• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़ायका

पोहा वही, स्वाद नया: चटनी हरियाली पोहा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 17, 2022
in ज़ायका, रेसिपी
A A
पोहा वही, स्वाद नया: चटनी हरियाली पोहा
Share on FacebookShare on Twitter

पोहा, एक ऐसा व्यंजन है, जिसे हम सभी जानते हैं और अधिकतर खाते केवल एक ही रूप में हैं, जो नमकीन होता है: इसे महराष्ट्र में कांदे पोहे के नाम से जाना जाता है, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में ‘पोहे’ कहा जाता है और मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में तो इसे बड़े चाव से खाया और खिलाया जाता है. वहां इसमें नमकीन सेव, कटी हुई कच्ची प्याज़ और नींबू का रस डाल कर खाया जाता है. यहां हम बात तो पोहे की ही कर रहे हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों तक आपको ये बताएंगे कि कांदे पोहे के इतर आप पोहे का स्वाद कितने अलग-अलग अंदाज़ में उठा सकते हैं.
तो आज जानिए मसाला हरियाली पोहे के बारे में, जो हरी चटनी के साथ बनाया जाता है. इसका स्वाद आपको चटपटा और अलग-सा लगेगा. हां आप चाहें तो इस पर कच्ची प्याज़ और नमकीन सेव डाल कर इसे और भी चटपटा बना सकते हैं.

 

सामग्री
2 कप पोहा, अच्छी तरह धो कर पानी निथारा हुआ
1 टीस्पून शक्कर
1 प्याज़, बारीक़ कटा हुआ
1 टीस्पून राई
10-12 काजू, दो भागों में तोड़े हुए
1 मुट्ठीभर मूंगफली
1 नींबू का रस
नमक, स्वादानुसार
तेल, आवश्यकतानुसार

इन्हें भीपढ़ें

spinach-cream-rice

पालक क्रीम राइस

January 8, 2024
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

December 19, 2023
मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

December 4, 2023
desi-drinks

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

October 26, 2023

चटनी के लिए
1½ कप हरा धानिया, कटा हुआ
¼ कप पुदीना की पत्तियां, कटी हुई
10-12 करी पत्ते
2 इंच अदरक का टुकड़ा, कटा हुआ
2-3 हरी मिर्च
1 टीस्पून जीरा
½ कप नारियल, काला हिस्सा निकाल कर कद्दूकस किया हुआ
नमक स्वादानुसार

विधि
1. चटनी की समाग्री को ब्लेंडर में डाल कर दरदरा पीस लें. कोशिश करें कि बिना पानी मिलाए ही आप इसे पीसें. यदि संभव न हो तो एक या दो टेबलस्पून पानी ही डालें. इसे अलग रख दें.
2. भीगे हुए पोहे में शक्कर और स्वादानुसार नमक मिला दें. ध्यान रखें कि आपने चटनी में भी नमक डाला है अत: नमक कम ही रखें.
3. एक पैन में तेल डालें. इसमें काजू व मूंगफली डाल कर सुनहरा भूरा होने तक तल लें और अलग रख दें.
4. जब इसी पैन में राई डाल कर चटकने दें. इसमें प्याज़ डालें और दो मिनट या प्याज़ के पारदर्शी होने तक भूनें.
5. इसके बाद हरी चटनी डालें और दो-तीन मिनट तक धीमी आंच पर भूनें.
6. फिर इसमें पोहा डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. धीमी आंच पर दो मिनट ढंक कर पकाएं.
7. थोड़ी सी मूंगफली और काजू सजाने के लिए बचा लें और बाक़ी इसमें मिला दें.
8. आंच बंद कर दें और अब नींबू का रस डाल कर अच्छी तरह मिलाएं.
9. मसाला हरियाली पोहा तैयार है. सर्व करते समय ऊपर से काजू व मूंगफली से गार्निश करें.
10. यदि पसंद करते हों तो कच्ची प्याज़ और नमकीन सेव डाल कर मसाला हरियाली पोहे का आनंद लें. इसके साथ चाय एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट, ruchikrandhap.com

Tags: Chutney Pohadifferent pohaHariyali PohaMasala PohapohaPoha with a twistअलग सा पोहाचटनी पोहापोहामसाला पोहाहरियाली पोहा
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

kachagola
ज़रूर पढ़ें

काचागोला: स्वादिष्ट मिठाई जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं

August 5, 2023
cashew-cream-curry
ज़रूर पढ़ें

शाही स्वाद: काजू क्रीम करी

August 1, 2023
वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन
ज़रूर पढ़ें

वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन

July 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum