• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब कविताएं

ज़िम्मेदारियां, ब्रा की तरह हैं: सोनम गुप्ता की कविता

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 27, 2022
in कविताएं, ज़रूर पढ़ें, बुक क्लब
A A
Sonam-Gupta_Poem
Share on FacebookShare on Twitter

पत्रकार, लेखिका सोनम गुप्ता की यह कविता उस सच्चाई को हर्फ़ दर हर्फ़ बयां करती है, जिससे मध्यमवर्ग की युवतियों और महिलाओं को रोज़ाना रूबरू होना पड़ता है. महिला उत्थान और सशक्तिकरण के नाम पर किस तरह उनका शोषण हो रहा है कविता ‘ज़िम्मेदारियां, ब्रा की तरह हैं’ बिना किसी लाग-लपेट के बताती है.

ज़िम्मेदारियां, ब्रा की तरह हैं
नए ज़माने के हिसाब से
यह ब्रा और भी कसती जा रही है
हमें और आकर्षक दिखाने
व सुरक्षा देने के बहाने
हमारे ऊपर लदती जा रही हैं
ज़िम्मेदारियां, ब्रा की तरह

उतारों तो ज़माना बेशर्म कहता है
संस्कारों व मर्यादाओं की दुहाई देने लगता है
और पहनो तो घुटन होने लगती है
सालों से ढोते-ढोते
कंधों पर, स्तनों के नीचे भूरे-लाल निशान पड़ जाते हैं
पीठ में दर्द उठने लगता है
और हाथ बोझिल महसूस करने लगते हैं
क्योंकि…ज़िम्मेदारियां ब्रा की तरह हैं

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

वे अलग-अलग रंग में ब्रा बनाते हैं
कभी किचन की रानी हो
घर की महारानी हो
करियर तो तुम्हारी पहचान है
जैसे कई रंग व डिज़ाइन से हमारी लालसा जगाते हैं
और फिर
जैसे ही हमारे आंखों में उम्मीद की चमक दिखती है
स्ट्रैप को कस कर
झट से हुक लगा देते हैं,
टांग देते हैं ज़िम्मेदारियां

हम इसे अपना प्रोटेक्शन मानकर
हंसते-हंसते पहन लेती हैं
अपने स्तनों की तरह
आंखों के आंसुओं को भी छिपा लेती हैं

घर की, बाहर की, फ़ाइनैंस की
हर तरह से लदी-फदी ज़िम्मेदारियों
उर्फ़ ब्रा को
वह नई-नवेली किशोरी
पहले तो उत्सुकता से पहनती है
लेकिन फिर वही उसकी मजबूरी बन जाती है
ताउम्र उसके सीने पर लद जाती है
चाहकर भी नहीं उतार पाती वह ब्रा
समय-समय पर उसे याद दिलाया जाता है,
कैसे ब्रा पर टिकी है उसकी इज़्ज़त, उसकी ख़ुशियां, उसका सम्मान

अब तो ब्रा से मुक्ति पाने के
ढेरों आंदोलन भी होते हैं
रात के न्यूज़ में आस भरी निगाहों से
ब्रा मुक्ति की ख़बर देखती है वह
और फिर
सुबह उठकर अल्मारी से निकालकर
एक मिडल क्लास औरत लाद लेती है ब्रा
ज़िम्मेदारियों की तरह

Illustration: Pinterest


लंबे समय तक टाइम्स ऑफ़ इंडिया की पत्रिका फ़ेमिना हिंदी से संलग्न रहीं सोनम गुप्ता, फ़िलहाल एक ऑटोमोबाइल वेबसाइट कार वाले डॉट काम में कार्यरत हैं. ड्राइविंग, घुमक्कड़ी, बागवानी, रीडिंग और कुकिंग इन्हें बेइंतहा पसंद है.

Tags: Aaj ki KavitaHindi KavitaHindi KavitayenHindi PoemKavitaZimmedariyan bra ki trah hain by Sonam Guptaआज की कविताकविताजिम्मेदारियां ब्रा की तरह हैंसोनम गुप्ताहिंदी कविताहिंदी कविताएं
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum