• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़ायका

बारिश में इम्यूनिटी बढ़ाएगा टमाटर-चना दाल रसम

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 14, 2022
in ज़ायका, रेसिपी
A A
बारिश में इम्यूनिटी बढ़ाएगा टमाटर-चना दाल रसम
Share on FacebookShare on Twitter

पिछले दो वर्षों में हम जिस दौर से गुज़रे हैं, हमें अच्छी तरह पता है कि अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखना कितना ज़रूरी है. और मॉनसून के मौसम में तो कई तरह की छोटी-मोटी बीमारियां और इन्फ़ेक्शन्स, जैसे- सर्दी, खांसी वगैरह हो ही जाते हैं. इनसे बचने के लिए इम्यूनिट बढ़ानी होगी और इम्यूनिटी ऐसे खानपान से बढ़ेगी, जो सेहतमंद हो. रसम ऐसे ही पेय में से एक है, जो यह काम करने में सक्षम है, क्योंकि इसमें मसाले ही इस तरह के पड़ते हैं! तो आइए, आज जानते हैं कोल्लू रसम बनाने का तरीक़ा, जिसमें टमाटर और चना दाल दोनों ही डाले जाते हैं.

 

टमाटर और चना दाल से बना यह रसम इस मौसम में आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा और आप स्वस्थ बने रहेंगे. तो बाहर जब झमाझम बारिश हो रही हो आप गरमा-गरम कोल्लू रसम का आनंद उठाइए.

इन्हें भीपढ़ें

spinach-cream-rice

पालक क्रीम राइस

January 8, 2024
सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

सर्दियों वाला मिक्स्ड सब्ज़ियों का अचार

December 19, 2023
मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

मुंह में घुल जानेवाले दही के कबाब

December 4, 2023
desi-drinks

आपकी पार्टी में रंग जमा देंगे ये देसी ड्रिंक्स

October 26, 2023

सामग्री
2 बड़े टमाटर, कटे हुए
4-5 कलियां लहसुन की
10-12 करी पत्ते
2 हरी मिर्च, स्लिट कर के बीज निकाली हुई
2 सूखी लाल मिर्च
1 इंच अदरक, कटा हुआ
1 टेबलस्पून हरा धनिया, बारीक़ कटा हुआ
1 नींबू का रस
2 टेबलस्पून चना दाल
1 टीस्पून जीरा
½ टीस्पून साबुत धनिया
½ टीस्पून राई
½ टीस्पून हल्दी पाउडर
10-12 काली मिर्च
2 चुटकी हींग
1 टी स्पून कुकिंग ऑइल
नमक, स्वादानुसार
पानी आवश्यकतानुसार

विधि
1. एक पैन में चने की दाल को सूखा भून लें. जब इसका रंग बदल जाए तो ठंडा कर के मिक्सर में ब्लेंड कर लें.
2. लहसुन, अदरक, काली मिर्च, जीरा, साबुत धनिया और 5-6 करी पत्ते एक छोटे खल-बट्टे या इमाम दस्ते में डाल कर अच्छी तरह कूट लें और दरदरा पेस्ट तैयार कर लें.
3. एक पैन में तेल डालें. तेल गर्म होने पर राई डाल कर चटकने दें. अब इसमें हल्दी पाउडर, हींग, करी पत्ता, हरी मिर्च और लाल मिर्च डाल कर आधा मिनट भूनें.
4. इसमें कटे हुए टमाटर डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. टमाटरों के गलने तक पकाएं. फिर पिसी हुई चने की दाल, लहसुन अदरक का पेस्ट डालें. रसम को जितना पतला रखना चाहें, उस हिसाब से पानी डालें.
5. स्वादानुसार नमक मिलाएं और उबलने दें. उबाल आने पर पांच मिनट तक धीमी आंच में पकाएं. नमक-मिर्च चखें और अपने स्वादानुसार ऐड्जस्ट करें. सबसे अंत में नींबू का रस डालें.
6. हरा धनिया से सजा कर सर्व करें.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम
फ़ोटो का इस्तेमाल सांकेतिक है

Tags: Immunity boosterKollu RasamRasamsoupTomato RasamTomato-Chana Dal Rasamइम्यूनिटी बूस्टरकोल्लू रसमटमाटर रसमटमाटर-चना दाल रसमरसमसूप
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

kachagola
ज़रूर पढ़ें

काचागोला: स्वादिष्ट मिठाई जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं

August 5, 2023
cashew-cream-curry
ज़रूर पढ़ें

शाही स्वाद: काजू क्रीम करी

August 1, 2023
वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन
ज़रूर पढ़ें

वेजटेबल दलिया: स्वाद में आलातरीन, सेहत रखे बेहतरीन

July 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum