• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़ायका

घर पर बनाएं इलायची मिल्क केक

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 8, 2021
in ज़ायका, रेसिपी
A A
घर पर बनाएं इलायची मिल्क केक
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप मिठाई खाने के शौक़ीन हैं तो उन्हें घर पर बनाइए. इससे न सिर्फ़ आपको यह पता चलेगा कि इन्हें बनाते कैसे हैं, बल्कि अपने सामने शुद्ध सामग्रियों से इन्हें बनाने के चलते अपने परिवार की सेहत को लेकर निश्चिंत भी रहेंगे/रहेंगी. यहां हम आपको इलायची मिल्क केक बनाने का तरीक़ा बता रहे हैं. लगभग घंटेभर में बनकर तैयार होनेवाली यह मिठाई चार लोगों का एक परिवार फ्रिज में स्टोर कर के चार दिनों तक खा सकता है.

 

सामग्री
1 ½ लीटर दूध
100 ग्राम पनीर, कद्दूकस किया हुआ
100 ग्राम मिल्क पाउडर
10-12 हरी इलायची, पीसकर पाउडर बना लें
200 ग्राम शक्कर
2 नींबू, रस निकाल लें
खाने का हरा रंग (वैकल्पिक)
सजाने के लिए ड्राइ फ्रूट्स (वैकल्पिक)

इन्हें भीपढ़ें

spinach-cream-rice

पालक क्रीम राइस

January 8, 2024
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

December 19, 2023
मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

December 4, 2023
desi-drinks

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

October 26, 2023

विधि
1. एक मोटे तले के बर्तन में दूध को उबालें. जब दूध में उबाल आ जाए तो उसमें धीरे-धीरे नींबू का रस डालती जाएं. इससे दूध फट जाएगा.
2. इस दूध को चलाते हुए मध्यम-तेज़ आंच पर पानी के लगभग सूख जाने तक पकाएं. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर मिलाकर पांच मिनट और पकाएं.
3. इस स्टेज पर इसमें मिल्क पाउडर मिलाकर कुछ देर और पकाएं. मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह चलाते रहना ज़रूरी होगा, ताकि गांठें न पड़ने पाएं.
4. अब इसमें शक्कर डालें. शक्करअपना पानी छोड़ेगी. इसी समय दो बूंद पानी में खाने का हरा रंग घोलकर इस मिश्रण में मिला दें. साथ ही, इलायची पाउडर भी डाल दें. शक्कर के पानी के सूख जाने तक मिश्रण को चलाते हुए पकाते रहें.
5. जब मिश्रण सूख जाए तो इसे पहले से घी लगाई हुई थाली/कंटेनर पर निकालें और पलटे की सहायता से दबाते हुए एकसार कर लें.
6. मनचाहे ड्राइ फ्रूट्स से इसे सजाएं और इन्हें भी चम्मच की सहायता से मिल्क केक पर दबा दें, ताकि ये उसमें चिपक जाएं.
7. आधे घंटे तक ठंडा होने दें फिर आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
8. अब इसे मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें. यह इलायची मिल्क केक ठंडा खाने पर अच्छा लगता है.
9. इसे फ्रिज में स्टोर कर के आप चार-पांच दिनों तक खा सकते हैं.

Tags: Indian SweetsMake Milk Cake at HomeMilk CakeMilk Cake RecipeMilk Cake with CardamomSweetsइलायची वाला मिल्क केकघर पर बनाएं मिल्क केकभारतीय मिठाईमिठाईमिल्क केकमिल्क केक रेसिपी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

kachagola
ज़रूर पढ़ें

काचागोला: स्वादिष्ट मिठाई जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं

August 5, 2023
cashew-cream-curry
ज़रूर पढ़ें

शाही स्वाद: काजू क्रीम करी

August 1, 2023
वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन
ज़रूर पढ़ें

वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन

July 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum