• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप एक्सपर्ट सलाह

क्या डेटिंग और स्लीपओवर पाश्चात्य संकल्पनाएं हैं?

संगीत सेबैस्टियन by संगीत सेबैस्टियन
December 17, 2021
in एक्सपर्ट सलाह, ज़रूर पढ़ें, रिलेशनशिप
A A
क्या डेटिंग और स्लीपओवर पाश्चात्य संकल्पनाएं हैं?
Share on FacebookShare on Twitter

डेटिंग और स्लीपओवर को अधिकांश भारतीयों द्वारा हमेशा से ही पाश्चात्य या अमेरिकन संस्कृति का हिस्सा माना गया है, पर क्या यह बात सही है? आज हम तथ्यों के आधार पर इसी बात का आकलन कर रहे हैं.

कई भारतीय आज भी डेटिंग और स्लीपओवर को पश्चिमी या अमेरिकी संस्कृति से आयात हुई पतनशील प्रथाओं का हिस्सा मानते हैं और इस प्रथा का मज़ाक भी उड़ाते हैं. ऐसे लोगों को एक बार छत्तीसगढ़ की मुरिया जनजाति के बारे में ज़रूर जानना चाहिए. देश के इस प्राचीन जनजातीय समुदाय में किशोर अवस्था के युवक-युवतियों के बीच डेटिंग और स्लीपओवर उनके पालन-पोषण का बिल्कुल वैसा ही अभिन्न हिस्सा है, जैसे कि संगीत और नृत्य.

घोटुल प्रथा को जानिए
मुरिया जनजाति के बुज़ुर्गों लोगों ने अपनी किशोरियों और किशोरों के लिए अपने माता-पिता की चुभती आंखों से दूर साथ-साथ सोने के लिए घोटुल के नाम से एक छात्रावास की प्रथा शुरू की. वहां उन्हें किसी एक व्यक्ति को अपने लिए चुनने से पहले एक या फिर कई पार्टनर्स के साथ डेट करने और सेक्स का अनुभव लेने की पूरी आज़ादी है. क्योंकि मुरिया लोगों का भरोसा है कि यह अनुभव साझा करने से उनके भीतर जनजातीय संस्कृति को और बल मिलेगा, वे एक-दूसरे से चीज़ें बांटेंगे और उनके बीच लगाव बढ़ेगा, जिससे युवा पीढ़ी का व्यक्तित्व बेहतर होगा.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

इस प्रथा से कोई विरोध है तो यह भी समझिए
यदि आप सोचते हैं कि इस तरह के रिवाज़ आपकी ‘परिष्कृत’ और ‘शिक्षित’ संवेदनाओं के लिए अच्छे नहीं हैं तो इस बात पर ध्यान देना भी बुद्धिमानी होगी कि बिल्कुल यही सोच तो भारतीयों की सेक्स-पॉज़िटिव परंपराओं के प्रति हमारे ऊपर शासन करनेवाले ब्रिटश औपनिवेशिक मास्टर्स की थी (घोटुल तो बस एक उदाहरण है), जिसके चलते समाज सुधार के नाम पर सेक्स-फ़ोबिक ईसाइयों और उनके भारतीय समर्थकों ने मिलकर हम जैसे ‘भारतीय जंगलियों’ को सभ्य बनाने के लक्ष्य पर लगने की शुरुआत की.
यह सदियों पुराना “सभ्यता मिशन” आज भी जारी है, जिसे अब कॉन्वेंट-शिक्षित आदिवासियों और ग़ैर-आदिवासियों द्वारा चलाया जा रहा है, जो मानते हैं कि विवाह पूर्व यौन संबंध पाप हैं, वर्जित हैं और इसलिए घोटुल को अब बंद कर दिया जाना चाहिए.

जानिए कि आख़िर यह प्रथा क्या सिखाती है?
कुछ साल पहले, घोटुल विरोधी अभियानों में से एक के दौरान, मैंने एक व्यथित मुरिया बुज़ुर्ग से बात की, जिन्होंने मुझे बताया कि कैसे उनकी यह परंपरा केवल सेक्स के बारे में नहीं है, बल्कि यह परंपरा युवाओं को यह सिखाती है कि कैसे एक समुदाय में सद्भावपूर्वक रहना है.
उनकी इस बात की गहराई को आंकने के लिए आपको कुछ और नहीं, बस दुनिया के सबसे प्रभावी डच सेक्स-एजुकेशन प्रोग्राम को जानने की ज़रूरत है (विकसित देशों की बात करें तो नीदरलैंड में किशोर युवतियों के प्रेग्नेंट होने की दर सबसे कम है), जहां किशोरों के सेक्शुअल रिश्तों की बातचीत में आपसी सम्मान और व्यक्तिगत स्वायत्तता पर काफ़ी ज़ोर दिया जाता है- यह वही संकल्पनाएं हैं, जो बच्चों के विकास के लिए मुरिया जैसे आदिवासी समुदायों और हमारे प्राचीन पूर्वजों ने हमेशा से अपनाई हुई थीं. यहां यह बताना ज़रूरी है कि मुरिया समुदाय में सेक्स से जुड़े अपराध बिल्कुल नहीं होते हैं.
हमें तो लगता है कि शायद घोटुल प्रथा के सुधारक यह बात महसूस ही नहीं कर पाए हैं कि वे अपने भटके हुए सभ्यता के लक्ष्य की प्राप्ति से चिपके हुए हैं और सेक्स-पॉज़िटिव भारतीयों की जगह सेक्स-फ़ोबिक ईसाई उपनिवेशकों की तरह व्यवहार कर रहे हैं.

फ़ोटो: गूगल

Tags: datingRelationshipsSangeeth Sebastiansexsexual relationshipssleepoverswestern conceptडेटिंगपाश्चात्य संकल्पनारिलेशनशिपरिश्तेसंगीत सेबैस्टियनसेक्शुअल रिश्तेसेक्सस्लीपओवर
संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन, भारत के पहले डिजिटल थेरैपी प्लैटफ़ॉर्म वीवॉक्स के संस्थापक हैं, जिसे उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के डाक्टर्स के साथ मिलकर ऐसे लोगों की मदद के लिए बनाया है, जो सेक्स संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं. यह एक निजी, किसी भी तरह की ग्लानि से मुक्त और वाजिब प्लैटफ़ॉर्म है, जहां आप अपनी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान पा सकते हैं.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum