• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़ायका

चटपटा स्नैक खाना है तो बनाएं कोथिम्बीर वडी

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 7, 2021
in ज़ायका, रेसिपी
A A
चटपटा स्नैक खाना है तो बनाएं कोथिम्बीर वडी
Share on FacebookShare on Twitter

क्या आपको पता है कोथिम्बीर किसे कहते हैं? यदि आप नहीं जानते हैं तो हम बता दें की महाराष्ट्र में हरा धनिया को कोथिम्बीर कहा जाता है. अगर आपको हरा धनिया का स्वाद पसंद है और आपका कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है तो आपको कोथिम्बीर वडी ज़रूर ट्राय करना चाहिए. कोथिम्बीर वडी को नाश्ते में या शाम को भूख लगने पर स्नैक की तरह खाया जा सकता है. यदि आपने इसे गरम-गरम चाय के साथ एक बार खाया तो आपका इसे बार-बार खाने का मन करेगा. यहां पेश है इस सुपर टेस्टी और बनाने में आसान इसकी रेसिपी.

सामग्री
2 कप बेसन
1 कप चावल का आटा
3 टेबलस्पून अदरक, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट
1 कप हरा धनिया, धोकर बारीक़ काटा हुआ
¼ टीस्पून धनिया पाउडर
¼ टीस्पून हल्दी पाउडर
¼ टीस्पून अजवाइन
¼ टीस्पून हींग पाउडर
1 टीस्पून सफ़ेद तिल
½ टीस्पून सोडा
2 टीस्पून नींबू का रस
नमक, स्वादानुसार
पानी, आवश्यकतानुसार
तेल, आवश्यकतानुसार तलने के लिए

विधि
1. एक बोल में बेसन, चावल का आटा, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, हींग, हरी मिर्च-अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
2. अब इसमें हरी धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
3. इसके बाद धीरे-धीरे पानी डालकर एक गाढ़ा (पकौड़ों के लिए जैसा बनाया जाता है) घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि इसमें गांठें न पड़ने पाएं.
4. स्वादानुसार नमक डालें. अजवाइन और सफ़ेद तिल डालकर मिलाएं. इस मिश्रण पर सोडा डालें और सोडे के ऊपर नींबू का रस डालें. जैसे ही झाग आने लगे, इसे पूरे मिश्रण के साथ मिला दें.
5. इस मिश्रण को भाप यानी स्टीम में तेज़ आंच पर 20 मिनट तक पकने दें. इसके बाद स्टीमर से निकालकर इसे 45 मिनट तक ठंडा होने दें.
6. अब इसे चौकोर या मनचाहे आकार में काटें. कढ़ाई में तेल गर्म करें और इन वड़ियों को दोनों ओर से सुनहरा भूरा होने तक तलें.

इन्हें भीपढ़ें

spinach-cream-rice

पालक क्रीम राइस

January 8, 2024
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

December 19, 2023
मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

December 4, 2023
desi-drinks

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

October 26, 2023

काम की सलाह: यदि आप कैलरी कॉन्शस हैं तो इन वडियों को शैलो फ्राय कर सकते हैं या ऊपर से तड़का डालकर सर्व कर सकते हैं. वैसे आपको बता दें कि केवल स्टीम की हुई वडियां भी स्वादिष्ट लगती हैं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Green Coriander VadiKothimbir VadiMaharashtrian SnackRecipesSnackSpicy And Crispy SnackSpicy Snackकोथिम्बीर वडीचटपटा स्नैकतीखा और करारा स्नैकनाश्तामहाराष्ट्रियन स्नैकरेसिपीस्नैकहरे धनिया की वडी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

kachagola
ज़रूर पढ़ें

काचागोला: स्वादिष्ट मिठाई जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं

August 5, 2023
cashew-cream-curry
ज़रूर पढ़ें

शाही स्वाद: काजू क्रीम करी

August 1, 2023
वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन
ज़रूर पढ़ें

वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन

July 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum