• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

अगर आपको बालों से है प्यार, तो उनपर न करें ये 5 अत्याचार

प्रमोद कुमार by प्रमोद कुमार
February 27, 2021
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
Share on FacebookShare on Twitter

5 भयंकर अत्याचार,  जो अक्सर लड़‌कियां बालों की देखभाल के नाम पर करती हैं. आप भी जान लें ताकि आप अपने बालों की कर सकें सही देखभाल.

इंटरनेट पर बालों की देखरेख या हेयर केयर सबसे अधिक सर्च किया जानेवाला टॉपिक है. आख़िर लंबे, घने और मज़बूत बाल हर लड़की की चाहत जो होते हैं. पर क्या आपको पता है, बालों की देखरेख के लिए आपको बहुत ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है. अगर आप कुछ बुनियादी बातों का ख़्याल रखेंगी तो आपके बाल हमेशा लहराते और दमकते रहेंगे. आइए, आज उन 5 अत्याचारों के बारे में जानते हैं, जो अक्सर लड़‌कियां बालों की देखभाल के नाम पर करती हैं. ताकि आप अपने बालों की कर सकें सही देखभाल.

अत्याचार नंबर 1: मैं जितना अधिक शैम्पू करूंगी और कंडिशन लगाऊंगी, मेरे बाल उतने चमकीले बनेंगे
बालों को शैम्पू करना बेशक उनकी देखभाल के लिए बेहद ज़रूरी है, पर शैम्पू की अति बालों की क्षति को निमंत्रण देती है. यदि आप रोज़ाना शैम्पू करना शुरू कर देती हैं तो आपके बाल कमज़ोर और रूखे हो जाएंगे. आपको अधिक से अधिक हफ़्ते में दो बार ही शैम्पू करना चा‌हिए. यही बात बालों को सुलझा हुआ बनाने के लिए इस्तेमाल होनेवाले कंडिशनर पर भी सटीक बैठती है. अगर आप ज़रूरत से ज़्यादा कंडिशनर पर भरोसा करेंगी तो आपके बालों के फ़ॉलिकल्स अवरुद्ध हो जाएंगे और उनकी वृद्धि रुक जाएगी.

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

अत्याचार नंबर 2: बालों को गर्म पानी से धोकर उन्हें भी सुकून का एहसास कराना चाहिए
जब आप बेहद थका हुआ महसूस करती हैं तो आपकी सबसे दिली चाहत होती है कि थोड़ा-सा गर्म पानी मिल जाए और आप शॉवर लेकर फ्रेश हो जाएं. इसमें कोई शक नहीं कि गर्म पानी से नहाकर सुकून का एहसास होता है. लेकिन आपने यह भी पढ़ा होगा कि गर्म पानी से नहाने से हमारी त्वचा रूखी हो जाती है. यह बात त्वचा के साथ-साथ हमारे बालों के लिए भी उतनी ही सही है. गर्म पानी से बालों को धोने से उनकी नमी खो जाती है और वे रूखे होकर टूटने लगते हैं. तो याद रखिए बालों के साथ आपको यह ग़लती नहीं करनी है.

अत्याचार नंबर 3: बालों को झटपट सुखाने के चक्कर में तौलिए और ड्रायर का ज़्यादा इस्तेमाल
आपना बाल धो लिए, अब उन्हें झटपट सुखाना चाहती हैं. आपके पास दो आसान तरीक़े हैं-पहला तरीक़ा उन्हें रगड़-रगड़ कर तौलिए से सुखाना और दूसरा ड्रायर का इस्तेमाल करना. ज़्यादातर महिलाएं इन्हीं तरीक़ों का इस्तेमाल करके अपने बालों को कमज़ोर बनाती हैं. इन दोनों तरीक़ों से न केवल हमारे बाल कमज़ोर होते हैं, बल्कि उनकी नैचुरल शाइन भी खो जाती है. अगर आपको अपने बालों से प्यार है तो आपको बालों को थोड़ा समय देते हुए उन्हें इत्मीनान से सुखाना चाहिए.

अत्याचार नंबर 4: यह ग़लती बालों को ग़लत तरीक़े से कंघी करने से जुड़ी है
हमने इसके पहले वाली ग़लती में यह बताया कि बालों को सुखाने के लिए जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए. उसे पढ़कर कुछ रीडर्स अब बालों को लंबे समय तक गीला छोड़ना चाहेंगी, पर साथ ही समझदारी बरतते हुए गीले बालों को कंघी से सुलझाकर छोड़ देना चाहेंगी. पर यह तो उस वाली ग़लती से भी बड़ी ग़लती है. ध्यान रखें, गीले बालों को में कंघी करने की ग़लती तो ग़लती से भी न करें. कारण, गीले बाल काफ़ी नाज़ुक होते हैं. कंघी करने से वे आसानी से टूट सकते हैं. अगर आपको सुलझाना ही पड़े तो चौड़े दांतोंवाली कंघी का इस्तेमाल करके सुलझाएं.

अत्याचार नंबर 5: बालों को लंबे समय तक बंधक बनाकर रखना
अब आप कहेंगे, भला बालों को बंधक बनाना क्या बला है? बालों को बंधक बनाने का मतलब है, उन्हें बांधे रखना. अक्सर महिलाएं जल्दबाज़ी में अपने बालों को बांध लेती हैं और फिर तमाम काम निपटाने के बाद भी उन्हें खोलने की जहमत नहीं उठातीं. आपकी यह आदत बालों को कमज़ोर कर सकती है और उनके झड़ने, स्कैल्प पर खुजली होने और डैन्ड्रफ़ पनपने का अहम कारण हो सकती है.

अफ़लातून सलाह: इस लेख को सिर्फ़ पढ़कर आगे न बढ़ें, अगर आपके बाल टाइटली बंधें हैं तो उन्हें फ़िलहाल अभी के लिए तो खोल ही दें

फ़ोटो साभार: ग्रैटिसोग्राफ़ी/ pexels.com

Tags: Baalon ki dekhbhaalBeautyBeauty AdviceHair careबालों की देखभालब्यूटीसौंदर्य सलाहहेयर केयर
प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum