• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

क्या आप भी अपनी बेवकूफ़ियों की जी जान से हिफ़ाज़त कर रहे हैं?

यह आलेख पढ़ कर तय करें

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 29, 2022
in ज़रूर पढ़ें, नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
secular-india
Share on FacebookShare on Twitter

हमें दूसरों की कमियां तुरंत दिखाई दे जाती है और हम उस पर चर्चा भी करते हैं. लेकिन इस चर्चा से हमारा क्या भला होता है? कुछ भी नहीं. वहीं यदि हम अपनी कमियों को ढूंढ़ें, उन पर चर्चा करें, उन्हें सुधारें तो हम आगे बढ़ जाते हैं. जहां दूसरों की कमियां और बुराइयां ढूंढ़ना आसान काम है, वहीं अपनी कमियां ढूंढ़ना न सिर्फ़ मुश्क़िल है, बल्कि ऐसा करने में हमारा अहम् भी आड़े जाता है. इसी बात को बेहद आसान और तार्किक तरीक़े से समझा रहे हैं जानेमाने सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमार. इस आलेख को ज़रूर पढ़िए और तर्क की कसौटी पर सही पाइए तो अमल में लाइए.

हिन्दुओं में फैले हुए अंधविश्वासों और कुरीतियों के बारे में लिखो तो तुरंत कुछ लोग आकर कहते हैं कि दम है तो मुसलमानों के बारे में लिख कर दिखाओ. वहीं मेरे कुछ मुस्लिम दोस्त मुसलमानों की कुरीतियों के बारे में लिखते हैं तो उन्हें मुसलमान आकर इसी तरह से बुरा-भला कहते हैं.

देखिए, आपको सिर्फ़ अपने समुदाय की कमियों और कुरीतियों पर ही बोलने का अधिकार है. दूसरे धर्म या समुदाय के ख़िलाफ़ लिखने, बोलने का आपको कोई अधिकार नहीं है. हांलाकि आपको यही अच्छा लगता है कि आप दूसरे धर्म की बुराई खोजें और उन्हें बुरा भला कहें, क्योंकि इससे आपका झूठा घमंड और ज़्यादा फूल जाता है कि देखो मैं कितना महान हूं.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026

मान लीजिए जब आपके समुदाय का ही व्यक्ति आपके समुदाय की कुरीतियों के बारे में कहता है तो वह आपका सबसे बड़ा दोस्त है. आपके दुश्मन दूसरे धर्म के लोग नहीं हैं, बल्कि आपका अज्ञान, ग़रीबी और पिछड़ापन आपका सबसे बड़ा दुश्मन है. अगर हिन्दू ख़त्म होंगे तो वह ग़रीबी, अज्ञान और अंधविश्वास की वजह से ख़त्म होंगे. मुसलमान हिन्दुओं का कुछ नहीं बिगाड़ सकते. वहीं यदि मुसलमान डूबेंगे तो अपनी ज़हालत और ग़रीबी की वजह से, हिन्दू लोग मुसलमानों का कुछ नहीं बिगाड़ सकते.

डार्विन का सिद्धांत है कि दुनिया में वही प्रजातियां बचीं, जिन्होनें बदलते वक़्त के साथ अपने को ढाल लिया. जो नहीं बदल पाए, वह जीव मिट गए. आप अगर आज के हिसाब से नहीं बदलते तो आप मिट जाएंगे. संसार रोज़ बदल रहा है, आपको बदलना ही पड़ेगा. पर आपकी ज़िद है कि आप और भी ज़्यादा पीछे जाकर पुराना धर्म निकाल कर उस पर चलेंगे. आप पुराने ढंग का खाना, पुराने ढंग के कपड़े, पुराने रीति रिवाज़, महिलाओं की गुलामी और बच्चों को दबा कर रखने की ज़िद पर अड़े हुए हैं. जो भी पार्टी आपकी इन मूर्खता से भरी ज़िद का समर्थन करती है, उसे पोषित करती है आप उसे सत्ता दे देते हैं इसलिए आपकी ग़रीबी, ज़हालत बीमारी मिट ही नहीं रही है.

सच तो यह है कि आपका मज़हबी पिछड़ापन आपका दुश्मन बन चुका है. आपको कुछ कहो तो आपको लगता है कि अगर आपने यह मान लिया कि आपके समुदाय में कोई कमज़ोरी है तो इससे आपका दुश्मन धर्म जीत जाएगा. हिन्दू सोचता है कि मैं क्यों मानूं कि मुझमें कोई कमी है और मुसलमान भी यही सोचता है कि मैं ख़ुद को क्यों गलत मानूं? बस, इस डर के कारण दोनों अपनी बेवकूफ़ियों की जी जान से हिफ़ाज़त कर रहे हैं. सोच कर देखिए कहीं आप भी तो ऐसा नहीं कर रहे हैं?

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट, modernghana.com

 

Tags: casteevilsHinduMuslimreligionreligious fanaticismsectsecularismsuperstitionअंधविश्वासकुरीतियांजातिधर्मधर्मनिरपेक्षताधार्मिक कट्टरतामुस्लिमसंप्रदायहिंदू
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन
सुर्ख़ियों में

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum