• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़ायका

पोहा वही, स्वाद नया: सेहतमंद दही-पोहा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 16, 2022
in ज़ायका, रेसिपी
A A
पोहा वही, स्वाद नया: सेहतमंद दही-पोहा
Share on FacebookShare on Twitter

पोहा, एक ऐसा व्यंजन है, जिसे हम सभी जानते हैं और अधिकतर खाते केवल एक ही रूप में हैं, जो नमकीन होता है: इसे महराष्ट्र में कांदे पोहे के नाम से जाना जाता है, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में ‘पोहे’ कहा जाता है और मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में तो इसे बड़े चाव से खाया और खिलाया जाता है. वहां इसमें नमकीन सेव, कटी हुई कच्ची प्याज़ और नींबू का रस डाल कर खाया जाता है. यहां हम बात तो पोहे की ही कर रहे हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों तक आपको ये बताएंगे कि कांदे पोहे के इतर आप पोहे का स्वाद कितने अलग-अलग अंदाज़ में उठा सकते हैं.
तो आज जानिए दही वाले सेहतमंद पोहे के बारे में, जिसे महाराष्ट्र में जन्माष्टमी के दौरान बनाया जाता है और दही काला कहा जाता है. इसे भोग के रूप में तैयार किया जाता है. जब इसे भोग के रूप में बनाया जाता है तो टमाटर, प्याज़ या चाट मसाला जैसी चीज़ों का इस्तेमाल नहीं किया जाता. इस रेसिपी में घी/तेल और आग या आंच का इस्तेमाल भी नहीं होता है. दक्षिण भारत में इसी तरह पोहे की रेसिपी में करी पत्ते, राई और सूखी लाल मिर्च का तड़का दे कर बनाया जाता है.

 

सामग्री
1 कप पोहा, भिगो कर पानी निथारा हुआ
1½ कप दही, मथा हुआ
¼ कप पानी
¼ कप प्याज़, बारीक़ कटा हुआ (यदि प्याज़ नहीं खाते हैं तो स्किप कर दें)
¼ कप ककड़ी या खीरा, बारीक़ कटा हुआ
¼ कप टमाटर, बीज निकाल कर बारीक़ कटा हुआ
½ टीस्पून हरा धनिया, बारीक़ कटा हुआ
¼ टीस्पून हरी मिर्च, बीज निकाल कर बारीक़ कटी हुई
½ टीस्पून जीरा, भून कर दरदरा पीसा हुआ
¼ टीस्पून काला नमक
¼ टीस्पून चाट मसाला (वैकल्पिक)
कुछ अनार दाने, सजाने के लिए
नमक स्वादानुसार

इन्हें भीपढ़ें

spinach-cream-rice

पालक क्रीम राइस

January 8, 2024
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

December 19, 2023
मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

December 4, 2023
desi-drinks

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

October 26, 2023

विधि
1. एक बोल में पोहा डालें.
2. दही में ¼ कप पानी मिलाएं और इसे मथें.
3. पोहे के बोल में यह दही, काला नमक, भुना जीरा डाल दें.
4. अब इसमें प्याज़, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें.
5. यदि आपको इसका गाढ़ापन ज़्यादा लग रहा हो तो थोड़ा पानी डाल कर पतला कर लें.
6. स्वादानुसार नमक मिलाएं. चाट मसाला डालें.
7. अनार दाने से सजाएं और इस सेहतभरे दही पोहे का आनंद लें.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट, asmallbite.com
सांकेतिक तस्वीर

Tags: Dahi kalaDahi-pohadifferent pohapohaPoha with a twistअलग सा पोहादही कालादही पोहापोहासेहतमंद पोहा
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

kachagola
ज़रूर पढ़ें

काचागोला: स्वादिष्ट मिठाई जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं

August 5, 2023
cashew-cream-curry
ज़रूर पढ़ें

शाही स्वाद: काजू क्रीम करी

August 1, 2023
वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन
ज़रूर पढ़ें

वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन

July 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum