• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

चेतिए, क्योंकि आज के लोकतंत्र में बतौर मतदाता आपको ठगा जा रहा है!

जागरूक नागरिक तो इस बात को संजीदगी से महसूस कर रहे हैं और आप?

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
February 1, 2024
in ज़रूर पढ़ें, नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
चेतिए, क्योंकि आज के लोकतंत्र में बतौर मतदाता आपको ठगा जा रहा है!
Share on FacebookShare on Twitter

बीते कुछ वर्षों से आम मतदाता के मत का भरसक दुरुपयोग कर, उसके साथ तोड़-मरोड़ का खेल करते हुए सत्ता हासिल करने की कवायद में आम आदमी के वोट का बेजा मखौल उड़ाया जा रहा है. लोकतंत्र के इस बिगड़े हुए स्वरूप में ऊपरी जामा भले ही लोकतंत्र का दिख रहा हो, लेकिन है यह हाइजैक तंत्र. इस हाइजैक तंत्र को लाने में देश की वर्तमान सबसे बड़ी पार्टी का योगदान सबसे बड़ा है. लोकतंत्र के इस रूप से आम वोटर को ठगा जा रहा है और जागरूक मतदाता इस बात को महसूस भी कर रहे हैं. पढ़ें, यह आकलन.

लोकतंत्र में कहा जाता है कि आम आदमी के पास बतौर मतदाता सबसे बड़ी शक्ति होती है कि वह अपने नुमाइंदों को चुनकर विधानसभा/संसद में भेजता है और ये नुमाइंदे जनता का ध्यान रखते हुए शासन चलाते हैं. कहा तो यह भी जाता है कि लोकतंत्र यानी जनता द्वारा, जनता के लिए किया जाने वाला शासन. पर आज के समय में यह बात कितनी सही है? क्या आज बतौर मतदाता लोकतंत्र में आम आदमी लोकतंत्र में अपनी शक्ति को महसूस कर पा रहा है?

लोकसभा चुनाव के नतीजे में एक पार्टी का बहुमत होने के बावजूद हर राज्य में हर प्रकार से सत्ता में बने रहने के लालच में मतदाता के मत का जिस तरह अपमान किया जा रहा है, वह आज से पहले इस पैमाने पर कभी दिखाई नहीं दिया. चूंकि कई राज्यों में राज्य सरकारों को पूर्ण बहुमत नहीं मिला और राज्य सरकार को चलाने के लिए यह ज़रूरी हो गया कि गठबंधन किया जाए तो इस गठबंधन को टूल बनाते हुए देश की सबसे बड़ी पार्टी ने लोकतंत्र को हाइजैक ही कर लिया है. वे हर राज्य, हर केंद्र शासित प्रदेश की सत्ता में बने रहने के लिए साम, दाम, दंड, भेद का खुला इस्तेमाल करते हुए आम वोटर को ठगने का काम कर रहे हैं.

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026

अभी कल यानी 31 जनवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मनी लॉन्डरिंग के मामले में गिरफ़्तार किया गया और उन्हें अपने पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा. ज़ाहिर है, ऐसा होना भी चाहिए था. भ्रष्टाचार करने की छूट किसी को भी नहीं दी जा सकती, भले ही वह आम आदमी हो या मुख्यमंत्री या फिर प्रधानमंत्री. इस लिहाज़ से तो क्रेंद्र सरकार का यह क़दम तर्क संगत ही है. लेकिन है यह भी राज्य की मौजूदा सरकार को गिराकर किसी तरह अपना वर्चस्व स्थापित करने की क़वायद. जिसमें आम नागरिक के वोट का तिरस्कार करना भी छुपा हुआ है. अन्यथा महाराष्ट्र में ऐसे ही आरोप झेल रहे और जांच का समाना कर रहे तब विपक्षी नेता और अब वर्तमान उप मुख्यमंत्री अजीत पवार भी सलाखों के पीछे होते. लेकिन भाजपा में शामिल होते ही उनके सारे आरोप धुल गए. यही नहीं छगन भुजबल, जो विपक्ष में रहते हुए जेल में थे अब भाजपा के साथ आते ही उनके केस से जुड़ी फ़ाइलें खो गईं. ये बातें बताती हैं कि भाजपा के साथ रहने वाले नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, जांच करने लायक भी नहीं माने जाएंगे और अन्य पार्टियों के नेताओं पर लगे आरोपों पर जांच भी होगी और कार्रवाई भी होगी. क्या यह जनता को भरमाना नहीं है?

परसों 30 जनवरी 2024 को चंडीगढ़ के मेयर के लिए हुए चुनाव में भी हाइजैक तंत्र हावी हुआ. चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 सीटे हैं. जिसमें भाजपा के कुल 14 पार्षद थे और एक पार्षद अकाली दल का था. चंडीगढ़ की सांसद भाजपा की किरण खेर हैं, जिनका वोट भी इसमें शामिल हुआ. इस तरह भाजपा के पास कुल 16 वोट थे और विरोधी गठबंधन आम आदमी पार्टी के 13 व कांग्रेस के कुल सात पार्षदों को मिलाकर इनके पास कुल 20 वोट थे. ज़ाहिर है, इस गठबंधन का मेयर बनना लगभग तय ही था. लेकिन जहां भाजपा को 16 वोट मिले, वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के 8 वोटों को पीठासीन अधिकारी ने अमान्य करार दे दिया और इस तरह भाजपा के मेयर की जीत सुनिश्चित करवा दी गई. आम आदमी ने पार्टी इस इलेक्शन में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे दोबारा करवाने के लिए अदालत का रुख़ किया है.

चार ही दिन बीतें हैं 28 जनवरी 2024 को बिहार में भी इसी तरह का खेल खेला गया और तत्कालीन राजद-जदयू गठबंधन के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने इस गठबंधन को अलविदा कहकर भाजपा के साथ एक बार फिर गठबंधन कर लिया और नौंवी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. इससे पहले नितीश कुमार ने 16 नवंबर वर्ष 2020 में भाजपा (एनडीए) के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई थी और बीच में 10 अगस्त 2022 को एनडीए का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन किया और राज्य के मुख्यमंत्री बन गए. कुल मिलाकर यह कि प्रदेश की जनता चाहे, जिसे जिताए, गठबंधन का खेल खेलते हुए नेता और पार्टियां अपनी सरकार बनाए रखती हैं. क्या यह आम जनता के वोट का मखौल उड़ाना नहीं है?

मध्य प्रदेश में वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी, भाजपा से आगे थी. उसने सरकार बनाई भी, लेकिन 15 महीनों बाद जोड़-तोड़ की राजनीति करते हुए भाजपा मध्य प्रदेश की सत्ता पर क़ाबिज़ हो गई. इसी तरह के कई प्रयास राजस्थान की पिछली कांग्रेस सरकार को गिराने के भी किए गए थे और उससे पहले गोवा में भी खींचा-तानी करके भाजपा ने अपनी सरकार बनाई थी.

महाराष्ट्र में वर्ष 2019 में हुए चुनावों के बाद भी सत्ता पर क़ाबिज़ होने के लिए भाजपा ने कई बार जोड़-तोड़ की. पहली बार देवेंद्र फड़नवीस मुख्यमंत्री और एनसीपी से बगावत करके आए अजीत पवार ने अफ़रा-तफ़री में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और यह सरकार महज़ 80 घंटे चली. इसके बाद बनी उद्धव ठाकरे वाली महाविकास आघाड़ी, जिसमें एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना ने गठबंधन कर लिया. मज़े की बात यह है कि इस सरकार में भी अजीत पवार उप मुख्यमंत्री बने. जून 2022 में जब एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत कर, भाजपा के साथ गठबंधन किया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, इसके तीन ही दिनों बाद एनसीपी से एक बार फिर बगावत करके आए अजीत पवार ने तीसरी बार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. यह कहना ज़रूरी है कि यहां भी सत्ता पाने की चाहत में भाजपा ने उठा-पटक की.

चुनावों के मामले में बॉलिवुड का एक गाना बड़ा प्रसिद्ध रहा है- ये जो पब्लिक है, ये सब जानती है. आम लोगों के एक-एक वोट की बदौलत अतीत में हमारे देश में न जाने कितनी पार्टियों की सरकारें बनती और गिरती रही हैं, लेकिन यह बात तब की है, जब राजनीतिक पार्टियों में नैतिकता बाक़ी थी. लोकतंत्र में इसी नैतिकता की बदौलत जनता का वोट ताक़तवर माना जाता था. अत: पब्लिक का सब कुछ जानना मायने भी रखता था. लेकिन आज के समय में जब राजनीतिक पार्टियों (ख़ास तौर पर सत्ता में मौजूद) में नैतिकता नहीं बची और खुले आम ख़रीद-फ़रोख्त, सीबीआई-ईडी का डर दिखाकर केवल सत्ता पाने की भूख बनी हुई है आम वोटर ख़ुद को ठगा सा महसूस कर रहा है. वह चाहे किसी को भी वोट दे, लेकिन सत्ता की मलाई खाने के लिए राजनेता आपस में मन मुताबिक गठजोड़ करके या बनी हुई सरकार को तोड़कर अपने फ़ायदे की सरकार बना लेते हैं और वोटर के पास उन्हें ताकते रहने के अलावा कोई चारा नहीं रह जाता, क्योंकि अगले चुनाव तो पांच बरस बाद ही आएंगे.

और एक नई परेशानी तो यह भी है कि पांच साल में आने वाले इन चुनावों में दिए गए अपने वोट को लेकर आम आदमी आश्वस्त भी नहीं है कि उसने यह वोट जिस नेता या पार्टी को दिया है, वह उसे ही मिला है या नहीं. ईवीएम में हैकिंग और उनसे छेड़छाड़ की ख़बरें आम हो रही हैं. साथ ही, जगह-जगह ईवीएम मशीनों के पकड़े जाने की ख़बरें भी दिखाई व सुनाई देती हैं. यह अलग बात है कि मेन स्ट्रीम मीडिया इन बातों को तवज्जो नहीं देता है, लेकिन इससे इतर ईवीएम की हैकिंग व असमय आवाजाही की ख़बरें यूट्यूब, फ़ेसबुक, एक्स आदि पर बाकायदा देखने मिल जाती हैं. ऐसे में मतदाता ख़ुद को बेतरह ठगा हुआ महसूस करता है. हालांकि यह राहत की बात है कि कुछ वकील ईवीएम हैकिंग को लेकर सजग हुए हैं और उन्होंने इसके विरुद्ध अपनी आवाज़ बुलंद की है. इससे उम्मीद जागी है कि शायद आम वोटर लोकतंत्र में अपनी ताक़त वापस पा सकेगा.

फ़ोटो साभार: फ्रीपिक

Tags: Cheating the VotersCoalition GovernmentsDemocracyHacking of DemocracyHijackingLack of MoralityMockery of VotersPolitical PartiesProfiteering AlliancesPseudo DemocracyValue of VoteVotersगठबंधन सरकारेंठगा जा रहा मतदातानैतिकता की कमीफ़ायदे का गठबंधनमतदातामतदाता का मखौलराजनीतिक पार्टियांलोकतंत्रलोकतंत्र की हैकिंगवोट की क़ीमतसूडो डेमोक्रेसीहाइजैकिंग
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार
सुर्ख़ियों में

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन
सुर्ख़ियों में

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum