• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब कविताएं

सौदा: बाबा नागार्जुन की कविता

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 10, 2021
in कविताएं, बुक क्लब
A A
सौदा: बाबा नागार्जुन की कविता
Share on FacebookShare on Twitter

एक लेखक को अपनी मेहनत का सही मोल नहीं मिल पाता. और जो मिलता भी है उसके लिए प्रकाशक की किस तरह चाटुकारिता करनी पड़ती है. एक लेखक द्वारा अपनी मेहनत का सौदा करने की कहानी बयां करती है बाबा नागार्जुन की कविता ‘सौदा’.

चार बीड़ा पान थमाकर बोले मिस्टर ओसवाल
बिज़नेस बिज़नेस है!
इमोशनल होने से चलता नहीं काम
जाइए, अभी आप कीजिए आराम…
घिसे हुए रिकार्ड की थर्राती ध्वनि में
बोला आख़िर मैं भी
ठीक ही तो फ़रमाते हैं आप
मार्केट डल है जनरल बुक्स का
चारों ओर स्लंपिंग है; मगर! मगर, दो साल हो गए
बेटा जकड़ा है बोन-टीबी की गिरफ़्त में
पचास ठो रुपइया और दीजिएगा
बत्तीस ग्राम स्टप्टोमाइसिन कम नहीं होता है
जैसा मेरा वैसा आपका
लड़का ही तो ठहरा
एं हें हें हें कृपा कीजिएगा
अबकी बचा लीजिएगा…एं हें हें हें
पचास ठो रुपइया लौंडे के नाम पर!

ओफ़्फ़ो…ह!
फुफ् फुफ् फुफकार उठे
प्रगतिशील पुस्तकों के पब्लिशर मिस्टर ओसवाल
नामी दुकान ‘किताब कुंज’ के कुंजीलाल
यहां तो ससुर मुश्क़िल है ऐसी कि…
और आप खाए जा रहे हैं माथा महाशय मंजुघोष!
इतना कहकर खटाक से सेठ ने
कैप्स्टन का साबित पैकेट पटक दिया
झटके-से खुल गई स्वर्णिम चेन दामी रिस्टवॉच की
प्रतिफलित हो उठी
सामने पड़े अति रुचिर पेपरवेट की पीठ पर
बढ़ गई मेरे दिल की धड़कन
अति चेतन मन से मैंने सोचा…
रूठ गए अन्नदाता! हाय रे विधाता!!

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025

फिर मैं तपाक से उठा, ठुड्डी छू ली अपने सेठ की
बटोर कर साहस क्षण भर बाद बुदबुदाया
अच्छा, जैसी हो आपकी मर्ज़ी!
पचास न सही पच्चीस या बीस
…इतना तो ज़रूर!
जिएगा तो गुन गायगा लौंडा हिं हिं हिं हिं, हुं हुं हुं हुं
रोग के रेत में लसका पड़ा है जीवन का जहाज़
भन्नाकर बीच में ही बोले मिस्टर ओसवाल
वाह भाई वाह! ख़ासी अच्छी कविता सुना गए आप तो!
थैंक्यू! थैंक्यू महाशय मंजुघोष!
लेकिन जनाब यह मत भूलिए कि डालमिया नहीं हूं मैं,
अदना-सा बिज़नेसमैन हूं
ख़ुशनसीब होता तो और कुछ करता
छाप-छाप कूड़ा भूखों न मरता
जितना कह गया, उतना ही दूंगा
चार सौ से ज़्यादा धेला भी नहीं
हो गर मंजूर तो देता हूं चेक
वरना मैनुस्क्रिप्ट वापस लीजिए
जाइए, ग़रीब पर रहम भी कीजिए

अपने उस सेठ का यह तेवर देखकर सचमुच मैं गया डर
बिदक न जाएं कहीं मिस्टर ओसवाल?
पांडुलिपि लेकर मैं क्या करूंगा?
दवाई का दाम कैसे मैं भरूंगा?
चार पैसे कम… चार पैसे ज़्यादा…
सौदा पटा लो बेटा मंजुघोष!
ले लो चैक, बैंक की राह लो
उतराए ख़ूब अब दुनिया की थाह लो
एग्रीमेंट पर किया साइन, कॉपीराइट बेच दी
(नाम था नॉवेल का ‘ठंडा-तूफ़ान’
छप के होंगे यही कोई डेढ़-एक सौ पेज
डबल क्राउन साइज के)
दस रोज़ सोचा, बीस रोज़ लिखा
महीने की मेहनत तीन सौ लाई!
क्या बुरा सौदा है?
जीते रहें हमारे श्रीमान् करुणानिधि ओसवाल
साहित्यकारों के दीनदयाल
प्रूफ़रीडरों के प्रणतपाल
नामी दुकान ‘किताब कुंज’ के कुंजीलाल
इनसे भागा कर जाऊंगा कहां मैं
गुन ही गाऊंगा, रहूंगा जहां मैं
वक़्त पर आते हैं काम
कवर पर छपने देते हैं नाम
मातम में-ख़ुशी में करते हैं याद
फुलाते रहते हैं देकर दाद
नई-नई ली है अभी ‘हिंदुस्तान फ़ोर्टीन’
सो उसमें यदा-कदा साथ बिठाते हैं
पान खिलाते हैं, गोल्ड फ़्लैक पिलाते हैं
मंजुघोष प्यारे और क्या चाहिए बेटा तुमको???

Illustration: Pinterest

Tags: Aaj ki KavitaBaba NagarjunBaba Nagarjun PoetryHindi KavitaHindi KavitayeinHindi KavitayenHindi PoemKavitaNagarjunPoet Baba NagarjunSauda by Baba Nagarjunआज की कविताकवितानागार्जुननागार्जुन की कविताबाबा नागार्जुनबाबा नागार्जुन की कवितासौदाहिंदी कविताहिंदी कविताएं
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

ummeed-ki-tarah-lautna-tum
ज़रूर पढ़ें

पाठक को विघटन के अंधेरे से उजाले की ओर मोड़ देती हैं ‘उम्मीद की तरह लौटना तुम’ की कविताएं

September 23, 2025
गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता
कविताएं

गुरुत्वाकर्षण: हूबनाथ पांडे की कविता

September 18, 2025
अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत
कविताएं

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए: गोपालदास ‘नीरज’ का गीत

June 12, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum