• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

‘फ़्लाइंग’ किस पर बवाल… किससे सवाल?

अमरेन्द्र यादव by अमरेन्द्र यादव
August 10, 2023
in ज़रूर पढ़ें, नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
No-confidence-motion-2023
Share on FacebookShare on Twitter

कई बार हम यह जानते हुए भी कि हार जाएंगे, लड़ने की हुंकार सिर्फ़ इसलिए भरते हैं ताकि ख़ुद को याद दिला सकें कि हम अभी ज़िंदा है. मणिपुर में मई महीने से जारी हिंसा पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ प्रस्ताव लाने के पीछे विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की मंशा भी कुछ ऐसी ही है. पिछले दो दिनों से सदन में ‘इंडिया’ ने यह दिखाया है कि पूर्ण बहुमत वाली मोदी सरकार का विरोध करनेवाला विपक्ष अभी ज़िंदा है. बहरहाल यहां हम बात करने जा रहे हैं अविश्वास प्रस्ताव की बहस के दौरान राहुल गांधी के कथित फ़्लाइंग किस पर मचे बवाल पर.

संसद में बहस का आज तीसरा दिन है. आज पूरे देश को इंतज़ार है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी बात रखेंगे. शाम तक अलग-अलग अख़बारों और न्यूज़ चैनलों की हेडिंग होगी कि किस तरह प्रधानमंत्री ने पूरे विपक्ष को धो डाला. हेडिंग की बात करें तो राहुल गांधी ने संसद में क्या कहा उससे कहीं अधिक चर्चा रही कि उन्होंने जाते-जाते स्मृति ईरानी की ओर कथित फ़्लाइंग किस उछाल दिया. कथित इसलिए क्योंकि अभी तक उसका वीडियो उपलब्ध नहीं हो पाया है. कथित फ़्लाइंग किस को लेकर लोकसभा स्पीकर से शिकायत पत्र पर हस्ताक्षर करनेवाली भाजपा की महिला सांसदों में एक हेमा मालिनी ने संसद के बाहर मीडिया से बात करने हुए राहुल गांधी के कथित फ़्लाइंग किस की बात को नकार दिया था. हां, उन्होंने यह ज़रूर कहा कि राहुल गांधी की भाषा थोड़ी ठीक नहीं थी. कल से हेमा मालिनी का यह वीडियो ख़ूब वायरल हो रहा है.
राहुल गांधी के कथित फ़्लाइंग किस पर मध्यप्रदेश की एक वरिष्ठ आईएसएस अधिकारी शैलबाला मार्टिन ने भाजपा की महिला सांसदों के हस्ताक्षर वाली तस्वीर ट्वीटर पर पोस्ट करने हुए उनसे ही सवाल पूछा,‘ज़रा सोचिए मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा?’ कल की गहमागहमी के दौरान भले ही किसी के मन में यह सवाल नहीं आया, पर यह बेहद वाजिब सवाल है.

बेशक़, अगर राहुल गांधी ने संसद में कुछ ऐसा किया है, जिससे भारत की महान संसदीय परंपराओं का उल्लंघन होता है उन्हें उचित सज़ा मिलनी चाहिए. सरकार, वरिष्ठ मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा की महिला सांसदों से यह पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने कथित फ़्लाइंग किस के मुद्दे पर पूरे लोकसभा में हंगामा कर डाला. राहुल गांधी पर कार्रवाई की मांग कर डाली. उससे संबंधित पत्र भी लिख डाला. यही मुस्तैदी और महिलाओं की गरिमा को कमतर करने को लेकर हंगामा उन्होंने तब क्यों नहीं किया, जब मणिपुर में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल हुआ? मई की घटना पर जुलाई महीने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसपर तत्परता दिखाते हुए इन महिला सांसदों और मंत्रियों ने भारत के गृहमंत्री, प्रधानमंत्री, मणिपुर के मुख्यमंत्री और देश की महिला विकास मंत्री को पत्र क्यों नहीं लिखे? चौतरफ़ा दबाव पड़ने के बाद मणिपुर की घटना पर कुछ बयान ज़रूर आए, पर वो भी देश के दूसरे राज्यों की घटनाओं को दूसरे पलड़े में रखकर हिसाब बराबर दिखाने की कोशिश की गई.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

जैसे आजकल संसद में बहस के दौरान सांसदगण विरोधियों को बार-बार याद दिलाते हैं कि आपके व्यवहार को देश की जनता देख रही है, यही बात उन्हें ख़ुद भी याद दिलानी चाहिए. एक बेहद संवेदनशील मुद्दे पर बहस के दौरान जिस दर्जे की नौटंकी की जा रही है, मुद्दे से इतर बात भटकाई जा रही है. चीख चिल्लाकर सवाल पूछे जा रहे हैं और जवाब की शक्ल में प्रतिप्रश्न उछाले जा रहे हैं, देश की जनता देख ही नहीं, समझ भी रही है.

चलते-चलते कथित फ़्लाइंग किस से व्यथित महिला सांसदों से एक और सवाल, जब उनके ही पक्ष के एक सांसद पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए तो उन्होंने इसपर व्यथा क्यों नहीं व्यक्त की? उनकी ही पार्टी के एक सांसद ने बहस के पहले दिन वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर बेवजह पर्सनल तंज किए, तब क्या उनका मन व्यथित नहीं हुआ?
देश के एक आम नागरिक के तौर पर बस इतना कहना है, इस अविश्वास प्रस्ताव के दौरान जेनुइन सवाल-जवाब किए जाएं. ताकि देश की जनता का विश्वास सत्ता-पक्ष और विपक्ष दोनों की गंभीरता पर बना रहे.

Photo: Telegraph India

Tags: Flying kiss debateNo Confidence motion 2023No Confidence motion debatePM Modi in LoksabhaRahul Gandhi Flying KissRahul Gandhi Flying kiss in LoksabhaRahul Gandhi in LoksabhaSmriti Irani in Loksabhaअविश्वास प्रस्ताव 2023अविश्वास प्रस्ताव बहसपीएम मोदी लोकसभाफ़्लाइंग किस विवादराहुल गांधी फ़्लाइंग किस लोकसभाराहुल गांधी लोकसभास्मृति ईरानी लोकसभा
अमरेन्द्र यादव

अमरेन्द्र यादव

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum