• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब कविताएं

नर्मदा: मुकेश नेमा की कविता

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
January 4, 2024
in कविताएं, ज़रूर पढ़ें, बुक क्लब
A A
narmada-river_amarkantak
Share on FacebookShare on Twitter


देश की प्राचीन व पवित्र मानी जाने वाली सात नदियों में से एक है नर्मदा नदी, जो मध्य प्रदेश और गुजरात राज्यों की जीवन रेखा है. देश की सभी नदियों की अपेक्षा नर्मदा नदी विपरीत दिशा में बहती है. पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली इस नदी के इस दिशा में बहने का कारण इसका रिफ़्ट वैली में स्थित होना है. हालांकि नर्मदा के इस तरह विपरीत दिशा में बहने को लेकर पुराणों में भी कई कहानियां बताई गई हैं, लेकिन यहां मुकेश नेमा के कवि मन ने नर्मदा के बहाव की इस दिशा को एक अनूठा भाव दे दिया है. कविता पढ़ें और इस भाव को महसूस करें.

 

पता है नर्मदा 
तुम क्यों हो? 
शुचितापूर्ण 
पवित्र और 
आदरणीय सर्वाधिक.

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

नदियां तो हैं और भी
अनगिनत छोटी बड़ी
पर सभी तो नहीं हुई
तुम सी यशस्विनी.

जानना चाहोगी
तुम उत्तर जो
इस प्रश्न का?
उपलब्ध है
कारण सरल.

निष्ठावान शेष सभी
व्यवस्था के प्रति.
सर माथे रखे उन्होंने
वे नियम और क़ायदे
पुरुषों ने जो बनाए
लड़कियों
स्त्रियों
और नदियों के लिए.

narmada-river
फ़ोटो: रवि शुक्ला, इनसेट फ़ोटो: कपिल धारा, मनीष मिश्रा

बनी रहीं विनम्र
गृहस्थनों सी
खटती रहीं
उनके लिए
जो जानते थे बस
तिरस्कार करना.
ऐसे ही जीती रहीं
और मरीं चुपचाप सी.

एक बस तुम्हीं हठी
लीक से है जो हटी
कांटो से संकट चुने,
और चुनी चुनौतियां
राह अपनी ख़ुद बनाई
एकाकी चलती रहीं

किया अस्वीकार
बहना दूसरों की तरह
निरापद और सुरक्षित
परंपरागत पूर्व की ओर
जो होता साहचर्य
अशिष्ट सोनभद्र का.

मात्र इसलिए
नायिका हुईं तुम
मार्गदर्शक और प्रेरक
शोषित और वंचितों की.
स्वाभिमान ही
कारण बना
साहस स्वयं
निमित्त था.

सुनो नेक नर्मदा
बनी रहो सदैव ही.
होना तुम्हारा
है ज़रूरी इसलिए
ताकि लड़ें जीती रहें
मन मारती जो लड़कियां.

 

कवर फ़ोटो साभार: रवि शुक्ला

 

 

Tags: Mukesh NemaNarmadaPoemकवितानर्मदानर्मदा नदीनर्मदा रिवरमुकेश नेमा
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum