• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़ायका

इस राखी पर बनाएं शुगर-फ्री और हेल्दी खजूर-ड्राय फ्रूट बर्फ़ी

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 20, 2021
in ज़ायका, रेसिपी
A A
इस राखी पर बनाएं शुगर-फ्री और हेल्दी खजूर-ड्राय फ्रूट बर्फ़ी
Share on FacebookShare on Twitter

आपको मीठा पसंद है, पर शक्कर नहीं खानी; त्यौहार पर मीठा तो बनेगा, लेकिन वज़न बढ़ने का डर है; मीठा तो खाना ही है, पर वो हेल्दी भी होना चाहिए; डायट कॉन्शस रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए ऐसा क्या मीठा बनाएं कि वो मना न करें, बल्कि झट से खा लें- यदि आप भी इन्हीं लाइन्स पर सोच रहे हैं तो इसका एक ही जवाब है- खजूर और ड्राय फ्रूट की बर्फ़ी. इसे खाना सभी पसंद करेंगे, क्योंकि ये शुगर-फ्री है और हेल्दी भी है!

 

शक्कर और ज़्यादा घी के इस्तेमाल के बिना यदि कोई सेहतमंद मिठाई बन सकती है तो वो है-खजूर और ड्राय फ्रूट की बर्फ़ी. इसे बनाना बेहद आसान है और यह मात्र घंटेभर के समय में बनकर तैयार हो जाती है. तो देर किस बात की? त्यौहारों का मौसम आ रहा है और मीठा तो आपको बनाना ही होगा. तो चलिए, बनाना शुरू करते हैं…

इन्हें भीपढ़ें

spinach-cream-rice

पालक क्रीम राइस

January 8, 2024
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

December 19, 2023
मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

December 4, 2023
desi-drinks

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

October 26, 2023

सामग्री
2 कप खजूर, बीज निकाले हुए
2 टेबलस्पून घी, थोड़ा-सा अतिरिक्त थाली पर मलने के लिए
½ कप काजू, बारीक़ कटे हुए
½ कप बादाम, बारीक़ कटे हुए
¼ कप नारियल कद्दूकस किया हुआ
¼ कप अखरोट, बारीक़ कटे हुए
¼ कप पिस्ता, बारीक़ कटा हुआ
2 टेबलस्पून खसखस

विधि
• खजूर को मिक्सर में डालकर ब्लेंड करें.
• एक पैन में घी गर्म करें. आंच को धीमा कर दें. इसमें आधा खसखस डालकर हल्का-सा भूनें.
• अब नारियल डालकर आधा मिनट भूनें. काजू, बादाम को डालकर आधा मिनट भूनें.
• अखरोट और पिस्ता को डालकर आधा मिनट भूनें.
• इसमें ब्लेंड किया हुआ खजूर डालें. अच्छी तरह से मिलाएं और एक-दो मिनट भूनें.
• एक प्लेट पर घी लगाएं. ऊपर बनाए गए मिश्रण को इस थाली पर डालें और हाथ से मिलाते हुए सिलेंडर का आकार दें. अब थाली पर बचा हुआ खसखस फैलाएं और इस सिलेंडर को उस पर रोल करें. इससे खसखस सिलेंडर के चारों ओर लग जाएगा.
• अब इसे एक ऐल्यूमिनम फ़ॉइल में लपेटें और आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
• बाहर निकालें और मोटी-मोटी डिस्क के आकार में काट लें.
• बर्फ़ी सर्व करने के लिए तैयार है. आप इसे फ्रिज में स्टोर कर के 10-15 दिन तक खा सकते हैं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट, code2cook.com

Tags: Date and Dry Fruit BarfiDate-Dry Fruit BarfiDry Fruit BarfiFestive RecipesHealthy BarfiHealthy Date-Dried Fruit BarfiKhajur Ki BarfiOne Hour BarfiRecipes BarfiSugar Free Barfiएक घंटे में बननेवाली बर्फ़ीखजूर और ड्राय फ्रूट बर्फ़ीखजूर की बर्फ़ीखजूर-ड्राय फ्रूट बर्फ़ीड्राय फ्रूट बर्फ़ीत्यौहार पर बनाएंबर्फ़ीबिना शक्कर की बर्फ़ीरेसिपीसेहतवाली बर्फ़ीहेल्दी खजूर-ड्राय फ्रूट की बर्फ़ी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

kachagola
ज़रूर पढ़ें

काचागोला: स्वादिष्ट मिठाई जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं

August 5, 2023
cashew-cream-curry
ज़रूर पढ़ें

शाही स्वाद: काजू क्रीम करी

August 1, 2023
वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन
ज़रूर पढ़ें

वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन

July 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum