• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

मान लीजिए कि रंगीला होने का अलग ही मज़ा है!

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 18, 2021
in ज़रूर पढ़ें, न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
मान लीजिए कि रंगीला होने का अलग ही मज़ा है!
Share on FacebookShare on Twitter

रंग किसको पसंद नहीं आते? यदि आप ख़ुश हों तो मन रंगीन हो जाता है और इस रंगीनी को लोगों के सामने रंग-बिरंगी ड्रेसेस के साथ व्यक्त कर ही देना चाहिए. मौक़े और जगह के हिसाब से आप भी कलरफ़ुल ड्रेसेस पहनकर अपने व्यक्तित्व के रंगीन पहलू को बख़ूबी उजागर कर सकती हैं. यहां से लीजिए इसकी प्रेरणा…

हम सबके पास सतरंगी दुनिया है, लेकिन हम इनमें से कितने ही और रंग बना लेते हैं, है ना? और ये दुनिया कितनी रंगीन है. जब कभी आप कैशुअल आउटिंग के मूड में हों, किसी अनौपचारिक समारोह का हिस्सा बन रही हों तो रंगों को बिंदास होकर अपनाएं. हां, इस बात का ध्यान रखें कि कलरफ़ुल ड्रेसेस के साथ बहुत ज़्यादा ऐक्सेसरीज़ या फिर गॉडी मेकअप बिल्कुल अच्छा नहीं लगता. यदि आप भी रंगों को बेहतरीन ढंग से अपनी वॉर्ड्रोब में शामिल करना चाहती हैं तो इन महिलाओं की ड्रेसेस पर एक नज़र डाल लें.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

सोनम कपूर ने फ़ुशिया रंग की अधिकता वाली सुकेत धीर की ड्रेस पहनी है. ब्लेज़र और प्लीटेड स्कर्ट के कॉम्बिनेशन वाला यह आउटफ़िट पहने सोनम कितनी वाइब्रेंट नज़र आ रही हैं, है ना? उन्होंने आम्रपाली ज्वेल्स की ज्वेलरी पहनी है.

प्रियंका चोपड़ा ने सब्यसाची की रंग-बिरंगी ड्रेस पहनी है. उनका मेकअप हल्का ही है, लेकिन ऐक्सेसरीज़ ढेर सारी हैं, पर यहां ध्यान देनेवाली बात ये है कि इन ज्वेलरीज़ का तालमेल इस तरह किया गया है कि वे इस रंग-बिरंगे आउटफ़िट पर पूरी तरह जंच रही हैं, उसे लाउड नहीं बना रही हैं. प्रियंका ने सब्यसाची की ही ऐक्सेसरीज़ पहनी हैं. और हमें उनका यह लुक बेहद पसंद आया. आपकी क्या राय है?

संजना सांघी ने साक्षा और किन्नी की यह कलरफ़ुल ड्रेस पहनी है, जिसे देखते ही उनकी ओर ध्यान खिंच सा जाता है. हां, यदि आप ये सोच रही हैं कि यह ड्रेस तो अच्छी है, पर आप ऑफ़ शोल्डर ड्रेस पहनने में सहज नहीं हैं तो आपको बता दें कि श्रग्स, शॉल, स्टोल्स, केप वगैरह को पहनने का मौक़ा भी तो आना चाहिए. आप इनमें से किसी एक चीज़ के साथ ऐसी ड्रेस बड़े आराम से पहन सकती हैं.


दुबई के बीच पर सैर कर रही सोफ़ी चौधरी शिवन ऐंड नरेश के कलरफ़ुल गाउन में हैं. अब समंदर के किनारे रंगों की बहार आना इसी को तो कहते हैं. उन्होंने शीक थेरैपी का नेकपीस पहना है.

शेफ़ाली जरीवाला ने सिद्धार्थ बंसल की डिज़ाइन की हुई यह ड्रेस पहनी है, जिसकी रंगों से सजी स्कर्ट ने हमें अपना प्रशंसक बना लिया है. उन्होंने रमा इंडिया की ज्वेलरी पहनी है. इस लुक तो आप अपने घर या दोस्तों के घर पर आयोजित पारंपरिक समारोहों के लिए भी अपना सकती हैं.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: colorful dressescolorful fashionFashionNew Trendsplay with colorsrecent fashionwhen you want to be colorfulकलरफ़ुल फ़ैशनजब मन हो रंगीला होने कानया चलनन्यू ट्रेंड्सफ़ैशनरंग-बिरंगी ड्रेसेसरंगीन ड्रेसेसरंगों को दे वॉर्ड्रोब में जगहरंगों से यूं खेलेंहालिया फ़ैशन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum