• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

8 चीज़ें, सर्दियों में जिन्हें अपने खानपान में शामिल करना फ़ायदे का सौदा होगा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
January 23, 2022
in ज़रूर पढ़ें, डायट, हेल्थ
A A
8 चीज़ें, सर्दियों में जिन्हें अपने खानपान में शामिल करना फ़ायदे का सौदा होगा
Share on FacebookShare on Twitter

अगर हम मौसम के अनुरूप अपना खानपान रखेंगे तो आधे से ज़्यादा बीमारियां हमें छू नहीं पाएंगी, कहना है जानीमानी डायटीशियन अनुराधा सुदन का. इस लेख में वे हमें सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए उन आठ चीज़ों की सूची बता रही हैं, जो आपको ज़रूर खानी चाहिए.

सर्दियों वाले खानपान में ऐसी चीज़ें होनी चाहिए, जिससे शरीर को भरपूर गर्मी मिले.

#1 घी
घी का सेवन करने से लोग अक्सर यह सोचकर डरते हैं कि इससे उनका वज़न बढ़ जाएगा. पर सर्दियों में आपको घी ज़रूर खाना चाहिए. फि़लहाल ये नहीं सोचें कि आप मोटे हो जाएंगे या चर्बी बढ़ जाएगी. आपका ध्यान शरीर को गर्मी प्रदान करने पर होना चाहिए. घी का सेवन करने से शरीर गर्म रहता है, इंस्टेंट एनर्जी मिलती है. तो आप बेफ़िक्र होकर रोटी, दाल-चावल में इसका सेवन ज़रूर करें.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

#2 शकरकंद
यह जिमीकंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसका सेवन करने से कब्ज़ और इन्फ़्लेमेशन में राहत तो मिलती ही है साथ ही यह इम्यूनिटी भी मज़बूत करता है. इसमें मौजूद विटामिन-सी को इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है. आप इसे बाफ कर भी खा सकते हैं.

#3 आंवला
आंवला इम्यूनिटी का सबसे अच्छा स्त्रोत है. सर्दी के मौसम में इसका सेवन करने से हम बीमारियों से दूर रहते हैं. इसमें पोषक तत्वों की कमी नहीं है. इसे किसी भी तरह से खा सकते हैं. फिर चाहे आप इसका मुरब्बा या अचार बनाकर खाएं या मुखवास, चूर्ण और चटनी के रूप में.

#4गुड़
सर्दियों में गुड़ का सेवन ज़रूर करें. जी हां, गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, ज़िंक, और पोटैशियम होता है, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है. आप चाहे तो रोज गुड़ का पानी भी पी सकते हैं. साथ ही खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करें. जो आपकी पाचन क्रिया को मज़बूत करेगा.

#5 खजूर
खजूर में विटामिन, फ़ाइबर, मिनरल प्रचुर मात्रा में होता है. इसका सेवन करने से हड्डियों को कैल्शियम मिलता है और दांतों को फ़ायदा पहुंचता है.

#6 अदरक
अदरक में ऑक्सीडेटिव और ऐंटी-इन्फ़्लेमेटरी गुण होते हैं. जिससे गले के संक्रमण में आराम मिलता है. साथ ही कैंसर, डाइजेशन, कार्डियोवैस्कुलर डिज़ीज़ में भी आराम मिलता है.

#7 खट्टे फल
खट्टे फलों का सेवन करें. इसमें विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है. यह तो हम सभी जानते हैं कि विटामिन सी हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और हमें सेहतमंद बनाए रखता है.

#8 बाजरा
ठंडी में बाजरे का सेवन ज़रूर करें. इसका सेवन करने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है. इसके अलावा बाजरा सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है. इसमें विटामिन बी होता है जो मांसपेशियों को मज़बूत करता है.

Photo: Engin Akyurt/pexels.com

Tags: Oye AflatoonOye Aflatoon HealthWhat to eat in WinterWinter Dietओए अफलातूनओए अफलातून हेल्थडायटविंटर डायटसर्दियों में क्या खाएंहेल्थ
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum