• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब कविताएं

कभी-कभार: दिलीप कुमार की कविता

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
September 7, 2023
in कविताएं, ज़रूर पढ़ें, बुक क्लब
A A
Dilip-Kumar_Poem
Share on FacebookShare on Twitter

सूरज के गुरुत्वाकर्षण से कहीं अधिक धरती को अगर किसी ने संभाले रखा है तो हर पर, हर किसी की उम्मीदों ने. तभी तो कहते हैं उम्मीद पर दुनिया क़ायम है. सच से रूबरू होने के बावजूद जिस तरह हर कोई उम्मीदों की डोर से बंधा है, उसी कसावट के साथ लिखी गई है लेखक-कवि दिलीप कुमार यह कविता ‘कभी-कभार’.

कभी-कभार
कभार तुम्हारा यूं ही मिल जाना
आंगन में उतरे हुए धूप के टुकड़े जैसा होता है
जिससे मिलकर गीली मिट्टी भी सोंधी हो जाती है

कभी-कभार तुम्हारा मिलना,
चूल्हे की उस आख़िरी रोटी जैसा बेहद ज़रूरी हो जाता है
जिससे भरता है सबसे आख़िरी रोटी को बनाने वाली का पेट

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

कभी-कभार तुम्हारा मिलना
उस अल्हड़ प्रेमी के चेहरे पर
आई निश्छल मुस्कान की तरह लगता है
जो जानता है कि जिस लड़की की वजह से ये मुस्कान है
वह अगले साल कहीं और ब्याह दी जाएगी

कभी-कभार तुम्हारा मिलना
दो चोटी गूंथ कर साइकिल से
दूर शहर पढ़ने जाने वाली
देहाती लड़कियों के सपनों जैसा होता है
जो जानती हैं कि सपनों की उम्र लम्बी नहीं बची
मगर बदलाव लाने की जिद पाले वो लड़कियां
पैंडल मारती रहती हैं साइकिल के साथ ज़िंदगी पर भी

कभी-कभार तुम्हारा मिलना
खलिहान से उठे
उस अनाज की आख़िरी खेप
जैसा होता है
जिसे देखकर किसान की आंखों
में आती है चमक
कि अब घर में सभी लोग
पूरे साल आधे पेट नहीं सोएंगे
और थोड़े से ही सही मगर
बरसों से पाले गए कुछ सपने भी
शायद सच हो जाएंगे

पर तुम कभी-कभार ही
क्यों मिलती हो मुझे
क्या ऐसा नहीं हो सकता है
कि तुम मुझे अक्सर ही
मिल जाया करो
जिससे आंगन की गीली मिट्टी, चूल्हे की आख़िरी रोटी
अल्हड़ प्रेमी, देहाती लड़की और
खलिहान में किसान के
सपने सच हो जाया करें

Illustration: Pinterest

Tags: Aaj ki KavitaDilip KumarDilip Kumar Poem Kabhi-KabharDilip Kumar PoetryHindi KavitaHindi PoemKavitaआज की कविताकभी-कभारकवितादिलीप कुमारदिलीप कुमार की कविताहिंदी कविता
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum