• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़ायका

कहानी चर्चित दाऊदी बोहरा खानपान की

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 7, 2020
in ज़ायका, फ़ूड प्लस
A A
कहानी चर्चित दाऊदी बोहरा खानपान की
Share on FacebookShare on Twitter

मुस्लिम पंथ दाऊदी बोहरा अपने बिज़नेस माइंडसेट के अलावा खानपान के लिए भी जाना जाता है. हमने इसके खानपान से जुड़ी आदतों और ख़ासियतों के बारे में जानने की कोशिश की द बोहरी किचन के मुनाफ़ कपाड़िया से.

मुंबई के मुनाफ़ कपाड़िया अपनी मां नफ़ीसा के साथ दिसंबर 2014 से द बोहरी किचन के माध्यम से दाऊदी बोहरा समुदाय के खानपान को नई पहचान देने में जुटे हुए हैं. द बोहरी किचन में नफ़ीसा हेड शेफ़ हैं और मुनाफ़ सीईओ यानी चीफ़ ईटिंग ऑफ़िसर. मां-बेटे की यह जोड़ी लोगों को अपने घर बुलाती है और बोहरा समुदाय के पारंपरिक तरीक़े के अनुसार थाल पर खाना परोसती है. मुनाफ़ ने हमें चर्चित दाऊदी बोहरा खानपान की कहानी सुनाई.

दाऊदी बोहरा खानपान
मुनाफ़ की मानें तो चूंकि भारत में बोहरा समुदाय पहले गुजरात में आकर सेटल हुआ था इसलिए उनके खानपान पर गुजरात का काफ़ी असर दिखता है. स्मोक्ड मटन कीमा समोसा, रान, मलाई खाजा ये सब ख़ास बोहरी आइटम्स हैं. दाऊदी बोहरा समुदाय में खाना एक थाल (बड़ी-सी थाली) में खाते हैं. थाल को ज़मीन से थोड़ा-सा ऊपर रखते हैं और उसके चारों ओर बैठकर खाते हैं. एक थाल में छह से दस लोग तक खा सकते हैं. आप बोहरा समुदाय की शादियों में जाएंगे तो बहुत संभव है कि ऐसा हो, आपको बिल्कुल अजनबी लोगों से थाल शेयर करनी पड़े. थाल में खाने का सिस्टम कुछ इसलिए भी प्रचलन में आया कि बोहरा समुदाय के लोग मूल रूप से यमन से आए हैं. यमन एक रेगिस्तानी देश है. वहां लोग ज़मीन पर बैठकर खाने की थाल को घेरकर खाना खाते थे, ताकि खाने में रेत उड़कर न आने पाए. बोहरा समुदाय में खाने की शुरुआत नमक टेस्ट करने से होती है. माना जाता है कि नमक से आपकी थाली साफ़ हो जाती है और नमक हमारे टेस्ट बड्स को भी ऐक्टिवेट कर देता है. बोहरा खानपान में खाना परोसने के क्रम की भी अपनी ख़ासियत है. खारास-मिठास सिस्टम फ़ॉलो किया जाता है. नमकीन और मीठे डिशेज़ का एक ख़ास क्रम होता है. एक-दो डिश के बाद स्वीट डिश सर्व करते हैं. मुनाफ़ कपाड़िया कहते हैं,“लोगों को लगता है कि हम सिर्फ़ नॉनवेज खाते हैं, पर हमारी पसंदीदा डिश वेजेटेरियन है, जिसका नाम है दाल चावल पलीदा. बोहरा समुदाय का कोई भी सेलिब्रेशन हो इसके बिना पूरा नहीं हो सकता.”

इन्हें भीपढ़ें

spinach-cream-rice

पालक क्रीम राइस

January 8, 2024
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

December 19, 2023
मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

December 4, 2023
desi-drinks

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

October 26, 2023
Tags: FoodFood PlusFood StoryThe Bohri Kitchenखानपानखानपान की कहानीज़ायकादाऊदी बोहरी खानपानफूड प्लस
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

kachagola
ज़रूर पढ़ें

काचागोला: स्वादिष्ट मिठाई जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं

August 5, 2023
cashew-cream-curry
ज़रूर पढ़ें

शाही स्वाद: काजू क्रीम करी

August 1, 2023
वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन
ज़रूर पढ़ें

वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन

July 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum