• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़ायका

इन्सोम्निया को दूर करने में कारगर है नारियल

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 14, 2021
in ज़ायका, फ़ूड प्लस
A A
इन्सोम्निया को दूर करने में कारगर है नारियल
Share on FacebookShare on Twitter

नारियल को श्रीफल भी कहते हैं और हमारे देश में दक्षिण भारतीय लोग नारियल, नारियल के दूध और नारियल के तेल का भोजन पकाने के लिए इस्तेमाल भी करते हैं. मिनरल्स से भरपूर और ठंडक पहुंचाने वाला नारियल पानी तो यूं भी सेहत के दीवानों का पसंदीदा पेय है. यही वजह है कि हमने सोचा कि क्यों न आपको नारियल खाने के फ़ायदों के बारे में बताया जाए, ताकि आप भी इसके लाभ ले सकें.

क्या आप जानते हैं कि नारियल में ढेर सारे मिनरल्स होते हैं. इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फ़ाइबर्स और अच्छी वसा के साथ-साथ कॉपर, सेलेनियम, मैग्नेशियम और आयरन भी पाया जाता है? आइए जानते हैं क्या है नारियल खाने के फ़ायदे.

अनिद्रा से बचाता है
पहले ही दुनिया में कम तनाव नहीं थे और अब कोरोना जैसी महामारी ने लोगों के तनाव में इजाफ़ा ही किया है. वे लोग जिन्हें नींद नहीं आती यानी जो अनिद्रा (इन्सोम्निया) का शिकार हैं उनके लिए तो तनाव और भी ख़राब है. अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे लोगों को रात का खाना खाने के लगभग आधे घंटे बाद नारियल का टुकड़ा खाना चाहिए. इससे अनिद्रा की समस्या दूर होती है. यह बिल्कुल प्राकृतिक उपाय है, जिसके कोई साइड इफ़ेक्ट्स नहीं हैं अत: इसे ज़रूर आज़माएं.

इन्हें भीपढ़ें

spinach-cream-rice

पालक क्रीम राइस

January 8, 2024
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

December 19, 2023
मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

December 4, 2023
desi-drinks

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

October 26, 2023

ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है
नारियल में फ़ाइबर और फ़ैट की मात्रा अधिक होती है और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है. साथ ही नारियल इन्सुलिन बनाने में मददगार होता है अत: यह हमारे ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भूमिका निभाता है. डॉक्टर की सलाह से सीमित मात्रा में नारियल खाना आपके लिए फ़ायदेमंद हो सकता है. फ़ाइबर की अधिक मात्रा के कारण यह पेट साफ़ करने में भी कारगर होता है.

इम्यूनिटी को बढ़ाता है
नारियल में ऐसे फ़िनॉलिक यौगिक पाए जाते हैं, जो ऐंटिऑक्सिडेंट्स होते हैं, जैसे- गैलिक ऐसिड, कैफ़िक ऐसिड, सैलिसिलिक ऐसिड आदि, ये हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. नारियल में ऐंटिबैक्टीरियल और ऐंटिफ़ंगल तत्व भी पाए जाते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं. अत: सीमित मात्रा में नारियल का सेवन अच्छा होता है.

त्वचा और बालों के लिए है फ़ायदेमंद
कच्चा नारियल खाने से त्वचा में नमी बनी रहती है. ऐंटिफ़ंगल गुणों के कारण यह त्वचा पर होनेवाली खुजली और जलन को कम करता है. नारियल के सेवन से मुहांसों में भी कमी होती है. इसी तरह इसके ऐंटिफ़ंगल गुण स्कैल्प पर होने वाली खुजली और डैंड्रफ़ आदि होने से बचाते हैं, जिससे बाल स्वस्थ बने रहते हैं.

इसे कैसे करें भोजन में शामिल: आप अपने नाश्ते के ऊपर घिसा हुआ कच्चा नारियल डाल सकते हैं, भोजन के समापन पर नारियल और मिश्री को मीठे के तौर पर खा सकते हैं, नारियल की चटनी बनाई जा सकती है. कच्चा यानी गीला नारियल तो यूं भी चबाया जा सकता है. इसके अलावा दक्षिण भारतीय अवियल तो नारियल-युक्त सब्ज़ी ही होती है. नारियल की बर्फ़ी बनाई जा सकती है. आप थाई करी के रूप में नारियल के दूध के फ़ायदे पा सकते हैं. इंटरनेट पर भी आपको नारियल को भोजन में शामिल करने के कई अन्य आसान तरीक़े मिले जाएंगे.

नोट: किसी भी चीज़ का सीमित मात्रा में ही सेवन किया जाना चाहिए. यदि आप किन्हीं बीमारियों से ग्रसित हैं तो अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही नारियल का सेवन करें.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Benefits of eating coconutCoconutCoconut brings coolnessCoconut waterDigestion will remain healthyDisadvantages of eating coconutEffective in reducing weightIncreases immunityनारियलनारियल का पानीनारियल खाने के नुक़साननारियल खाने के फ़ायदेनारियल पहुंचाता है ठंडकनारियल पानीप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है मशरूमवज़न कम करने में कारगरहाजमा रहेगा दुरुस्त
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

kachagola
ज़रूर पढ़ें

काचागोला: स्वादिष्ट मिठाई जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं

August 5, 2023
cashew-cream-curry
ज़रूर पढ़ें

शाही स्वाद: काजू क्रीम करी

August 1, 2023
वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन
ज़रूर पढ़ें

वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन

July 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum