• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़ायका

स्पैगेटी आलिओ ओलिओ

सिद्धार्थ by सिद्धार्थ
April 6, 2021
in ज़ायका, रेसिपी
A A
स्पैगेटी आलिओ ओलिओ
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप भी पास्ता, लहसुन और सब्ज़ियों के मेलजोल से बनी डिश पसंद करते हैं तो स्पैगेटी आलिओ ओलिओ का स्वाद आपको अपना दीवाना बना लेगा. आप इसे घर पर बना सकें इसके लिए आपाके गाइड कर रहे हैं, सिद्धार्थ.

पास्ता तो हम सब जानते हैं कि हमें इटली की देन है, लेकिन इसके ओरिजन की एक और मज़ेदार कहानी है, जो आपको अचरज में डाल देगी. यह कहा जाता है कि 13वीं शताब्दी में यह महान ट्रैवलर मार्को पोलो के साथ पास्ता चीन से इटली आया. ‘दि ट्रैवल्स ऑफ़ मार्को पोलो’ किताब में इस बात का ज़िक्र मिलता है कि चीन में आटा बनाने का एक प्लांट था, जहां वे जौ से आटा बनाते थे. इस आटे से बहुत सारी पास्ता जैसी डिशेज़ बनाई जाती थीं, जिनमें से एक लगाना (लज़ान्या) की तरह थी. चूंकि अब इसके कोई असली दस्तावेज़ नहीं बचे हैं और यह किताब बहुत से लेखकों और विशेषज्ञों के कथन के आधार पर लिखी गई है और साथ ही, इस तथ्य जानते हुए कि 13वीं शताब्दी में पास्ता इटली में बहुत लोकप्रिय था, ऐसा नहीं लगता है कि मार्को पोलो ने इटली को पास्ता से परिचित कराया होगा.
ख़ैर इसका इतिहास चाहे जो हो, पर हम यहां आपको जो डिश बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, वो बेशक़ आपको पसंद आएगी. तो आइए, जानें कैसे बनाएं इसे

सामग्री
250 ग्राम स्पैगेटी पास्ता (आप अपनी पसंद का दूसरा पास्ता भी इस्तेमाल कर सकते हैं), पकाया हुआ
10-12 कलियां लहसुन की, महीन कटी हुई (आप लहसुन की मात्रा चाहे जितनी बढ़ा सकते हैं)
5 ग्राम ताज़ी अजवाइन
5 ग्राम ताज़ा ऑरिगैनो
2 टेबलस्पून ताज़ा पार्स्ले, बारीक़ कटा हुआ
1 टीस्पून चिली फ़्लेक्स या बीज निकाली हुई हरी मिर्च (यदि तीखा पसंद है तो ज़्यादा ले लें)
नमक, स्वादानुसार
4 ग्राम काली मिर्च, दरदरी कुटी हुई
50 ग्राम मक्खन
10 मिली ऑलिव ऑइल
1 छोटा सफ़ेद प्याज़, क्योंकि यह कम तीखा होता है
4-5 चेरी टोमैटो, बीच से स्लाइस कर दो टुकड़ों में कटे हुए
मिलीजुली सब्ज़ियां: मशरूम, बेबी कॉर्न, ज़ुकिनी, गाजर (इनकी मात्रा अपनी पसंद के मुताबिक़ रखें), कटी व ब्लांच की हुई
या फिर
मांसाहारी वर्शन के लिए: चिकन या अपनी पसंद का मांस, कटा व ब्लांच किया हुआ

इन्हें भीपढ़ें

spinach-cream-rice

पालक क्रीम राइस

January 8, 2024
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

December 19, 2023
मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

December 4, 2023
desi-drinks

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

October 26, 2023

विधि
• एक पैन में ऑलिव ऑइल डालें और गर्म होने दें. ध्यान रखें, यह धुआं न छोड़ने पाएं. इसमें आधा मक्खन डालें और ध्यान रखें कि यह ब्राउन न होने पाए.
• अब पहले अजवाइन मिलाएं, फिर ऑरिगैनो और इसे चलाते रहें, ताकि ये हर्ब्स जलने न पाएं.
• इसमें चिली फ़्लेक्स या बीज निकाली हुई हरी मिर्च डालें.
• प्याज़ डालकर ट्रैस्लूसेंट होने तक पकाएं.
• अब लहसुन डालकर भूनें.
• जब यह पक जाए तो इसमें ब्लांच की हुई सब्ज़ियां (या चिकन) मिलाएं.
• अब इसमें मक्खन डालें और उबला हुआ पास्ता डालकर दो-तीन मिनट तक पकाएं.
• चेरी टोमैटो और पार्स्ले मिलाएं.
• इसे गार्लिक ब्रेड के साथ सर्व करें.
• तुरंत गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए अपनी पसंदीदा ब्रेड को मिन्स्ड गार्लिक बटर में टोस्ट करें.

Tags: pastapasta recipereciperecipe from chef’s kitchenSiddharthSpaghetti Aglio Olioपास्तापास्ता की रेसिपीरेसिपीशेफ़ के किचन सेसिद्धार्थस्पैगेटी आलिओ ओलिओ
सिद्धार्थ

सिद्धार्थ

सिद्धार्थ, दि पार्क, नवी मुंबई, में किचन मैनेजमेंट ट्रेनी हैं. उन्हें दो वर्षों का अनुभव है और वे अपने होटेल के लिए मेनू तैयार करने में सहायक रह चुके हैं. नई-नई डिशेज़ बनाना और लोगों को स्वाद से तृप्त करना उन्हें पसंद है.

Related Posts

kachagola
ज़रूर पढ़ें

काचागोला: स्वादिष्ट मिठाई जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं

August 5, 2023
cashew-cream-curry
ज़रूर पढ़ें

शाही स्वाद: काजू क्रीम करी

August 1, 2023
वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन
ज़रूर पढ़ें

वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन

July 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum