पोगे
मोटी मोटी पोथियों में
घुन लगी व्यवस्था में
खा जाएंगे निर्लज्ज दीमक

तब फिर एक बार
मैं आऊंगा आपसे मिलने
उसी राजघाट पर
जहां हर साल जलती है
चिता आपकी

Illustration: Pinterest

Tags: Aaj ki KavitaBapu by Hoobnath PandeyHindi KavitaHindi KavitayenHindi PoemHoobnath PandeyHoobnath Pandey PoetryKavitaPoet Hoobnath Pandeyआज की कविताकवि हूबनाथ पांडेकविताबापूहिंदी कविताहिंदी कविताएंहूबनाथ पांडेहूबनाथ पांडे की कविता
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum