• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़ायका

बिना अवन के बनाएं टेस्टी जिंजर-जैगरी-वॉल्नट केक

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 8, 2022
in ज़ायका, रेसिपी
A A
बिना अवन के बनाएं टेस्टी जिंजर-जैगरी-वॉल्नट केक
Share on FacebookShare on Twitter

केक केवल बर्थ डे या ऐनिवर्सरी पर ही खाने वाली चीज़ नहीं है. इसे तब भी खाया जाना चाहिए, जब आप ख़ुश हों या दुखी हों या फिर सामान्य महसूस कर रहे हों. इसे तब भी खाया जाना चाहिए, जब बारिश हो रही हो और तब भी खाया जाना चाहिए, जब बारिश ना हो रही हो. यदि आप भी केक के ऐसे ही दीवाने हैं, जैसे कि हम तो ये बात भी अच्छी तरह जानते होंगे कि घर पर बेक किए गए केक से बेहतरीन कोई केक नहीं हो सकता. जब आप घर पर, कड़ाही में, बिना अंडे वाला, गेहूं के आटे वाला, अदरक-अखरोट के स्वाद वाला शक्कर की जगह गुड़ से बना केक बनाएंगे तो केक के और भी दीवाने हो जाएंगे. आइए, जानें इसकी रेसपी.

 

सामग्री
1 ½ कप गेहूं का आटा
1 कप गुड़, पाउडर या कद्दूकस किय हुआ
½ कप घी, पिघला हुआ
½ कप दही
¼ कप दूध
1 टीस्पून बेकिंग पाउडर
¼ टीस्पून बेकिंग सोडा
½ टीस्पून सफ़ेद तिल, सजाने के लिए
4-5 अखरोट, छोटे टुकड़ों में काटे हुए
8-10 किशमिश
1 इंच अदरक का टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ

इन्हें भीपढ़ें

spinach-cream-rice

पालक क्रीम राइस

January 8, 2024
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

December 19, 2023
मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

December 4, 2023
desi-drinks

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

October 26, 2023

विधि
1. एक बड़े बोल में गुड़ और घी डालें. इन्हें अच्छी तरह मिलाएं. अब इसमें दही डालें और अच्छी तरह फेंटें.
2. अब इसमें आटा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर मिला कर फेंटें. यदि मिश्रण गाढ़ा लगे तो थोड़ा-थोड़ा कर के दूध मिलाते जाएं और एकसार होने तक मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं.
3. अब थोड़े अखरोट, किशमिश और कद्दूकस किया हुआ अदरक अलग कर लें. बाक़ी के अखरोट, किशमिश और अदरक को केक के बैटर में मिला दें.
4. एक भारी तले वाली कड़ाही को तेज़ आंच पर गर्म होने रखें. इसे ऊपर से कवर कर दें. लगभग 10 मिनट बाद कड़ाही केक बेक करने के लिए तैयार हो जाएगी. अब आंच धीमी करें और कड़ाही में ऐसा स्टैंड रखें, जिस पर केक बेक करने वाले बर्तन यान केक टिन को इस तरह रखा जा सके कि वह कड़ाही को कहीं भी स्पर्श न करने पाए और ढक्कन भी आराम से ढंका जा सके.
5. अब केक टिन पर अच्छी तरह घी लगाएं. और केक के तैयार बैटर को इसमें डाल कर टैप करें, ताकि वह टिन में अच्छी तरह सेट हो जाए. ऊपर से बचा हुआ अखरोट, कद्दूकस की हुई अदरक और तिल बुरकें.
6. केक टिन को कड़ाही में रखे स्टैंड पर रखें और ढंक दें. धीमी आंच पर 45-55 मिनट तक बेक होने दें.
7. जब 45 मिनट हो जाएं तो केक के बीच में टूथपिक डालकर चेक करें कि यह पक गया है या नहीं. यदि नहीं पका हो तो 10 मिनट और पकाएं.
8. लगभग 2 घंटे तक इसे ठंडा होने दें और फिर टिन से निकाल लें. कट करें और जब चाहें इसका आनंद उठाएं.
9. आप इस केक को दो दिनों तक बिना फ्रिज में रखे भी खा सकते हैं. यदि फ्रिज में रखें तो सप्ताहभर तक इसका लुत्फ़ उठाया जा सकता है.

Tags: CakeEggless CakeGinger-Walnut CakeJaggery CakeOvenless Cakeअदरक-अखरोट केककेकगुड़ वाला केकबिना अंडे का केकबिना अवन का केक
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

kachagola
ज़रूर पढ़ें

काचागोला: स्वादिष्ट मिठाई जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं

August 5, 2023
cashew-cream-curry
ज़रूर पढ़ें

शाही स्वाद: काजू क्रीम करी

August 1, 2023
वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन
ज़रूर पढ़ें

वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन

July 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum